होम / बिजनेस / जानते हैं महिला पुरुष में कौन कर रहा है ज्‍यादा ऑनलाइन शापिंग, जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे

जानते हैं महिला पुरुष में कौन कर रहा है ज्‍यादा ऑनलाइन शापिंग, जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे

सर्वे में ये भी निकलकर सामने आया है कि छोटे शहरों के ज्‍यादातर लोग फैशन में कपड़ों को ज्‍यादा खरीद रहे हैं और ज्‍यादा कैश ऑन डिलीवरी मंगा रहे हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बीते कुछ सालों में जब से ई-कॉमर्स सेक्‍टर में तेजी आई है तब से ऑनलाइन शापिंग का बाजार बढ़ा है. कोविड के समय इस कारोबार में खास तेजी देखने को मिली थी. लेकिन महिला और पुरुष में आप क्‍या मानते हैं कि आखिर ज्‍यादा शॉपिंग कौन करता है. इसे लेकर आईआईएम अहमदाबाद ने एक स्‍टडी की है. इस स्‍टडी में जो आंकड़े सामने आए हैं उन्‍होंने सभी को चौंका दिया है. इस सर्वे को देश में 25 राज्‍यों में किया गया है और इसमें 30 हजार से ज्‍यादा लोगों ने भाग लिया है. 

क्‍या कहते हैं स्‍टडी के आंकड़े? 
IIM अहमदाबाद की स्‍टडी के आंकड़े कह रहे हैं कि महिला और पुरुष में सबसे ज्‍यादा शॉपिंग पुरुष करते हैं. पुरुष ऑनलाइन शॉपिंग पर औसतन 2484 रुपये खर्च कर रहे हैं. जबकि महिलाएं इससे काफी कम खर्च कर रही हैं. महिलाएं 36 प्रतिशत कम खर्च कर रहे हैं. इन आंकड़ों को आईआईएम अहमदाबाद की डिजिटल रिटेल चैनल और उपभोक्‍ता : द इंडियम पर्सपेक्टिव टाइटल वाली रिपोर्ट में पब्लिश किया गया है. ये रिपोर्ट ये भी बता रही हैं कि आखिर महिला पुरुष किन चीजों की सबसे ज्‍यादा खरीदारी करते हैं. इसके आंकड़े कहते हैं कि 47 प्रतिशत पुरुष और 58 प्रतिशत महिलाएं फैशन से जुड़े सामान के लिए शॉपिंग करते हैं. जबकि 23 प्रतिशत पुरुष और 16 प्रतिशत महिलाएं इलेक्‍ट्रॉनिक उपकरणों से जुड़े सामानों के लिए शॉपिंग करती हैं. 

किन शहरों के लोग करते हैं सबसे ज्‍यादा ऑनलाइन शॉपिंग 
आईआईएम अहमदाबाद के सर्वे के आंकड़े ये भी बता रहे हैं कि आखिर किन किन शहरों के लोग ज्‍यादा शॉपिंग करते हैं. जिन शहरों के लोग ज्‍यादा शॉपिंग करते हैं उनमें जयपुर, लखनऊ नागपुर कोच्चि, जैसे टियर 2 शहरों में रहने वाले लोग ज्‍यादा खरीदारी करते हैं. ऐसे शहरों में रहने वाले लोग फैशन पर 63 प्रतिशत, इलेक्‍ट्रॉनिक उपकरणों पर 21 प्रतिशत, ,,खर्च करते हैं. रिपोर्ट ये भी बता रही है कि टियर 2 शहरों के लोग फैशन और कपड़ों पर ज्‍यादा निवेश कर रहे हैं. 

किस मोड में मंगा रहे हैं सामान 
आईआईएम अहमदाबाद की ओर से विस्‍तार से किए गए इस सर्वे में ये भी तथ्‍य निकलकर सामने आया है कि ज्‍यादातर लोग  टियर 2 टियर 3 और टियर 4 जगहों के रहने वाले लोग फैशन और कपड़ों के उत्‍पाद को खरीदते समय 87 प्रतिशत उपभोक्‍ता कैश ऑन डिलीवरी का ऑप्‍शन दे रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक कोविड 19 महामारी के बाद से ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज तेजी से बढ़ा है. इस सर्वे में इन शहरों का जो औसतन खर्च निकलकर सामने आया है उसमें टियर 2 का 1870 रुपये, टियर 3 का1448 रुपये, टियर 4 का 2034 रुपये तक है.

ये भी पढ़ें: पेटीएम के साउंडबॉक्‍स कार्ड मशीन और QR कोड को लेकर आरबीआई ने जारी की स्‍पष्‍ट नीति
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

10 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

13 hours ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

14 hours ago

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

15 hours ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

15 hours ago


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

14 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

10 hours ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

12 hours ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

13 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

13 hours ago