होम / बिजनेस / बैंकिंग सेक्टर के इन शेयरों पर आज रखें नजर, मजबूती के हैं संकेत

बैंकिंग सेक्टर के इन शेयरों पर आज रखें नजर, मजबूती के हैं संकेत

शेयर बाजार के लिए सोमवार और मंगलवार शुभ साबित हुए. दोनों दिन बाजार में तेजी दिखाई दी, आज भी कुछ कंपनियों के शेयरों में तेजी आ सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

जैसा कि माना जा रहा था मंगलवार को भी शेयर बाजार में तेजी का रुख बरकरार रहा. आज यानी बुधवार को मार्केट में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. मंगलवार को BSE सेंसेक्स, 126.4 अंक चढ़कर 61,294.20 पर बंद हुआ. वहीं, NSE निफ्टी 35 की मजबूती के साथ 18,232.50 पर पहुंच गया. अधिकांश शेयर हरे निशान के ऊपर ही नजर आए. 

5 दिनों में दिया 15% से ज्यादा रिटर्न
आज बाजार में PSUs बैंक, फार्म इंडस्ट्री और IT कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है. South Indian Bank Limited कल धमाकेदार बढ़त के साथ 20.50 रुपए पर बंद हुआ था. पिछले पांच दिनों में इस शेयर ने 15.82% का रिटर्न दिया है और अभी भी इसमें निवेश की गुंजाइश नजर आ रही है. एक साल की बात करें, तो इसने अपने निवेशकों को शानदार 121.62% का रिटर्न दिया है.

इन पर भी आज रखें नजर
Axis Bank Ltd के शेयर में भी मजबूती का दौर बरकरार रह सकता है. मंगलवार को यह हरे निशान पर बंद हुआ था. फिलहाल ये शेयर 962.40 रुपए के मूल्य पर उपलब्ध है. इसी तरह, Union Bank of India Ltd का शेयर भी पिछले पांच दिनों से अच्छा परफॉर्म कर रहा है. इस दौरान इसमें 2.56% की तेजी दर्ज की गई है. बीते छह महीनों में इसने 136.60% रिटर्न दिया है. ICICI Prudential Life Insurance में भी आज तेजी आ सकती है. ये शेयर 470 रुपए पर कारोबार कर रहा है. 

Yes Bank में आ रही मजबूती
Yes Bank के शेयर पर भी आज नजर रखें. इस शेयर ने बीते 5 दिनों में 11.90% की बढ़त हासिल की है. एक ऐसे शेयर के लिए यह बहुत अच्छा आंकड़ा है, जो पिछले कुछ समय से लगातार गोते लगा रहा था. वैसे भी एक्सपर्ट्स Yes बैंक के शेयरों में इस साल मजबूती के संकेत दे चुके हैं. मंगलवार को ये शेयर 2% से ज्यादा की बढ़त के साथ 22.10 रुपए पर बंद हुआ था. इसके अलावा, Aptech Ltd, Syngene International Ltd और Titagarh Wagons में भी आज मजबूती बनी रह सकती है.   


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ई-कॉमर्स कंपनियों को बड़ी राहत, निर्यात के लिए इन्वेंटरी मॉडल में FDI को सरकार की मंजूरी

इस फैसले से Amazon और Flipkart जैसी कंपनियों को बड़ा फायदा मिलेगा. हालांकि, घरेलू बाजार में इन्वेंटरी आधारित ई-कॉमर्स मॉडल पर विदेशी निवेश की पाबंदी पहले की तरह जारी रहेगी.

47 minutes ago

बाजार में आज क्या लौटेगी रौनक? लगातार चार दिन की गिरावट के बाद इन ट्रिगर्स पर रहेगी निवेशकों की नजर

गुरुवार को सेंसेक्स 363.66 अंक यानी 0.47% गिरकर 76,391.39 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 126.65 अंक यानी 0.53% टूटकर 23,869.60 अंक पर आ गया.

1 hour ago

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

15 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

16 hours ago

BitDelta India ने लॉन्च किया CrypTution, क्रिप्टो निवेशकों को मिलेगी लर्निंग, सिमुलेशन और सर्टिफिकेशन की सुविधा

कंपनी के अनुसार, देश के लगभग 40% क्रिप्टो यूजर्स टियर-2 और टियर-3 शहरों से आते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए इस प्लेटफॉर्म को अलग-अलग भाषाओं और विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों के लिए सुलभ बनाया गया है.

16 hours ago


बड़ी खबरें

बाजार में आज क्या लौटेगी रौनक? लगातार चार दिन की गिरावट के बाद इन ट्रिगर्स पर रहेगी निवेशकों की नजर

गुरुवार को सेंसेक्स 363.66 अंक यानी 0.47% गिरकर 76,391.39 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 126.65 अंक यानी 0.53% टूटकर 23,869.60 अंक पर आ गया.

1 hour ago

सरकार के आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनिश्चितकालीन अनशन, मांगों पर सकारात्मक रुख का भरोसा

गुरुवार देर रात केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मेदांता अस्पताल पहुंचकर वांगचुक से मुलाकात की, जिसके बाद उन्होंने अनशन खत्म करने का फैसला लिया.

29 minutes ago

ई-कॉमर्स कंपनियों को बड़ी राहत, निर्यात के लिए इन्वेंटरी मॉडल में FDI को सरकार की मंजूरी

इस फैसले से Amazon और Flipkart जैसी कंपनियों को बड़ा फायदा मिलेगा. हालांकि, घरेलू बाजार में इन्वेंटरी आधारित ई-कॉमर्स मॉडल पर विदेशी निवेश की पाबंदी पहले की तरह जारी रहेगी.

47 minutes ago

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

17 hours ago

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

12 hours ago