✕

होम / बिजनेस / LG ने की आईपीओ की तैयारियां शुरू, कंपनी ने इन बैकों से कर ली बात, जल्द होगा लॉन्च

LG ने की आईपीओ की तैयारियां शुरू, कंपनी ने इन बैकों से कर ली बात, जल्द होगा लॉन्च

LG Electronics के आईपीओ के लिए पैरेंट दक्षिण कोरियाई कंपनी ने बैंकों को चुन लिया है, इसके अलावा कुछ और बैंकों को भी चुना जा सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दक्षिण कोरिया की MNC एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स (LG Electronics) भारत में अपने विस्तार के लिए आईपीओ लाने की तैयारियों में जुटी हुई है. कंपनी लगभग 1.5 अरब डॉलर का विशाल आईपीओ लेकर आने वाली है. इसके लिए एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने  कई बैंकों का चुनाव कर लिया है. ऐसा दावा किया जा रहा है कि एलजी ने अपने आईपीओ की जिम्मेदारी बैंक ऑफ अमेरिका (Bank of America), सिटीग्रुप इंक (Citigroup Inc), जेपी मॉर्गन चेस (JPMorgan Chase) और मॉर्गन स्टेनली (Morgan Stanley) को सौंप दी है.

आईपीओ से बढ़ेगी एलजी की वैल्यूएशन

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया (LG Electronics India) के लिए भारत एक बड़ा बाजार है. वह यहां अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहती है. कंपनी का आईपीओ अगले साल की शुरुआत में आ सकता है. इस आईपीओ के दौरान 1 से 1.5 अरब डॉलर के शेयर मार्केट में उतारे जा सकते हैं. आईपीओ की सफलता के बाद एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स की वैल्यूएशन भारत में लगभग 13 अरब डॉलर की हो जाएगी. इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल इस बारे में कंपनी ने कोई पुष्टि नहीं की है. इस आईपीओ का साइज और तारीख बदल सकते हैं. मगर, आईपीओ को लेकर कंपनी निश्चित रूप से अपनी तैयारियों में जुटी हुई है. 

अगले महीने सौंप सकती है कंपनी IPO के दस्तावेज 

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स स्टॉक मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास आईपीओ के दस्तावेज अगले महीने सौंप सकता है. इसके अलावा आईपीओ के लिए अन्य बैंकों को भी साथ लाया जा सकता है. इनमें कुछ भारतीय बैंक भी हो सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विदेशी निवेशकों के लिए भारत का मार्केट एक अहम स्थान बन गया है. हुंडई मोटर कंपनी (Hyundai Motor) ने भी हाल ही में अपने आईपीओ प्लान के बारे में जानकारी दी थी. एलजी ने भी साल 2030 तक अपना रेवेन्यू 75 अरब डॉलर करने का लक्ष्य रखा है. इसमें यह आईपीओ अहम भूमिका निभाने वाला है.

Hyundai भी लाने वाली है आईपीओ

भारत वैश्विक निवेशकों को तेजी से आकर्षित कर रहा है क्योंकि यह ग्रोथ की गुंजाइश काफी है. हुंडई मोटर भी अपनी भारतीय इकाई को यहां लिस्ट कराने की तैयारी कर रही है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इसका आईपीओ भारत का सबसे बड़ा आईपीओ साबित हो सकता है. हुंडई और एलजी दोनों ही कंपनियां भारत के शेयर बाजार को अपने ग्रोथ के लिए महत्वपूर्ण मानती हैं. हुंडई को उम्मीद है कि भारत में लिस्टिंग से कंपनी की विजिबिलिटी और ब्रांड इमेज में सुधार होगा और शेयरों के लिए अधिक लिक्विडिटी और पब्लिक मार्केट उपलब्ध होगी.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

14 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

16 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

19 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

19 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

19 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

16 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

14 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित