✕

होम / बिजनेस / कल आई सुनामी में डूब गई कमाई, आज इन शेयरों पर दांव से हो सकती है कुछ भरपाई! 

कल आई सुनामी में डूब गई कमाई, आज इन शेयरों पर दांव से हो सकती है कुछ भरपाई! 

यह हफ्ता शेयर बाजार के लिए अब तक अच्छा नहीं रहा है. बुधवार यानी कल बाजार में बड़ी गिरावट आई थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) के लिए बुधवार ब्लैक फ्राइडे साबित हुआ. बाजार में आई सुनामी में निवेशकों के करोड़ों डूब गए. इस गिरावट की प्रमुख वजह रही मुनाफावसूली, विदेशी बाजारों के कमजोर रुझान और विदेशी निवेशकों की बिकवाली. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 790.34 फिसलकर 72,304.88 पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह गिरावट 872.93 अंकों तक पहुंच गई थी. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 247.20 अंक लुढ़ककर 21,951.15 पर आ गया. चलिए जानते हैं कि आज कौन से शेयर ट्रेंड में सरह सकते हैं.

MACD के ये हैं संकेत
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए SKF India, KEC International, CDSL, Intellect Design, ICICI Lombard और V-Guard में तेजी के संकेत दिए हैं. दूसरे शब्दों में कहें तो इन शेयरों के भाव में आज उछाल आ सकता है और आपके लिए मुनाफा कमाने का मौका बन सकता है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि स्टॉक मार्केट में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. इसी तरह, MACD ने आज Sharda Cropchem, Alkyl Amines, Coromandel International, Ipca Labs, Apar Industries और Ingersoll-Rand पर मंदी का रुख दर्शाया है. यानी इन शेयरों में गिरावट देखने को मिल सकती है.

इनमें है मजबूत खरीदारी
अब मजबूत खरीदारी वाले शेयरों की बात भी कर लेते हैं. इस लिस्ट में Tata Motors, Tata Consumer, Cipla, Sun Pharma, Dr Reddy's Labs और Power Grid शामिल हैं. कल गिरावट वाले बाजार में टाटा मोटर्स के शेयर भी 0.65% लुढ़क गए थे, लेकिन बीते 5 कारोबारी सत्रों में इस स्टॉक ने 4.09% की मजबूती हासिल की है. 956.45 रुपए के भाव वाले टाटा मोटर्स का 52 वीक का हाई लेवल 976 रुपए है. Tata Consumer कल 1.73% के नुकसान में रहा था. इसी तरह, सिप्ला में 0.96%, सन फार्मा में 0.55%, डॉक्टर रेड्डी में 0.32% और पावर ग्रिड में सबसे ज्यादा 4.22% की गिरावट दर्ज हुई थी.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

1 day ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

1 day ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.