होम / बिजनेस / जानते हैं कितने करोड़ की है ग्रीन डायमंड की इकोनॉमी, PM Modi ने किया और इजाफा 

जानते हैं कितने करोड़ की है ग्रीन डायमंड की इकोनॉमी, PM Modi ने किया और इजाफा 

जिस ग्रीन डायमंड को पीएम मोदी ने यूएस की फर्स्‍ट लेडी को गिफ्ट किया है भारत में उसका बाजार पहले ही हजारों करोड़ को पार कर चुका है, लेकिन अब इसमें और इजाफा होने की उम्‍मीद है.

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

जब से पीएम मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति की पत्‍नी जिल बाइडेन को ये ग्रीन डायमंड दिया है तब से इस हीरे की चर्चा बड़े पैमाने पर हो रही है। 7.5 कैरेट के इस ग्रीन डायमंड को सरकार ने गुजरात की एक कंपनी से खरीदा है। लेकिन क्‍या आप जानते हैं जिस ग्रीन डायमंड को पीएम मोदी ने अमेरिका की फर्स्‍ट लेडी को गिफ्ट किया है उसका भारत में एक बड़ा बाजार है। आज भारत में इसका बाजार लाखों करोड़ में जा चुका है और पीएम मोदी उपहार देने के बाद सूरत के कारोबारी इसमें और इजाफा होने की संभावना जता रहे हैं। 

किस कंपनी से किया गया है परचेज 
जिस हीरे को पीएम मोदी ने यूएस की फर्स्‍ट लेडी को गिफ्ट किया है उसे सरकार ने ग्रीन डायमेंड लैब से खरीदा है। इस हमने इस कंपनी के प्रमुख मुकेश पटेल ने बिजनेस वर्ल्‍ड से बात करते हुए कहा कि ये एक लैब में बनाया हुआ डायमंड है। वो हीरे के जौहरी हैं और लंबे समय से ये काम कर रहे हैं। मुकेश पटेल बताते हैं कि आज हीरे का सबसे बड़ा बाजार अमेरिका है। भारत में जितना भी डायमंड बनता है उसका एक बड़ा हिस्‍सा अमेरिका में जाता है। वो पीएम मोदी को धन्‍यवाद देते हुए कहते हैं उन्‍होंने इस हीरे को गिफ्ट करके इस इंडस्‍ट्री को कहां से कहां पहुंचा दिया है। 

कितना है ग्रीन डायमंड का बाजार 
मुकेश पटेल कहते हैं कि आज की तारीख में भारत में जितना भी डायमंड बनता है उसका 70 प्रतिशत डायमंड अमेरिका में जाता है। इसका सबसे बड़ा बाजार यूएस है। ये पिछले दो सालों से अमेरिका में इस इकोफेंडली डायमंड की चमक बढ़ती जा रही है। ये डायमंड सोलर और इलेक्‍ट्रिसिटी से इसे बनाया जाता है। 

जमीन से निकलने वाले डायमंड से ये कितना अलग है
जब हमने उनसे पूछा कि जमीन से निकलने वाले डायमंड और लैब में बनने वाले डायमंड में कितना फर्क होता है तो वो कहते हैं कि इसे आप ऐसे समझ सकते हैं कि ये एक तरह से टेस्‍ट टयूब बेबी की तरह है, जैसे टेस्‍ट टयूब बेबी को उन्‍हीं परिस्थितियों का निर्माण करके बनाया जाता है वैसे ही इस ग्रीन डायमंड को भी बनाया जाता है। इसे पूरे 1500 डिग्री तापमान में बनाया जाता है। ये एक पूरे साइंस के तहत ही बनाया जाता है। वो कहते हैं कि अगर दोनों डायमंड आपके हाथ में रख दिए जाएं तो आप बता नहीं सकते हैं कि कौन सा असली है और कौन सा नकली। यही नहीं जौहरी भी आसानी से नहीं बता सकता कि दोनों में क्‍या अंतर है। वो कहते हैं कि मैं इसे लेकर चैलेंज दे सकता हूं। 

बड़े पैमाने पर मिलेगा इस इंडस्‍ट्री से रोजगार 
मुकेश पटेल कहते हैं कि आज नैचुरल डायमंड इंडस्‍ट्री से जितने लोग जुड़े हैं अगर ये इंडस्‍ट्री आगे बढ़ती है तो इससे और रोजगार पैदा होगा। 1 लाख करोड़ का माइन डायमंड आता है तो 20 हजार करोड़ का कट एंड पेस्‍ट वैल्‍यू लग जाता है। मतलब 1 लाख 20 हजार करोड़ में 80 हजार करोड़ का एक्‍सपोर्ट होता है। लेकिन अगर इसमें 1 लाख करोड़ का बनता है तो पूरा एक्‍सपोर्ट होता है। वो कहते हैं कि हमारे पीएम बड़े दूरदर्शी हैं। अभी हर रोज 5 लाख लोग इसमें काम कर रहे हैं। मुझे लगता है कि 10 लाख लोग इसमें काम करने लगेंगें। 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

तमिलनाडु बजट 2026: रूफटॉप सोलर लगाने पर ₹1 लाख तक की सब्सिडी, बिजली ढांचे को मजबूत करने पर बड़ा फोकस

सरकार का कहना है कि इन निवेशों से राज्य में बिजली आपूर्ति अधिक विश्वसनीय होगी, नवीकरणीय ऊर्जा का बेहतर एकीकरण होगा और भविष्य की बढ़ती बिजली मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी.

13 hours ago

चार साल में सबसे धीमी रफ्तार से बढ़ा सर्विस सेक्टर, जुलाई में HSBC सर्विसेज PMI गिरकर 53.3 पर आया

सर्वे के अनुसार, ग्राहकों की मांग कमजोर पड़ने, नए पूछताछ (Enquiries) घटने और बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण सर्विस सेक्टर की कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार में तेज गिरावट आई.

13 hours ago

जून तिमाही में एयरटेल की दमदार कमाई, मुनाफा ₹8,167 करोड़ पहुंचा, आय ने तोड़े अनुमान

कंपनी की कुल आय पहली बार 58,500 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई, जो बाजार के अनुमान से बेहतर रही.

14 hours ago

संदीप बत्रा का ग्लोबल लीडरशिप मॉडल: कैसे HSBC के जरिए भारत की बढ़ती संपदा को दुनिया से जोड़ रहे हैं बैंकिंग दिग्गज

25 वर्षों से अधिक के बैंकिंग अनुभव, पांच देशों में नेतृत्व और भारत के वेल्थ मैनेजमेंट कारोबार को नई दिशा देने वाले HSBC इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं हेड ऑफ इंटरनेशनल वेल्थ एंड प्रीमियर बैंकिंग संदीप बत्रा का करियर वैश्विक अनुभव और ग्राहक-केंद्रित सोच का अनूठा उदाहरण है.

15 hours ago

RBI के फैसले पर विशेषज्ञ बोले- अर्थव्यवस्था मजबूत, रियल एस्टेट-इंफ्रा को मिलेगा सहारा

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि यह फैसला उम्मीद के अनुरूप है, जबकि रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के प्रतिनिधियों ने इसे निवेश, मांग और विकास के लिहाज से सकारात्मक बताया है.

16 hours ago

बड़ी खबरें

चार साल में सबसे धीमी रफ्तार से बढ़ा सर्विस सेक्टर, जुलाई में HSBC सर्विसेज PMI गिरकर 53.3 पर आया

सर्वे के अनुसार, ग्राहकों की मांग कमजोर पड़ने, नए पूछताछ (Enquiries) घटने और बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण सर्विस सेक्टर की कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार में तेज गिरावट आई.

13 hours ago

तमिलनाडु बजट 2026: रूफटॉप सोलर लगाने पर ₹1 लाख तक की सब्सिडी, बिजली ढांचे को मजबूत करने पर बड़ा फोकस

सरकार का कहना है कि इन निवेशों से राज्य में बिजली आपूर्ति अधिक विश्वसनीय होगी, नवीकरणीय ऊर्जा का बेहतर एकीकरण होगा और भविष्य की बढ़ती बिजली मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी.

13 hours ago

RBI के फैसले पर विशेषज्ञ बोले- अर्थव्यवस्था मजबूत, रियल एस्टेट-इंफ्रा को मिलेगा सहारा

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि यह फैसला उम्मीद के अनुरूप है, जबकि रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के प्रतिनिधियों ने इसे निवेश, मांग और विकास के लिहाज से सकारात्मक बताया है.

16 hours ago

जून तिमाही में एयरटेल की दमदार कमाई, मुनाफा ₹8,167 करोड़ पहुंचा, आय ने तोड़े अनुमान

कंपनी की कुल आय पहली बार 58,500 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई, जो बाजार के अनुमान से बेहतर रही.

14 hours ago

हेल्थियम मेडटेक में बड़ा नेतृत्व बदलाव, गौरव गोयल बने CEO और MD

कंपनी ने बताया कि गौरव गोयल अब CEO और MD के रूप में कंपनी की कमान संभालेंगे, जबकि अनीश बाफना रणनीतिक नेतृत्व प्रदान करने के लिए नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका में काम करेंगे.

15 hours ago