✕

होम / बिजनेस / LIC ने ली टैक्स में ज्यादा छूट, GST ने थमा दिया 57.27 करोड़ रुपये का नोटिस

LIC ने ली टैक्स में ज्यादा छूट, GST ने थमा दिया 57.27 करोड़ रुपये का नोटिस

LIC को GST विभाग से 57.27 करोड़ रुपये का नोटिस प्राप्त हुआ है, जिसमें जीएसटी, ब्याज और जुर्माना शामिल है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) को जीएसटी विभाग (GST) से एक नोटिस प्राप्त हुआ है, जिसमें कुल 57.27 करोड़ रुपये की मांग की गई है. इस नोटिस में जीएसटी, ब्याज और जुर्माना शामिल हैं. विभाग का कहना है कि एलआईसी ने ज्यादा इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का फायदा उठाया है. इसके चलते एलआईसी को यह रकम सरकार को चुकानी होगी. हालांकि, एलआईसी ने इस नोटिस के खिलाफ अपील करने का निर्णय लिया है और दावा किया है कि इसका कंपनी के संचालन पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा.

जीएसटी विभाग का आरोप

यह नोटिस 2020-21 के वित्तीय वर्ष के लिए जारी किया गया है. जीएसटी विभाग का कहना है कि एलआईसी ने अधिक ITC का दावा किया है, जिससे उन्होंने टैक्स में ज्यादा छूट का लाभ उठाया. बता दें, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) एक ऐसी सुविधा है, जिसके तहत एक व्यवसाय पहले खरीदी गई वस्तुओं या सेवाओं पर चुकाए गए टैक्स को बाद में अपनी बिक्री पर चुकाए जाने वाले टैक्स से घटा सकता है. इससे व्यवसायों के लिए टैक्स का बोझ कम हो जाता है. हालांकि, जीएसटी विभाग का कहना है कि एलआईसी ने इस क्रेडिट का गलत फायदा उठाया, जो अब उन्हें चुकाना पड़ेगा.

नोटिस का विवरण

यह नोटिस दिल्ली के असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ जीएसटी, वार्ड 206, जोन 11 द्वारा जारी किया गया है. इसमें एलआईसी से कुल 57,27,99,722 रुपये की मांग की गई है। इस राशि में 31.04 करोड़ रुपये का जीएसटी, 23.13 करोड़ रुपये ब्याज, और 3.10 करोड़ रुपये जुर्माना शामिल है. मतलब, एलआईसी को कुल राशि के साथ ब्याज और जुर्माना भी चुकाना होगा. 

शेयर बाजार पर असर

एलआईसी के शेयर पर इस नोटिस का असर देखा गया है. मंगलवार को खबर लिखने तक एलआईसी का शेयर 1.81% की गिरावट के साथ 761.35 रुपये पर कारोबार करते दिखा. पिछले कुछ समय में एलआईसी के शेयर में लगातार गिरावट आ रही है. पिछले एक महीने में इस शेयर में 5% से ज्यादा की गिरावट आई है, और पिछले 6 महीने में यह 25% से ज्यादा नीचे गिर चुका है. वर्तमान में, यह शेयर अपने 52 हफ्ते के निम्नतम स्तर 745.15 रुपये के पास कारोबार कर रहा है.हालांकि, एलआईसी ने इस मामले में अपील करने की योजना बनाई है और कहा है कि इसका कंपनी के सामान्य कार्यों पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

21 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

1 day ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

1 day ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

1 day ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

3 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

16 minutes ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

3 hours ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 day ago

HDFC बैंक को मिला नया नेतृत्व, अनूप बागची 27 अक्टूबर से संभालेंगे MD-CEO की जिम्मेदारी

अब बागची के नेतृत्व में एचडीएफसी बैंक की आगे की रणनीति और कारोबार की दिशा पर बाजार की नजर रहेगी. खासतौर पर बैंक के रिटेल कारोबार, जमा वृद्धि और मार्जिन से जुड़े प्रदर्शन को लेकर नए नेतृत्व की रणनीति महत्वपूर्ण होगी. 

4 hours ago