होम / बिजनेस / मंगलवार रहा शुभ, आज कैसी रहेगी बाजार की चाल, कौनसे शेयर दे सकते हैं मुनाफा?
मंगलवार रहा शुभ, आज कैसी रहेगी बाजार की चाल, कौनसे शेयर दे सकते हैं मुनाफा?
शेयर बाजार में आज मिलीजुली प्रतिक्रिया देखने को मिल सकती है. साथ ही कुछ शेयरों में तेजी के संकेत भी मिल रहे हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
शेयर बाजार के लिए मंगलवार शुभ साबित हुआ. सेंसेक्स 563 अंक चढ़कर 60656 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में 158 अंक की तेजी दर्ज की गई और यह मार्केट बंद होते-होते 18053 के लेवल पर पहुंच गया. आज (बुधवार) बाजार से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है. हालांकि, कुछ कंपनियों के शेयरों में मजबूती के संकेत मिल रहे हैं.
इनमें आ सकती है मजबूती
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज ITC, NTPC, IIFL Finance, Starlight Technology और Kotak Mahindra Bank में तेजी के संकेत दिए हैं. वहीं, बैंक ऑफ इंडिया, बंधन बैंक, कैन फिन होम्स और पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस के शेयरों में आज कमजोरी देखने को मिल सकती है. आईटीसी के शेयर कल बढ़त के साथ 332 रुपए पर बंद हुए थे. पिछले 5 दिनों से इस शेयर में तेजी का रुख है. जबकि छह महीनों में इसने 12.43% का रिटर्न दिया है. एनटीपीसी इस समय 167.60 रुपए पर ट्रेड कर रहा है और बीते छह महीनों में इसने अपने निवेशकों को करीब 12 फीसदी का रिटर्न दिया है.
एक दिन में 9% चढ़ा
आईआईएफ़एल फाइनेंस की बात करें, तो यह शेयर कल 9 प्रतिशत की शानदार बढ़त के साथ 515.20 रुपए पर बंद हुआ था. पिछले पांच दिनों से इसमें तेजी का रुख है और इस दौरान यह अपने निवेशकों को 10.52% का रिटर्न दे चुका है. वहीं, स्टरलाइट टेक्नोलॉजी के शेयरों में बुधवार को करीब साढ़े पांच फीसदी की मजबूती आई और यह 179.80 रुपए पर बंद हुआ. ये तेजी आज भी बरकरार रह सकती है. कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर 1,799.05 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. पिछले 5 दिनों में इसमें 0.54% की मजबूती आई है.
इन पर भी रखें नजर
IndusInd Bank, Alok Industries, CCL Products (India), Central Bank of India, Oracle Financial Services Software, Persistent Systems, PSP Projects, Rallis India, Shemaroo Entertainment, और Surya Roshni की तिमाही आय के नतीजे आज आ सकते हैं. इसके अलावा, आज ICICI Lombard General Insurance, Rail Vikas Nigam और Delta Corp के शेयरों पर भी नजर बनाए रखें. ये शेयर खबरों में चल रहे हैं.
टैग्स