✕

होम / बिजनेस / LIC को जबरदस्त मुनाफा: 38% उछाल के साथ शेयरधारकों को 12 रुपये डिविडेंड का तोहफा

LIC को जबरदस्त मुनाफा: 38% उछाल के साथ शेयरधारकों को 12 रुपये डिविडेंड का तोहफा

LIC ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में लाभ और नवीनीकरण से होने वाली आय के मोर्चे पर शानदार प्रदर्शन किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी एलआईसी (LIC) ने वित्त वर्ष 2024-25 की जनवरी-मार्च तिमाही में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,013 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया है. पिछले वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का लाभ 13,763 करोड़ रुपये था. एलआईसी ने यह जानकारी मंगलवार को शेयर बाजार को दी. आइए जानते हैं इसका कंपनी के शेयर पर क्या असर पड़ा है? 

कुल आय में मामूली गिरावट
एलआईसी के मुनाफे में जहां जबरदस्त इजाफा देखने को मिला, वहीं कंपनी की कुल आय में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई. मार्च तिमाही में एलआईसी की कुल आय 2,41,625 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की समान अवधि में 2,50,923 करोड़ रुपये थी. यानी आय में लगभग 3.7 प्रतिशत की कमी आई है.

नई पॉलिसी से आय घटी, रिन्यूअल से फायदा
कंपनी की नई बीमा पॉलिसियों से होने वाली आय में भी गिरावट आई है. मार्च तिमाही में यह घटकर 11,069 करोड़ रुपये रह गई, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 13,810 करोड़ रुपये थी. हालांकि, पॉलिसी के नवीनीकरण से एलआईसी को राहत मिली है. इस मद से आय बढ़कर 79,138 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल 77,368 करोड़ रुपये थी.

पूरे साल का लाभ 18% बढ़ा
एलआईसी ने पूरे वित्त वर्ष 2024-25 में भी अच्छा प्रदर्शन किया है. कंपनी का शुद्ध लाभ 18 प्रतिशत बढ़कर 48,151 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो पिछले वित्त वर्ष में 40,676 करोड़ रुपये था. साथ ही, कंपनी की कुल वार्षिक आय भी 8,84,148 करोड़ रुपये रही, जो 2023-24 में 8,53,707 करोड़ रुपये थी.

शेयर में उछाल

एलआईसी ने वित्त वर्ष 2024-25 की जनवरी-मार्च तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. इसके बाद बुधवार को कारोबारी सत्र के दौरान कंपनी के शेयर में तेजी देखने को मिली है. खबर लिखे जाने तक एलआईसी के शेयर 7.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 3 933.95 रुपये पर कारोबार करते दिखे. 

डिविडेंड का ऐलान: हर शेयर पर 12 रुपये
एलआईसी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 12 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के अंतिम डिविडेंड की सिफारिश की है. यह डिविडेंड आगामी वार्षिक आम बैठक (AGM) में शेयरधारकों की मंजूरी के बाद वितरित किया जाएगा.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

2 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

4 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

4 hours ago

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

7 hours ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

8 hours ago


बड़ी खबरें

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

11 minutes ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

2 hours ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

2 hours ago

बीमा बेचने के तरीके में बड़ा बदलाव! एजेंटों के कमीशन से लेकर मिस-सेलिंग तक IRDAI का नया प्लान

IRDAI ने सार्वजनिक बीमा रजिस्ट्री बनाने का प्रस्ताव भी रखा है. इसके जरिए ग्राहक बीमा उत्पाद, बीमा कंपनी और वितरक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक जगह देख सकेंगे.

5 hours ago

MRUCI ने काकोन सेठी को बनाया CEO, 8 अक्टूबर से संभालेंगी पद

काकोन सेठी को मीडिया, मनोरंजन, खेल, सामग्री और विपणन क्षेत्र में 35 वर्षों से अधिक का नेतृत्व अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रमुख एजेंसियों के साथ मीडिया योजना और खरीद के क्षेत्र में की थी.

3 hours ago