✕

होम / बिजनेस / क्या हिंडनबर्ग के दावे में वाकई कोई सच्चाई है? आ गई Kotak Group की सफाई 

क्या हिंडनबर्ग के दावे में वाकई कोई सच्चाई है? आ गई Kotak Group की सफाई 

अमेरिकी फर्म हिंडनबर्ग ने अडानी मामले में कोटक समूह का नाम घसीटा है. अब हिंडनबर्ग के दावे पर कोटक ने सफाई दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पिछले साल अडानी समूह की परेशानी का सबब बनी अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने सेबी निशाना साधते हुए कोटक समूह (Kotak Group) का जिक्र किया था. अब कोटक ने पूरे मामले पर सफाई दी है. बाजार नियामक सेबी के कारण बताओ नोटिस के जवाब में हिंडनबर्ग ने कहा था कि अडानी ग्रुप (Adani Group)के शेयरों को शॉर्ट करने के लिए उसने अपने एक इनवेस्टर पार्टनर के जरिए ऑफशोर फंड स्ट्रक्चर का इस्तेमाल किया था. इस ऑफशोर फंड स्ट्रक्चर को कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) ने बनाया था और इसकी देखरेख भी की थी. कोटक महिंद्रा इंटरनेशनल लिमिटेड (KMIL) ने अब इस मामले पर अपना पक्ष रखा है.  

KYC का पालन किया
कोटक की तरफ से कहा गया है कि हिंडनबर्ग कभी भी उसका ग्राहक नहीं रहा और न ही वह कभी फंड में निवेशक रहा है. कंपनी ने एक बयान में कहा कि कोटक महिंद्रा इंटरनेशनल लिमिटेड यह साफ करना चाहती है कि हिंडनबर्ग कभी भी फर्म का ग्राहक नहीं रहा है और न ही वह कभी फंड में निवेशक रहा है. फंड को कभी भी यह नहीं पता था कि हिंडनबर्ग उसके किसी निवेशक का भागीदार था. कोटक ने दावा किया कि KMIL ग्राहकों को शामिल करते समय उचित केवाईसी प्रक्रियाओं का पालन करता है और प्रत्येक निवेश सभी लागू कानूनों के मुताबिक किए जाते हैं. 

कोटक के शेयर लुढ़के 
कोटक महिंद्रा ने आगे कहा कि के-इंडिया ऑपर्च्युनिटीज फंड लिमिटेड (KIOF) सेबी द्वारा पंजीकृत विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक है और मॉरीशस के वित्तीय सेवा आयोग से रेगुलेटेड है. इस फंड की स्थापना विदेशी ग्राहकों को भारत में निवेश करने में सक्षम बनाने के लिए 2013 में की गई थी. हमने अपने ऑपरेशन के संबंध में बाजार नियामक के साथ सहयोग किया है और भविष्य में भी ऐसा करना जारी रखेंगे. वहीं, अडानी-हिंडनबर्ग मामले में कोटक का नाम घसीटे जाने से कंपनी के शेयरों को नुकसान हुआ है. कोटक बैंक के शेयर आज करीब ढाई प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,763.15 रुपए पर बंद हुए.

क्या कहा है हिंडनबर्ग ने?
हिंडनबर्ग ने कोटक महिंद्रा बैंक का नाम लेते हुए सेबी पर निशाना साधा औरकई गंभीर आरोप भी लगाए हैं. अमेरिकी फर्म ने यह सवाल भी पूछा है कि आखिर SEBI ने अपने नोटिस में कोटक महिंद्रा बैंक का पूरा नाम क्यों नहीं लिया? हिंडनबर्ग का कहना है कि SEBI ने हम पर अधिकार क्षेत्र का दावा करने के लिए काफी मशक्कत की है, लेकिन उसके नोटिस में स्पष्ट तौर पर उस पार्टी का नाम नहीं लिया गया, जिसका भारत से असल में संबंध है. यह पार्टी कोटक महिंद्रा बैंक है. हमारे इनवेस्टर पार्टनर के लिए इसी बैंक ने ऑफशोर फंड स्ट्रक्चर बनाया और उसकी देखरेख की है. हमने इसी का इस्तेमाल करके अडानी के शेयरों को शॉर्ट किया.

जानबूझकर छिपाया नाम? 
हिंडनबर्ग ने आगे कहा है कि अपने नोटिस में सेबी ने कोटक के नाम को KMIL के संक्षिप्त नाम से छिपा दिया. KMIL का मतलब है कोटक महिंद्रा इनवेस्टमेंट्स लिमिटेड. अमेरिकी शॉर्टसेलर फर्म ने आरोप लगाया कि सेबी ने शायद बिजनेसमैन को जांच में दायरे से बचाने के लिए कोटक का नाम छिपाया है.हिंडनबर्ग ने कहा कि कोटक बैंक के फाउंडर उदय कोटक ने सेबी की 2017 की कॉरपोरेट गवर्नेंस कमिटी की अध्यक्षता की थी. लिहाजा हमें संदेह है कि सेबी ने कोटक या कोटक बोर्ड के किसी अन्य सदस्य का जिक्र इसलिए इसलिए नहीं किया, ताकि किसी अन्य शक्तिशाली भारतीय बिजनेसमैन को जांच के दायरे में आने से बचाया जा सके.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

दिवाली से पहले ऑनलाइन शॉपिंग में तेजी, दो दिन में 24,200 करोड़ रुपये की बिक्री; मोबाइल की सबसे ज्यादा मांग

रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती दिनों में खरीदारी करने वालों में करीब एक-तिहाई हिस्सेदारी जेनरेशन जेड यानी युवा पीढ़ी की रही. यह आंकड़ा त्योहारी ऑनलाइन खरीदारी में युवाओं की भागीदारी को दिखाता है.

29 minutes ago

अक्टूबर में खुलेंगे 12 कंपनियों के IPO, जियो प्लेटफॉर्म्स के 30,000 करोड़ रुपये से बड़े इश्यू पर नजर

इन कंपनियों का संबंध टेक्नोलॉजी, विनिर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं, रक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा और जल उपचार जैसे क्षेत्रों से है, जिनमें जियो प्लेटफॉर्म्स का प्रस्तावित आईपीओ सबसे बड़ा आकर्षण है.

51 minutes ago

सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी बरकरार रहेगी या फिर बिकवाली का दबाव? आज इन संकेतों और शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार सेंसेक्स 879 अंक चढ़कर 72,472 पर और निफ्टी 289 अंक बढ़कर 22,520 पर बंद हुआ था. वहीं, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली बाजार के लिए चुनौती बनी हुई है.

1 hour ago

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

बड़ी खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी बरकरार रहेगी या फिर बिकवाली का दबाव? आज इन संकेतों और शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार सेंसेक्स 879 अंक चढ़कर 72,472 पर और निफ्टी 289 अंक बढ़कर 22,520 पर बंद हुआ था. वहीं, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली बाजार के लिए चुनौती बनी हुई है.

1 hour ago

दिवाली से पहले ऑनलाइन शॉपिंग में तेजी, दो दिन में 24,200 करोड़ रुपये की बिक्री; मोबाइल की सबसे ज्यादा मांग

रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती दिनों में खरीदारी करने वालों में करीब एक-तिहाई हिस्सेदारी जेनरेशन जेड यानी युवा पीढ़ी की रही. यह आंकड़ा त्योहारी ऑनलाइन खरीदारी में युवाओं की भागीदारी को दिखाता है.

29 minutes ago

अक्टूबर में खुलेंगे 12 कंपनियों के IPO, जियो प्लेटफॉर्म्स के 30,000 करोड़ रुपये से बड़े इश्यू पर नजर

इन कंपनियों का संबंध टेक्नोलॉजी, विनिर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं, रक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा और जल उपचार जैसे क्षेत्रों से है, जिनमें जियो प्लेटफॉर्म्स का प्रस्तावित आईपीओ सबसे बड़ा आकर्षण है.

51 minutes ago

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

1 day ago