होम / बिजनेस / जानिए आखिर 6 साल बाद फिर नवंबर में क्‍यों लगने जा रहा है इंटरनेशनल फूड फेस्टिवल? 

जानिए आखिर 6 साल बाद फिर नवंबर में क्‍यों लगने जा रहा है इंटरनेशनल फूड फेस्टिवल? 

इससे पहले 2017 में इंटरनेशनल फूड फेस्टिवल आयोजित किया गया था, जिसका उद्घाटन पीएम मोदी ने किया था. एक बार फिर इस साल 3 से 5 नवंबर तक फूड फेस्टिवल लगने जा रहा है. 

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

वर्ष 2023-24 को संयुक्‍त राष्‍ट्र संघ द्वारा अंतराष्‍ट्रीय मिलेट वर्ष घोषित किया गया है. इसी को देखते हुए इस साल सरकार मिलेट के प्रमोशन को लेकर बड़े पैमाने पर काम कर रही है. अब उसी मिलेट को इस साल लगने जा रहे अंतरराष्ट्रीय फूड फेस्टिवल में भी जमकर शो करने की तैयारी की जा रही है. लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि 2017 में एक बार लगने के बाद आखिर इसके दूसरे अंक की घोषणा होने में 6 साल का समय क्‍यों लग गया. इसका जवाब दिया है केन्‍द्रीय फूड प्रोसेसिंग राज्‍य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने. 

क्‍या बोले केन्‍द्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 
इस सवाल का जवाब देते हुए केन्‍द्रीय राज्‍य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि हमारे पास तीन बड़ी ताकत हैं, जिसमें पहले तो खुद पीएम मोदी हैं और दूसरा ये कि इस साल मिलेट वर्ष है, और तीसरी सबसे बड़ी वजह ये है कि जी 20 की प्रेसीडेंसी भारत के पास है, और पूरी दुनिया के लोग हमारे वहां आ रहे हैं. उन्‍होंने कहा कि इसका जो कॉन्‍सेप्‍ट है जो हमने 2017 में रखा था और 2023 में जो हमने अचीव किया है. एक बड़ी वजह ये भी है कि ये अनुमान है कि हम अपने कारोबार को 400 अरब डॉलर तक ले जा सकते हैं.

उन्‍होंने कहा कि हमने दुनिया के सामने पांच पिलर भी रखे हुए हैं, जिसमें पहला ये है कि हम फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में दुनिया की मांग की पूर्ति कर सकते हैं, दूसरा नवाचार के जरिए ग्रीन फूड को डिलिवर करने की बात है, तीसरी बात ये है कि दूध में नंबर वन हैं और जो कुछ लोगों को उससे अलर्जी होती है लेकिन हमने उसमें भी इनोवेशन करके उसमें सफलता हासिल की है, जिससे उस अलर्जी को खत्‍म किया जा सके. हमें लगता है कि श्‍वेत क्रांति का दूसरा चरण आ गया है हमें उससे और आगे जाने की जरूरत है. हमारा जो फूड सेक्‍टर है वो अनआर्गेनाइज सेक्‍टर है लेकिन उसे डिजिटल करने का लक्ष्‍य है. उन्‍होंने कहा कि हम संकल्‍प लेते हैं कि इसके बाद ये हर साल होगा. 

 3 से 5 नवंबर तक लगने जा रहा है फूड फेस्टिवल 
फूड प्रोसेसिंग मंत्रालय इस साल 3 नवंबर से लेकर 5 नवंबर तक फूड फेस्टिवल लगाने जा रही है. इसका उद्घाटन पीएम मोदी कर सकते हैं. इस साल फूड फेस्टिवल प्रगति में लगने जा रहा है,  जिसमें देश विदेश के कई लोग भाग लेने जा रहे हैं. 2017 में जो फूड फेस्टिवल हुआ था उसमें 75 हजार से ज्‍यादा विजिटर्स ने भाग लिया था. इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए फूड प्रोसेसिंग सेक्‍टर की सचिव अनीता सिंह ने बताया कि ये सेक्‍टर 8.3 प्रतिशत की ग्रोथ रेट से आगे बढ़ रहा है. इस कार्यक्रम में फूड प्रोसेसिंग मंत्री पशुपति नाथ पारस ने भी अपनी बात रखी. 

क्‍या खास रहेगा इस फूड फेस्टिवल में 
अगर आप फूड प्रोसेसिंग से जुड़े बिजनेस से हैं या आप इससे जुड़ा कोई स्‍टार्टअप चलाते हैं तो आपके लिए अपने बिजनेस को सही लोगों तक पहुंचाने के लिए ये एक अच्‍छा अवसर हो सकता है. क्‍योंकि सरकार इसको सफल बनाने के लिए कई देशों के साथ संपर्क कर रही है और उनके प्रतिनिधियों को भी इसमें शामिल करने की योजना पर काम कर रही है तो ऐसे में अपने प्रोडक्‍ट को विदेशों तक पहुंचाने का ये अच्‍छा अवसर हो सकता है. सरकार की ओर से शुक्रवार को इसकी वेबसाइट का भी उदघाटन किया गया, जिसमें जाकर आप इससे जुड़ी हर जानकारी को पा सकते हैं. इस सेक्‍टर में देश में तेजी से ग्रोथ हो रही है. आज देश के पूरे मैन्‍युफैक्‍चरिंग सेक्‍टर के 12 प्रतिशत लोग इसमें काम कर रहे हैं. 30 से ज्‍यादा तरह की इंडस्‍ट्री इसमें भाग लेने जा रही हैं. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IPO के मामले में दुनिया में नंबर-1 बना भारत, FY26 में प्राइमरी मार्केट से जुटाए 13.6 लाख करोड़ रुपये: सेबी

भारत ने FY26 में IPO की संख्या के मामले में वैश्विक स्तर पर अपनी शीर्ष स्थिति बरकरार रखी. वहीं, फंड जुटाने के मामले में भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बाजार रहा.

1 hour ago

SBI का मुनाफा 10% बढ़कर ₹21,121 करोड़, कुल बिजनेस ₹110 लाख करोड़ के पार

SBI के मजबूत तिमाही नतीजे ऐसे समय में आए हैं जब बैंकिंग सेक्टर में ब्याज दरों, डिपॉजिट लागत और क्रेडिट ग्रोथ पर बाजार की नजर बनी हुई है. बेहतर मुनाफे, मजबूत NII और बढ़ते लोन कारोबार से बैंक की वित्तीय स्थिति को मजबूती मिली है.

1 hour ago

SGB ने दिया बंपर रिटर्न, ₹1 लाख का निवेश बना करीब ₹3 लाख; RBI ने तय की नई कीमत

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड भारत सरकार की ओर से जारी किए जाने वाले गोल्ड-आधारित निवेश साधन हैं. इन्हें भारतीय रिजर्व बैंक जारी करता है.

2 hours ago

विदेशी कंपनियों के लिए बदली भारत की तस्वीर, 5 साल बाद नए रजिस्ट्रेशन की संख्या हुई ज्यादा

आंकड़ों के मुताबिक, FY26 में 102 विदेशी कंपनियों ने भारत में रजिस्ट्रेशन कराया, जबकि 84 कंपनियों ने अपना कारोबार बंद किया. इससे पहले लगातार चार वित्त वर्षों में बंद होने वाली विदेशी कंपनियों की संख्या नए रजिस्ट्रेशन से ज्यादा रही थी.

2 hours ago

जुलाई में ऑटो सेक्टर की रिकॉर्ड बिक्री, पेट्रोल को टक्कर दे रहे CNG, हाइब्रिड और EV

जुलाई में सबसे ज्यादा मांग दोपहिया वाहनों की रही. इनकी बिक्री पिछले साल के 14.18 लाख से बढ़कर 18.18 लाख यूनिट हो गई, यानी सालाना आधार पर 28.25% की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

5 hours ago

बड़ी खबरें

IPO के मामले में दुनिया में नंबर-1 बना भारत, FY26 में प्राइमरी मार्केट से जुटाए 13.6 लाख करोड़ रुपये: सेबी

भारत ने FY26 में IPO की संख्या के मामले में वैश्विक स्तर पर अपनी शीर्ष स्थिति बरकरार रखी. वहीं, फंड जुटाने के मामले में भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बाजार रहा.

1 hour ago

SBI का मुनाफा 10% बढ़कर ₹21,121 करोड़, कुल बिजनेस ₹110 लाख करोड़ के पार

SBI के मजबूत तिमाही नतीजे ऐसे समय में आए हैं जब बैंकिंग सेक्टर में ब्याज दरों, डिपॉजिट लागत और क्रेडिट ग्रोथ पर बाजार की नजर बनी हुई है. बेहतर मुनाफे, मजबूत NII और बढ़ते लोन कारोबार से बैंक की वित्तीय स्थिति को मजबूती मिली है.

1 hour ago

SGB ने दिया बंपर रिटर्न, ₹1 लाख का निवेश बना करीब ₹3 लाख; RBI ने तय की नई कीमत

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड भारत सरकार की ओर से जारी किए जाने वाले गोल्ड-आधारित निवेश साधन हैं. इन्हें भारतीय रिजर्व बैंक जारी करता है.

2 hours ago

जुलाई में ऑटो सेक्टर की रिकॉर्ड बिक्री, पेट्रोल को टक्कर दे रहे CNG, हाइब्रिड और EV

जुलाई में सबसे ज्यादा मांग दोपहिया वाहनों की रही. इनकी बिक्री पिछले साल के 14.18 लाख से बढ़कर 18.18 लाख यूनिट हो गई, यानी सालाना आधार पर 28.25% की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

5 hours ago

ब्रिटानिया का मुनाफा 14% बढ़कर ₹593 करोड़, बिक्री में 9.5% की तेजी

कंपनी के निदेशक मंडल ने ₹1 के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर ₹90.5 के फाइनल डिविडेंड की भी सिफारिश की है.

7 hours ago