होम / बिजनेस / आज कैसा रहेगा मार्केट का मूड और कौन से शेयर करा सकते हैं कमाई? जानें यहां

आज कैसा रहेगा मार्केट का मूड और कौन से शेयर करा सकते हैं कमाई? जानें यहां

शेयर बाजार के लिए यह हफ्ता काफी अहम है, क्योंकि कल यानी एक फरवरी को आम बजट पेश किया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

हिंडनबर्ग (Hindenburg) की रिपोर्ट का असर बाजार पर हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को भी देखने को मिला. हालांकि, BSE सेंसेक्स 169.51 अंक के साथ 59,500.41 के स्तर पर बंद हुआ. जबकि निफ्टी 44.60 अंक की गिरावट के साथ 17,648.95 पर पहुंच गया. स्टॉक मार्केट के लिए ये हफ्ता काफी अहम है, क्योंकि 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतरामण बजट (Budget 2023-24) पेश करने वाली है. इसके अलावा, कल यूएस फेड भी ब्याज दर वृद्धि का फैसला ले सकता है, जिसका असर बाजार पर पड़ना लाजमी है. आज (मंगलवार) भी मार्केट से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है.

इन शेयरों पर रखें नजर
अब बात करते हैं उन शेयरों की जिनमें आज मजबूती देखने को मिल सकती है. मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने Reliance Industries, Mphasis, Bajaj Finserv Ltd, Samvardhana Motherson और West Coast Paper Mills के शेयरों में तेजी का रुख दिखाया है. मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस के शेयर कल 1.12% की बढ़त के साथ 2,363.55 रुपए पर बंद हुए. पिछले कुछ दिनों से रिलायंस के शेयरों में नरमी का रुख है. बीते 5 दिनों में यह 3.42% लुढ़का है. इसका 52-wk का हाई लेवल 2,856.15 रुपए है.

सोमवार रहा अच्छा
आईटी कंपनी Mphasis के शेयर भी सोमवार को 2% से ज्यादा की तेजी के साथ 2,114 रुपए पर बंद हुए. बीते 5 दिनों में इसने 5.08% और एक महीने में 7.34% का रिटर्न दिया है. Bajaj Finserv भी उन शेयरों में शुमार है, जो सोमवार को हरे निशान पर बंद हुए. 1,344.45 रुपए पर ट्रेड जार रहे इस शेयर ने पिछले 5 दिनों में 1.39% का रिटर्न दिया है. जबकि कल यह सीधे 2.30% तक चढ़ गया. इसी तरह, Samvardhana Motherson के शेयर भी बीते कारोबारी दिन 2.37% ऊपर चढ़े. 73.30 रुपए के भाव पर मिल रहा ये शेयर अपने 52 वीक के हाई लेवल (123.33 रुपए) से काफी नीचे ट्रेड कर रहा है. West Coast Paper Mills के शेयरों ने बाजार की नरमी के बीच काफी अच्छा प्रदर्शन किया. 4.90% की बढ़त के साथ ये शेयर 500.70 रुपए पर बंद हुआ था. आज इन सभी शेयरों में फिर से तेजी के संकेत हैं.

इनके आएंगे नतीजे
आज Coal India, Power Grid Corporation of India, Sun Pharmaceutical Industries, UPL, ACC, BASF India, Blue Star, Edelweiss Financial Services, Great Eastern Shipping, Godrej Consumer Products, Indian Hotels, Indian Oil Corporation, Jindal Steel & Power, KEC International, KPIT Technologies, Max Financial Services, MOIL, RailTel Corporation of India, Spandana Sphoorty Financial, Star Health और TTK Prestige फोकस में रहेंगे, क्योंकि इनकी तिमाही आय के नतीजे जारी हो सकते हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

25 minutes ago

BitDelta India ने लॉन्च किया CrypTution, क्रिप्टो निवेशकों को मिलेगी लर्निंग, सिमुलेशन और सर्टिफिकेशन की सुविधा

कंपनी के अनुसार, देश के लगभग 40% क्रिप्टो यूजर्स टियर-2 और टियर-3 शहरों से आते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए इस प्लेटफॉर्म को अलग-अलग भाषाओं और विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों के लिए सुलभ बनाया गया है.

34 minutes ago

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

1 hour ago

ईरान संकट का असर: HPCL-BPCL को हजारों करोड़ का घाटा, पहली तिमाही में भारी नुकसान

वेस्ट एशिया तनाव और महंगे कच्चे तेल ने बिगाड़ा तेल कंपनियों का गणित, HPCL को ₹12,265 करोड़ और BPCL को ₹3,962 करोड़ का नुकसान

2 hours ago

अमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में 2% उछाल, छह हफ्तों के उच्च स्तर पर पहुंची कीमतें

अमेरिकी हमलों और लाल सागर में टैंकरों पर खतरे से बढ़ी आपूर्ति बाधित होने की आशंका, ब्रेंट क्रूड 96 डॉलर प्रति बैरल के पार

5 hours ago

बड़ी खबरें

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

1 hour ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

25 minutes ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.