✕

होम / बिजनेस / होटल सेगमेंट का सबसे बड़ा IPO लाने की तैयारी लीला पैलेस, जुटाएगी इतने हजार करोड़

होटल सेगमेंट का सबसे बड़ा IPO लाने की तैयारी लीला पैलेस, जुटाएगी इतने हजार करोड़

लीला पैलेसेज को साल 1986 में सीपी कृष्णन नायर ने शुरू किया था. वर्तमान में इसका मालिकाना हक ब्रुकफील्ड एसेट मैनेजमेंट के पास है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लग्जरी होटल चेन लीला पैलेसेज, होटल्स एंड रिसॉर्ट्स (Leela Palaces Hotels & Resorts) IPO लेकर आ रही है. इसके लिए ड्राफ्ट पेपर जल्द ही फाइल किए जा सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट से पता चला है कि कंपनी पब्लिक इश्यू से 5,000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है. इस साइज के साथ यह देश के होटल सेक्टर में अब तक का सबसे बड़ा IPO होगा. लीला पैलेसेज को साल 1986 में सीपी कृष्णन नायर ने शुरू किया था. वर्तमान में इसका मालिकाना हक ब्रुकफील्ड एसेट मैनेजमेंट के पास है.

3,000 करोड़ के नए शेयर जारी किए जाएंगे

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के लिए यह एक मेगा इश्यू है और सेबी के पास कंपनी जल्द ही ड्राफ्ट पेपर्स फाइल कर सकती है. IPO में 3,000 करोड़ रुपए के नए शेयर जारी होंगे. इस पैसे का इस्तेमाल ग्रोथ कैपिटल के लिए किया जाएगा. इसके साथ ही 2,000 करोड़ रुपए का ऑफर फॉर सेल होगा. इसके तहत प्रमोटर ब्रुकफील्ड अपनी हिस्सेदारी कम करना चाहती है. लीला पैलेसेज रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज को रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस दाखिल करने से पहले प्री-IPO फंडिंग राउंड में 600 करोड़ जुटा सकती है.

11 इन्वेस्टमेंट बैंक मैनेज करेंगे शेयर सेल

IPO में नए शेयर जारी करके हासिल हुए पैसों में से 2700 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी अपना और सब्सिडियरीज का कर्ज चुकाने के लिए करेगी. लीला पैलेसेज पर मई 2024 के आखिर तक 4,052.5 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड डेट था. बाकी बचे पैसों का इस्तेमाल सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा. कोटक महिंद्रा कैपिटल, जेएम फाइनेंशियल, बोफा सिक्योरिटीज, मॉर्गन स्टेनली, जेपी मॉर्गन, एक्सिस कैपिटल, सिटी, ICICI सिक्योरिटीज, IIFL कैपिटल, मोतीलाल ओसवाल और SBI कैप्स सहित 11 इनवेस्टमेंट बैंक, लीला पैलेसेज के IPO के लिए बुक-रनिंग लीड मैनेजर हैं. 

2019 में ब्रुकफील्ड ने लीला पैलेसेज की 4 संपत्तियों को खरीदा था

मार्च 2019 में कनाडा की ब्रुकफील्ड ने जेएम फाइनेंशियल एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी से दिल्ली, बेंगुलुरु, उदयपुर और चेन्नई में लीला पैलेसेज की 4 संपत्तियों को 3,950 करोड़ रुपए में खरीदा था. IPO में लीला मुंबई शामिल नहीं होगी. यह पहले से ही होटल लीला वेंचर लिमिटेड (HLV) के रूप में शेयर बाजार में लिस्टेड है. इस साल मई में दिए एक इंटरव्यू में ब्रुकफील्ड के रियल एस्टेट ग्रुप के एशिया पैसिफिक और मिडिल ईस्ट के हेड अंकुर गुप्ता ने कहा था कि लीला पैलसेज ने भारत भर में लगभग 20 एसेट्स का प्लान बनाया है. कंपनी की जर्नी 8 होटलों से शुरू हुई थी, जो अब 15 हो चुकी है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

8 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

10 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

13 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

14 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

14 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

10 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

8 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित