होम / बिजनेस / अटकलों पर विराम: भले ही साथ दिखे, लेकिन साथ नहीं आए हैं गौतम और विजयपत सिंघानिया

अटकलों पर विराम: भले ही साथ दिखे, लेकिन साथ नहीं आए हैं गौतम और विजयपत सिंघानिया

गौतम सिंघानिया ने हाल ही में अपने पिता विजयपत सिंघानिया के साथ एक फोटो शेयर की थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रेमंड (Raymond) के मालिक गौतम सिंघानिया ने हाल ही में अपने पिता विजयपत सिंघानिया (Gautam Singhania and Vijaypat Singhania) के साथ एक फोटो शेयर की थी. इसके बाद यह चर्चा शुरू हो गई थी कि क्या पिता-बेटे के बीच सबकुछ ठीक हो गया है? गौतम और विजयपत के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है. पिता ने बेटे पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे. ऐसे में दोनों के एक-साथ आने को रिश्तों में गर्माहट के तौर पर देखा जा रहा था. लेकिन वास्तव में ऐसा है नहीं.

असिस्टेंट का आया था फोन
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विजयपत सिंघानिया ने अपने बेटे गौतम के साथ किसी भी तरह की सुलह से इंकार किया है. उन्होंने तो यहां तक कह दिया है कि कि वह नहीं जानते कि मुलाकात के पीछे गौतम का असली मकसद क्या था. सीनियर सिंघानिया ने बताया कि 20 मार्च को जब वह एयरपोर्ट जा रहे थे, तब गौतम के असिस्टेंट का फोन आया. वह बार-बार मुझे घर आने के लिए मना रहा था. जब मैंने मना कर दिया तो गौतम खुद कॉल पर आए और कहा कि वह एक कप कॉफी के साथ मुझसे केवल 5 मिनट मिलना चाहते हैं.

कुछ देर हुई थी मुलाकात 
विजयपत सिंघानिया ने आगे कहा - मैं नहीं जानता था कि इस मुलाकात का उद्देश्य गौतम सिंघानिया के साथ मेरी तस्वीर लेकर मीडिया को एक मैसेज देना था. कुछ देर की मुलाकात के बाद मैं एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गया. इसके तुरंत बाद मुझे पता चला कि गौतम और मेरी फोटो सोशल मीडिया पर है. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि गौतम और मैंने सुलह कर ली है, लेकिन यह पूरी तरह से गलत है. गौरतलब है कि गौतम सिंघानिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने पिता विजयपत सिंघानिया के साथ एक फोटो शेयर की थी. साथ ही उन्होंने लिखा था कि आज अपने पिता को अपने घर पर पाकर खुश हूं. मैं हमेशा उने अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं. 

'अब कभी नहीं जाऊंगा' 
सीनियर सिंघानिया ने यह भी कहा कि मुझे नहीं पता कि गौतम का असली मकसद क्या था, लेकिन यह निश्चित तौर पर कॉफी नहीं था. मैं 10 साल में पहली बार जेके हाउस में गया था और मुझे नहीं लगता कि मैं दोबारा कभी जाऊंगा. विजयपत सिंघानिया का अपने बेटे गौतम के साथ विवाद जगजाहिर है. वह सार्वजनिक रूप से कह चुके हैं कि अपने बेटे को सबकुछ सौंपकर उन्होंने 'बेवकूफी' की है. साथ ही सिंघानिया ने सभी पैरेंट्स को नसीहत देते हुआ कहा था कि माता-पिता को अपने बच्चों को सबकुछ देने से पहले बहुत सावधानी से सोचना चाहिए. 2017 में उन्होंने गौतम पर दक्षिण मुंबई में उनकी पारिवारिक संपत्ति जेके हाउस बिल्डिंग से बाहर निकालने का आरोप भी लगाया था. रेमंड को एक छोटी से फैब्रिक कंपनी से विश्व प्रसिद्ध ब्रैंड में बदलने कस श्रेय विजयपत सिंघानिया को ही जाता है. उन्होंने 2015 में कंपनी की बागडोर अपने बेटे को सौंप दी थी. बाद में बेटे के साथ उनका प्रॉपर्टी विवाद हो गया और उन्हें अपने घर और कारोबार से बेदखल होना पड़ा.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

7 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

7 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

7 hours ago

सेंसेक्स 332 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,200 के पार; कल की तेजी के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल?

बुधवार को BSE सेंसेक्स 332.63 अंक यानी 0.45 फीसदी की बढ़त के साथ 74,336.45 पर बंद हुआ. वहीं, NSE निफ्टी 99 अंक यानी 0.43 फीसदी चढ़कर 23,217.60 के स्तर पर पहुंच गया.

15 hours ago

रिलायंस जुटाएगी 12,500 करोड़ रुपये, 5 साल के बॉन्ड इश्यू पर 7.47% तक ब्याज की उम्मीद

रिलायंस इंडस्ट्रीज के इस बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 10,000 करोड़ रुपये है. इसके अलावा कंपनी के पास 2,500 करोड़ रुपये का ग्रीनशू ऑप्शन भी है.

16 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

16 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

5 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

5 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

6 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

7 hours ago