✕

होम / बिजनेस / पैसा रखिए तैयार, आ रहे हैं ये 4 नए आईपीओ, जानें डिटेल

पैसा रखिए तैयार, आ रहे हैं ये 4 नए आईपीओ, जानें डिटेल

अगर आप आईपीओ में निवेश करना पसंद करते हैं तो इस सप्ताह आपके पास शानदार मौका है. इस हफ्ते 4 नए आईपीओ खुलने जा रहे हैं. इन आईपीओ में निवेश करके आप अच्छी कमाई कर सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

यह सप्ताह आईपीओ से गुलजार रहने वाला है. इस हफ्ते 4 नई कंपनियों के आईपीओ (IPO) खुलने जा रहे हैं. इनमें निवेश करके आप अच्छी कमाई कर सकते हैं. पिछले दिनों भी कई कंपनियां अपने आईपीओ लेकर बाजार में आई हैं, इनमें से बहुत से आईपीओ में निवेशकों को शानदार मुनाफा हुआ है. हालांकि कई आईपीओ में निवेशकों को नुकसान भी उठाना पड़ा है. अगर आप आईपीओ में निवेश करना पसंद करते हैं तो इस सप्ताह आपके पास अच्छा मौका है.

ओपन होंगे 4 आईपीओ 

प्राइमरी मार्केट में इस हफ्ते आपको पैसा लगाने के कई मौके मिलने वाले हैं. इस हफ्ते 1 मेनबोर्ड और 3 एसएमई आईपीओ (SME IPO) लॉन्च होने जा रहे हैं. आईपीओ बाजार ने वित्त वर्ष 2025 में धीमी गति से शुरुआत की है, लेकिन एक्सपर्ट्स आने वाले IPO को लेकर काफी पॉजिटिव हैं. इस हफ्ते जेएनके  इंडिया (JNK India) का मेनबोर्ड IPO आ रहा है. इस आईपीओ से कंपनी करीब 649 करोड़ रुपये जुटाएगी. इसके अलावा इस हफ्ते शिवम केमिकल्स (Shivam Chemicals), वरया क्रिएशंस (Varyaa Creations) और एमफोर्स ऑटोटेक (Emmforce Autotech) का एसएमई IPO लॉन्च होने वाले हैं.

वर्या क्रिएशन (Varyaa Creations) IPO

22 अप्रैल को SME सेगमेंट में वर्या क्रिएशन का आईपीओ (Varyaa Creations IPO) ओपन होने जा रहा है. सोना, चांदी और कीमती पत्थरों के होलसेल बिजनेस से जुड़ी इस कंपनी का आईपीओ 25 अप्रैल तक खुला रहेगा और निवेशक इसमें पैसे लगा सकते हैं. Varyaa Creations के IPO का आकार 20.10 करोड़ रुपये है और इसके लिए प्राइस बैंड 150 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. इस IPO के तहत कंपनी 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 1,340,000 शेयरों की बिक्री की पेशकश करेगी. वर्या क्रिएशन लिमिटेड के शेयरों की संभावित लिस्टिंग बीएसई एसएमई पर 30 अप्रैल को हो सकती है. निवेश करने के इच्छुक इन्वेस्टर्स इस आईपीओ के तहत कम से कम 1000 शेयरों के लिए बोली लगा सकता है यानी इस हिसाब से उन्हें 1,50,000 रुपये का मिनिमम इन्वेस्ट करना होगा.

Zomato से खाना मंगाना हुआ महंगा, बढ़ाई फीस, एक सर्विस को भी किया बंद

शिवम केमिकल्स (Shivam Chemicals) IPO

SME सेगमेंट में अगला IPO मंगलवार 23 अप्रैल को ओपन होगा. ये इश्यू Shivam Chemicals Limited का है और इसका आईपीओ साइज 20.18 करोड़ रुपय है. इच्छुक निवेशक इस आईपीओ में 25 अप्रैल तक बोली लगा सकेंगे. साल 2010 में स्थापित Shivam Chemicals Ltd केमिकल सहित विभिन्न प्रोडक्ट्स की मार्केटिंग से जुड़ी हुई है. शिवम केमिकल्स ने अपने IPO के लिए प्राइसबैंड 44 रुपये का सेट किया है और इस इश्यू के तहत कंपनी 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 4,587,000 शेयरों की पेशकश करेगी. इसकी लिस्टिंग भी BSE SME पर होगी और इसके लिए संभावित तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई है. इसमें लॉट साइज 3000 शेयरों का है और निवेशक को कम से कम 1,32,000 रुपये का इन्वेस्टमेंट करना होगा.

एमफोर्स ऑटोटेक (Emmforce Autotech) आईपीओ

ये भी एक SME सेगमेंट का आईपीओ है और 23 अप्रैल को खुलकर ये 25 अप्रैल को क्लोज होगा. Emmforce Autotech IPO का इश्यू साइज 53.90 करोड़ रुपये है और इसके लिए प्राइस बैंड 93-98 रुपये प्रति शेयर सेट किया गया है. कंपनी 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 5,499,600 शेयरों को बिक्री के लिए पेश करेगी. लॉट साइज की बात करें तो कंपनी के आईपीओ के एक लॉट के लिए निवेशक को कम से कम 1200 शेयरों के लिए बोली लगानी होगी और इसमें 1,17,600 रुपये का निवेश करना होगा. इस आईपीओ की संभावित लिस्टिंग डेट भी 30 अप्रैल 2024 है.

जेएनके  इंडिया (JNK India Limited) IPO

अगले हफ्ते पेश होने वाला चौथा इश्यू एक मेनबोर्ड IPO है. JNK India IPO का साइज 649.47 करोड़ रुपये है. इसके तहत 2 रुपये की फेस वाल्यू वाले 16,015,988 शेयर बोली लगाने के लिए रखे जाएंगे. कंपनी ने आईपीओ के तहत प्राइस बैंड 395-415 रुपये का तय किया है और इसका लॉट साइज 36 शेयरों का है. इसका मतलब है कि निवेशक को एक लॉट की बोली के लिए कम से कम 14940 रुपये का निवेश करना होगा. कंपनी के शेयरों में 23 अप्रैल से 25 अप्रैल तक पैसे लगाए जा सकते हैं और इसकी BSE-NSE पर लिस्टिंग 30 अप्रैल को होगी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिलायंस में लंबी पोजीशन, जियो में शॉर्ट: दलाल स्ट्रीट पर जिस ट्रेड की चर्चा है

भारत का पहला 10 लाख करोड़ रुपये के मूल्यांकन वाला आईपीओ लिस्टिंग के करीब है. ऐसे में बाजार के कुछ खिलाड़ी इस बात पर दांव लगा रहे हैं कि मूल कंपनी रिलायंस, उसकी सहायक कंपनी जियो से बेहतर प्रदर्शन करेगी. प्रॉस्पेक्टस से पता चलता है कि इस दांव के पीछे क्या वजह है और यह दांव चर्चा के मुकाबले लगाना कितना मुश्किल है.

35 minutes ago

सितंबर में निर्यात 23% बढ़कर 44.4 अरब डॉलर पर पहुंचा, व्यापार घाटे में 2.79 अरब डॉलर की कमी

आयात में 8% की बढ़ोतरी के बावजूद घटा व्यापार घाटा, चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में वस्तु निर्यात 18.51% बढ़कर 259.89 अरब डॉलर हुआ.

56 minutes ago

धान की सीधी बुवाई का दायरा बढ़ा, 9 राज्यों में 81,000 हेक्टेयर तक पहुंचा बायर का कार्यक्रम

2023 में 3,500 हेक्टेयर से शुरू हुआ कार्यक्रम 2026 में 81,000 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र तक पहुंचा, किसानों को कम लागत और संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल वाली खेती अपनाने में मदद

2 hours ago

भारत के इतिहास का सबसे बड़ा IPO, लेकिन एक बड़ा सवाल: आखिर यह किसके लिए है?

जियो के 30,213 करोड़ रुपये के इश्यू का 90 फीसदी से ज्यादा हिस्सा कर्ज चुकाने में जाएगा, कोई भी मौजूदा निवेशक एक भी शेयर नहीं बेच रहा है और रिलायंस के शेयरधारक तीन साल से ठहराव के बाद भी इंतजार कर रहे हैं. देश का सबसे बड़ा IPO अपने सबसे बड़े सवालों को अनुत्तरित छोड़ रहा है.

4 hours ago

चीन के साथ व्यापार घाटा 112 अरब डॉलर, रिश्ते सुधारने की कोशिश में जुटा भारत: पीयूष गोयल

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत चीन के साथ एक बार फिर संबंध विकसित करने की दिशा में काम कर रहा है, लेकिन इस यात्रा का अंतिम परिणाम अभी तय नहीं है.

5 hours ago


बड़ी खबरें

रिलायंस में लंबी पोजीशन, जियो में शॉर्ट: दलाल स्ट्रीट पर जिस ट्रेड की चर्चा है

भारत का पहला 10 लाख करोड़ रुपये के मूल्यांकन वाला आईपीओ लिस्टिंग के करीब है. ऐसे में बाजार के कुछ खिलाड़ी इस बात पर दांव लगा रहे हैं कि मूल कंपनी रिलायंस, उसकी सहायक कंपनी जियो से बेहतर प्रदर्शन करेगी. प्रॉस्पेक्टस से पता चलता है कि इस दांव के पीछे क्या वजह है और यह दांव चर्चा के मुकाबले लगाना कितना मुश्किल है.

35 minutes ago

सितंबर में निर्यात 23% बढ़कर 44.4 अरब डॉलर पर पहुंचा, व्यापार घाटे में 2.79 अरब डॉलर की कमी

आयात में 8% की बढ़ोतरी के बावजूद घटा व्यापार घाटा, चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में वस्तु निर्यात 18.51% बढ़कर 259.89 अरब डॉलर हुआ.

56 minutes ago

शॉपर्स स्टॉप ने अयान सेन को एरिया मार्केटिंग हेड नियुक्त किया

शॉपर्स स्टॉप में शामिल होने से पहले सेन वी-मार्ट रिटेल लिमिटेड में जोनल मार्केटिंग मैनेजर के पद पर कार्यरत थे. उन्होंने इस कंपनी में एक साल से भी कम समय तक काम किया.

2 hours ago

दूसरों का ख्याल रखने से पहले खुद का रखें ध्यान, क्यों जरूरी है आत्म-देखभाल?

BW Businessworld के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ तथा exchange4Media के संस्थापक डॉ. अनुराग बत्रा ने लेखिका, प्रमाणित मेटाफिजिशियन, माइंडसेट कोच, सामाजिक उद्यमी और Maheshwari Foundation की संस्थापक संगीता माहेश्वरी के साथ विचारोत्तेजक बातचीत की. 

3 hours ago

भारत के इतिहास का सबसे बड़ा IPO, लेकिन एक बड़ा सवाल: आखिर यह किसके लिए है?

जियो के 30,213 करोड़ रुपये के इश्यू का 90 फीसदी से ज्यादा हिस्सा कर्ज चुकाने में जाएगा, कोई भी मौजूदा निवेशक एक भी शेयर नहीं बेच रहा है और रिलायंस के शेयरधारक तीन साल से ठहराव के बाद भी इंतजार कर रहे हैं. देश का सबसे बड़ा IPO अपने सबसे बड़े सवालों को अनुत्तरित छोड़ रहा है.

4 hours ago