✕

होम / बिजनेस / बीते सप्ताह अमेरिकी अदालत के फैसले और IT सेक्टर के दबाव में टूटा बाजार, जाने आज कैसा होगा हाल?

बीते सप्ताह अमेरिकी अदालत के फैसले और IT सेक्टर के दबाव में टूटा बाजार, जाने आज कैसा होगा हाल?

शुक्रवार को सेंसेक्स 182 अंक की गिरावट के साथ 81,451 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 82 अंक फिसलकर 24,750 के स्तर पर बंद हुआ था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार पर कमजोर वैश्विक संकेतों और आईटी सेक्टर में बिकवाली का दबाव साफ नजर आया. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 182.01 अंक की गिरावट के साथ 81,451.01 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 82.90 अंक टूटकर 24,750.70 अंक पर आ गया. इस गिरावट की मुख्य वजह आईटी सेक्टर में बिकवाली और वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेत रहे. विश्लेषकों के अनुसार, अमेरिकी अपीलीय अदालत द्वारा जवाबी शुल्कों को अस्थायी रूप से बहाल किए जाने से एशियाई बाजारों में सुस्ती देखी गई. इसका असर घरेलू निवेशकों की धारणा पर भी पड़ा. इसके अलावा, देश के जीडीपी आंकड़े जारी होने से पहले बाजार में सतर्कता का माहौल बना रहा, जिससे ट्रेडिंग सीमित दायरे में रही.

कारोबार में उतार-चढ़ाव

कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 346.57 अंक तक गिरकर 81,286.45 के स्तर तक पहुंच गया था. हालांकि बाद में कुछ रिकवरी देखने को मिली. वहीं, निफ्टी ने भी दिनभर के कारोबार में कमजोरी दिखाई और अंततः 0.33% की गिरावट के साथ बंद हुआ. सेंसेक्स के 30 शेयरों में से कई दिग्गज कंपनियों के स्टॉक्स में गिरावट दर्ज की गई. इनमें टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स, एनटीपीसी, इन्फोसिस, नेस्ले, सन फार्मा और टाटा स्टील प्रमुख रहे. इन कंपनियों के शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिला.

वहीं दूसरी ओर, बाजार में कुछ स्टॉक्स में खरीदारी भी देखने को मिली. इटर्नल (पूर्व में जोमैटो), भारतीय स्टेट बैंक (SBI), एचडीएफसी बैंक, लार्सन एंड टुब्रो (L&T), रिलायंस इंडस्ट्रीज और बजाज फिनसर्व जैसे शेयरों ने मजबूती के साथ कारोबार किया और हरे निशान में बंद हुए.

इन शेयरों में दिख सकती है तेजी

विशेषज्ञों के अनुसार Reliance Power, Suzlon Energy, BSE, R R Kabel, Wockhardt, CCL Products और Muthoot Finance जैसे शेयरों ने शुक्रवार को अपना 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर छू लिया. यह इन कंपनियों में सकारात्मक निवेशक भावना और संभावित तेजी का संकेत देता है.

इन शेयरों में गिरावट के संकेत

तकनीकी संकेतक एमएसीडी (MACD) ने Welspun India, Mazagon Dock Shipbuilders, Chennai Petro, IFCI, Chambal Fertilisers, Firstsource और India Cements जैसे स्टॉक्स में मंदी के संकेत दिए हैं. इसका मतलब है कि इन शेयरों में आने वाले दिनों में और गिरावट देखने को मिल सकती है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

1 hour ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

2 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

2 hours ago

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

5 hours ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

6 hours ago


बड़ी खबरें

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

1 hour ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

34 minutes ago

बीमा बेचने के तरीके में बड़ा बदलाव! एजेंटों के कमीशन से लेकर मिस-सेलिंग तक IRDAI का नया प्लान

IRDAI ने सार्वजनिक बीमा रजिस्ट्री बनाने का प्रस्ताव भी रखा है. इसके जरिए ग्राहक बीमा उत्पाद, बीमा कंपनी और वितरक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक जगह देख सकेंगे.

3 hours ago

MRUCI ने काकोन सेठी को बनाया CEO, 8 अक्टूबर से संभालेंगी पद

काकोन सेठी को मीडिया, मनोरंजन, खेल, सामग्री और विपणन क्षेत्र में 35 वर्षों से अधिक का नेतृत्व अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रमुख एजेंसियों के साथ मीडिया योजना और खरीद के क्षेत्र में की थी.

1 hour ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

2 hours ago