होम / बिजनेस / शराब के शौकीनों के लिए जरूरी खबर! फेस्टिव सीजन को देखते हुए कंपनियों ने की ये तैयारी

शराब के शौकीनों के लिए जरूरी खबर! फेस्टिव सीजन को देखते हुए कंपनियों ने की ये तैयारी

आमतौर पर अक्टूबर से जनवरी के बीच शराब कंपनियों का कारोबार काफी अच्छा होता है. अब चूंकि कोरोना जैसा कोई डर नहीं है, इसलिए कंपनियों ने ज़बरदस्त बिक्री के मौके को भुनाने की पूरी तैयारी कर ली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

वैसे तो शराब के धंधे में कभी मंदी नहीं आती, लेकिन फिर भी पिछले दो त्योहारी सीजन में शराब बनाने वाली कंपनियों की बिक्री में गिरावट देखने को मिली थी. इसकी कई वजह थीं, जिनमें से सबसे प्रमुख थी कोरोना महामारी. अब जब सबकुछ पहले की तरह पटरी पर लौट आया है, तो कंपनियों को इस फेस्टिवल सीजन से काफी आस है. कंपनियों का मानना है कि इस बार उनकी सेल पिछले रिकॉर्ड तोड़ सकती है. यही वजह है कि रिकॉर्ड तोड़ने की उम्मीद में उन्होंने अपना प्रोडक्शन बढ़ा दिया है. 

इस बार दोगुनी बिक्री की उम्मीद
आमतौर पर अक्टूबर से जनवरी के बीच शराब- बेवरेज कंपनियों का कारोबार काफी अच्छा होता है. अब चूंकि कोरोना जैसा कोई डर नहीं है, इसलिए कंपनियों ने ज़बरदस्त बिक्री के मौके को भुनाने की पूरी तैयारी कर ली है. एक रिपोर्ट में बताया गया है कि 'जिन' ब्रांड बनाने वाली Nao Spirits & Beverages को इस फेस्टिवल सीजन में दोगुनी बिक्री की उम्मीद है. पिछले साल कंपनी ने 53,000 केसेज बेचे थे, यानी इस बार उसे 1,06,000 केसेज की बिक्री की उम्मीद है. डियाजियो इंडिया समर्थित इस कंपनी का मानना है कि खासतौर पर महाराष्ट्र, दिल्ली और गोवा में अक्टूबर के बाद बिक्री में तेजी देखने को मिल सकती है.

कोरोना ने नहीं मनाने दिया त्योहार
कंपनी के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) आनंद विरमानी का कहना है कि फेस्टिवल सीजन को ध्यान में रखते हुए आपूर्ति बढ़ा दी जाएगी. हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि इस दौरान सप्लाई में किसी तरह की कमी न हो. वहीं, Radico Khaitan को भी इस बार बिक्री बढ़ने की उम्मीद है. कंपनी के CEO अमर सिन्हा का कहना है कि महामारी के चलते पिछले दो फेस्टिवल सीजन उम्मीद के अनुरूप नहीं रहे. कोरोना ने ग्राहकों को फेस्टिवल में शामिल नहीं होने दिया. हालांकि, अब जब स्थिति सुधर गई है, तो हमें भी सेल बढ़ने की उम्मीद है.

बीयर की भी रहेगी अच्छी डिमांड
बीयर बनाने वाली कंपनी Medusa Beverages प्राइवेट लिमिटेड ने फेस्टिवल सीजन की डिमांड को पूरा करने के लिए नॉर्थ इंडिया में तीन ब्रेवरीज के साथ करार किया है. कंपनी को लगता है कि इस बार त्योहारी सीजन में बीयर की बड़े पैमाने पर डिमांड रहने वाली है. मौसम भी गर्म बना हुआ है, इसलिए बीयर की बिक्री बढ़ने की उम्मीद है. उधर, Bacardi India ने भी हाई डिमांड की उम्मीद में भरपूर सप्लाई की तैयारी कर रखी है. बकार्डी इंडिया एंड साउथ ईस्ट एशिया के प्रबंध निदेशक संजीत सिंह रंधावा के अनुसार, त्योहारी सीजन से पहले ही मांग में इजाफा देखने को मिल रहा है. 

लोगों की पसंद में आया बदलाव
संजीत सिंह रंधावा का कहना है कि पिछले दो सालों में लोगों के पीने के व्यवहार में काफी बदलाव आया है. लोगों का झुकाव अब प्रीमियम और सुपर-प्रीमियम अल्कोहल की तरफ बढ़ा है. उन्होंने कहा कि इस बार हम कोरोना से पहले की बिक्री से ज्यादा की उम्मीद कर रहे हैं, इसलिए सप्लाई में किसी तरह की बाधा न आए, इसकी पूरी तैयारी की गई है.

भारत में तेजी से बढ़ रहा बाजार
भारत में शराब का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है. पिछले साल की एक रिपोर्ट में इंडियन काउंसिल फॉर रिसर्च ऑन इंटरनेशनल इकोनॉमिक रिलेशंस (ICRIER) के हवाले से बताया गया है कि भारत 52.5 बिलियन डॉलर के अनुमानित मार्केट साइज़ के साथ विश्व स्तर पर सबसे तेजी से बढ़ते Alcoholic Beverages बाजारों में से एक है. 2023 तक बाजार के 6.8 फीसदी CAGR (Compound Annual Growth Rate) से बढ़ने की उम्मीद है. रिपोर्ट के अनुसार, यह इंडस्ट्री लगभग 15 लाख नौकरियों में योगदान दे रही है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

11 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

11 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

11 hours ago

Nvidia ने लॉन्च किया Open Secure AI Alliance, AI सुरक्षा के लिए टेक कंपनियों का वैश्विक गठबंधन

Hugging Face साइबर हमले के बाद उठाया कदम. Adobe, Dell, CrowdStrike समेत कई कंपनियां हुईं शामिल, AI सुरक्षा के लिए ओपन-सोर्स टूल्स विकसित किए जाएंगे.

14 hours ago

HUL को झटका: कमजोर Q1 नतीजों से शेयर 5% तक टूटा, मुनाफा बाजार अनुमान से कम

Q1FY27 में HUL का शुद्ध मुनाफा 3% घटकर ₹2,673 करोड़ रहा, हालांकि कंपनी का राजस्व 10% बढ़ा; होम केयर कारोबार ने दर्ज की तीन साल की सबसे तेज ग्रोथ

15 hours ago

बड़ी खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

11 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

11 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

11 hours ago

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.