होम / बिजनेस / 'Fact Check: क्‍या है नंदन नीलेकणी द्वारा Crypto ट्रेडिंग प्‍लेटफॉर्म लॉन्‍च करने का सच? 

'Fact Check: क्‍या है नंदन नीलेकणी द्वारा Crypto ट्रेडिंग प्‍लेटफॉर्म लॉन्‍च करने का सच? 

एक स्‍क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें बताया जा रहा है कि नंदन नीलेकणी ने एक बड़ा एमाउंट एक क्रिप्‍टो ट्रेडिंग प्‍लेटफॉर्म में निवेश किया है.

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

पिछले कुछ सालों में जब से सोशल मीडिया का प्रभाव बढ़ा है तब से अक्‍सर देखा जाता है कि फेक न्‍यूज भी बड़े पैमाने पर आती रहती हैं. किसी की फोटो किसी खबर पर लगातार कैसे-कैसे दावे किए जाते हैं इसे सभी जानते हैं. कई बार इन्‍हें लेकर बड़े विवाद भी हुए हैं. अब इसी कड़ी में देश के एक नामी उद्योगपति को लेकर भी सोशल मीडिया में एक पोस्‍ट वॉयरल हो रहा है जिसमें बताया गया है कि नंदन नीलेकणी ने एक क्रिप्‍टो ट्रेडिंग प्‍लेटफॉर्म बनाया है, जिस पर उन्‍होंने 892 मिलियन निवेश किए हैं. ये प्‍लेटफार्म गरीब आदमी को अमीर बनाता है. 

क्‍या है ये पोस्‍ट 
इस स्‍क्रीनशॉट में दिखाया गया है कि मीडिया में एक फेक खबर पब्लिश हुई है जिसमें दिखाया गया है नंदन नीलेकणी ने एक क्रिप्‍टो ट्रेडिंग प्‍लेटफॉर्म बनाया है जिस पर उन्‍होंने 892 मिलियन निवेश किए हैं. ये प्‍लेटफार्म गरीब आदमी को अमीर बनाता है. ये स्‍टोरी 13 अप्रैल को लिखी गई है और दोपहर 1.54 मिनट पर पब्लिश की गई है. 

क्‍या है इस पोस्‍ट का सच 
लेकिन जब इस स्‍क्रीनशॉट पर नजर आ रही खबर की जांच की गई तो पता चला कि ये पूरी तरह से गलत है. न तो ये खबर सही है और न ही कहीं ऐसी कोई खबर लगी है. खुद नंदन नीलेकणी ने इसी साल फरवरी 2022 में ऐसी खबरों को लेकर एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्‍होंने इस तरह के किसी भी निवेश को लेकर किए गए दावे को खारिज कर दिया था. इस लिंक पर क्लिक करते ही एक दूसरा पेज खुलता है जो किसी दूसरी मीडिया संगठन का है. उसकी स्‍टोरी कह रही थी कि नंदन नीलेकणी अमेजन और वॉलमार्ट को देश में टक्‍कर देने जा रहे हैं. उस आर्टिकल में बताया गया है कि कैसे नीलेकणी भारत के लिए एक ओपन नेटवर्क की शुरुआत कर रहे है जिसका मकसद है बाजार के छोटे से दुकानदारों के लिए लेवल प्‍लेयींग फील्‍ड को तैयार करना है. ये प्रोजेक्‍ट भारत में अमे‍जन और फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियों को टक्‍कर देने जा रहा है. इसके जरिए सरकार का मकसद है कि वो अपना एक ई कॉमर्स प्‍लेटफॉर्म बनाए. जबकि ऐस कोई आर्टिकल मौजूद नहीं है जो ये कहता हो कि नंदन नीलेकणी ट्रेडिंग प्‍लेटफॉर्म ला रहा है.

नीलेकणी ने ट्विटर पर किया खारिज
नंदन नीलेकणी ने इसे लेकर एक बाकायदा एक ट्रवीट भी किया है. उन्‍होंने 15 फरवरी 2022 को इसे लेकर एक ट्वीट भी किया है जिसमें उन्‍होंने इसे लेकर नकार दिया है. उन्‍होंने इसे गलत करार देते हुए कहा कि आपको विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट का सामना करना पड़ सकता है जिसमें दावा किया गया हो कि मैंने एक क्रिप्टो प्रोजेक्ट लॉन्च किया है. यह फर्जी खबर है. कृपया उस पर क्लिक करने से बचें और जिस प्लेटफॉर्म पर आप इसे देखते हैं, वहां इसे भ्रामक/झूठी जानकारी के रूप में रिपोर्ट करें. कुल मिलाकर ये जानकारियां बता रही हैं कि नंदन नीलेकणी को लेकर किया गया ये पोस्‍ट पूरी तरह से गलत है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Shiprocket IPO: ₹1,618 करोड़ का पब्लिक इश्यू 12 अगस्त से खुलेगा, ₹92-97 तय हुआ प्राइस बैंड

कंपनी इस फंड का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म को मजबूत करने, मार्केटिंग, कर्ज चुकाने और रणनीतिक अधिग्रहण के लिए करेगी.

10 hours ago

भारत के स्टील सेक्टर की मजबूत शुरुआत, अप्रैल-जुलाई में उत्पादन और खपत दोनों बढ़े; आयात में भी बड़ा उछाल

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों में कच्चे इस्पात का उत्पादन 2.6% बढ़कर 5.63 करोड़ टन पहुंचा, जबकि तैयार इस्पात की खपत 7.8% बढ़ी.

11 hours ago

LIC के 31,500 करोड़ रुपये के OFS ने चौंकाए बैंकर, सरकार ने रिकॉर्ड समय में पूरी की सबसे बड़ी हिस्सेदारी बिक्री

इस हिस्सेदारी बिक्री के जरिए LIC ने मई 2027 की तय समयसीमा से काफी पहले 10% न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता की अनिवार्य शर्त भी पूरी कर ली.

11 hours ago

बजाज जनरल इंश्योरेंस और Swiss Re की बड़ी साझेदारी, भारत में कमर्शियल इंश्योरेंस को मिलेगा बढ़ावा

इस साझेदारी के तहत हाई-टेक, मैन्युफैक्चरिंग और अंतरराष्ट्रीय कारोबार करने वाली भारतीय कंपनियों के लिए विशेष बीमा समाधान विकसित किए जाएंगे.

13 hours ago

ZEE ने Serie A समेत इटली की प्रमुख फुटबॉल लीग्स के एक्सक्लूसिव मीडिया राइट्स हासिल किए

इस समझौते के तहत भारत के अलावा बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, भूटान, अफगानिस्तान और मालदीव में भी इन प्रतिष्ठित फुटबॉल प्रतियोगिताओं का प्रसारण और डिजिटल स्ट्रीमिंग ZEE के पास होगी.

15 hours ago

बड़ी खबरें

LIC के 31,500 करोड़ रुपये के OFS ने चौंकाए बैंकर, सरकार ने रिकॉर्ड समय में पूरी की सबसे बड़ी हिस्सेदारी बिक्री

इस हिस्सेदारी बिक्री के जरिए LIC ने मई 2027 की तय समयसीमा से काफी पहले 10% न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता की अनिवार्य शर्त भी पूरी कर ली.

11 hours ago

Shiprocket IPO: ₹1,618 करोड़ का पब्लिक इश्यू 12 अगस्त से खुलेगा, ₹92-97 तय हुआ प्राइस बैंड

कंपनी इस फंड का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म को मजबूत करने, मार्केटिंग, कर्ज चुकाने और रणनीतिक अधिग्रहण के लिए करेगी.

10 hours ago

भारत के स्टील सेक्टर की मजबूत शुरुआत, अप्रैल-जुलाई में उत्पादन और खपत दोनों बढ़े; आयात में भी बड़ा उछाल

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों में कच्चे इस्पात का उत्पादन 2.6% बढ़कर 5.63 करोड़ टन पहुंचा, जबकि तैयार इस्पात की खपत 7.8% बढ़ी.

11 hours ago

सोने में 6-8% की गिरावट के बाद आएगी बड़ी तेजी! MOFSL ने 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर का दिया लक्ष्य

ब्रोकरेज का अनुमान है कि मौजूदा स्तर से सोने में 6-8 फीसदी की गिरावट आ सकती है. इसके बाद कीमतें पहले 4,800 डॉलर प्रति औंस और फिर 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच सकती हैं.