✕

होम / बिजनेस / आज बाजार में इन चुनिंदा शेयरों पर रखें खास नजर, मिल सकते हैं मजबूत रिटर्न के संकेत

आज बाजार में इन चुनिंदा शेयरों पर रखें खास नजर, मिल सकते हैं मजबूत रिटर्न के संकेत

मंगलवार को BSE सेंसेक्स 277.93 अंक गिरकर 84,673.02 अंक पर बंद हुआ. वहीं, NSE निफ्टी 103.40 अंक फिसलकर 25,910.05 अंक पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

पिछले छह दिनों की तेजी पर मंगलवार को विराम लगा था, लेकिन बाजार विश्लेषकों का मानना है कि आज कई चुनिंदा शेयरों में मजबूत खरीदारी दिख सकती है. मंगलवार को आईटी, मेटल और कैपिटल गुड्स शेयरों में मुनाफावसूली से सेंसेक्स और निफ्टी दबाव में रहे. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 277.93 अंक गिरकर 84,673.02 अंक पर बंद हुआ. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 103.40 अंक फिसलकर 25,910.05 अंक पर ठहरा. कारोबार के दौरान सेंसेक्स करीब 392 अंक तक टूट गया था.

कौन से शेयर रहे दबाव में

मंगलवार को सेंसेक्स में शामिल टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, अडानी पोर्ट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स में गिरावट देखने को मिली. इन्हीं स्टॉक्स की वजह से सूचकांकों पर दबाव बढ़ा.

आज जिन शेयरों में दिख सकती है तेजी

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच कुछ शेयरों में खरीदारी का जोर बना हुआ है. इनमें Bombay Burmah, GMR Airports, Sapphire Foods, Graphite India, Devyani International, Praj Industries और KPR Mill शामिल हैं. इन सभी कंपनियों के स्टॉक 52 वीक हाई पार कर चुके हैं. यह उनके आगे भी मजबूत ट्रेंड जारी रहने का संकेत है.

इन शेयरों में मंदी का संकेत

MACD इंडिकेटर ने Transformers & Rectifiers, Kaynes Technology, International Gemmological Institute, Reliance Infrastructure, Advent Hotels International, SKF India और Godawari Power & Ispat में कमजोरी के संकेत दिए हैं. इसका मतलब है कि इन शेयरों में गिरावट का दौर शुरू हो सकता है. 

यहां भी रखें नजर

विशेषज्ञों के अनुसार बुधवार को शेयर बाजार में 12 कंपनियां निवेशकों के फोकस में रहेंगी, क्योंकि इनके बारे में कई महत्वपूर्ण बिज़नेस अपडेट सामने आए हैं जो इनके शेयरों में बड़ी हलचल ला सकते हैं.  आईटी सेक्टर में TCS ने ब्रिटेन की NHS सप्लाई चेन के साथ 5 साल की साझेदारी की है, जबकि Infosys का ₹18,000 करोड़ का बायबैक 20 से 26 नवंबर तक खुला रहेगा. FMCG दिग्गज HUL ने आइसक्रीम कारोबार के डीमर्जर के लिए 5 दिसंबर 2025 रिकॉर्ड डेट तय की है. वहीं Choice International ने Ayoleeza Consultants का 100% अधिग्रहण कर लिया है. इंजीनियरिंग और निर्माण क्षेत्र में Goel Construction को आदित्य बिड़ला ग्रुप से ₹173 करोड़ का नया ऑर्डर, GR Infra को Western Railways से ₹262 करोड़ का प्रोजेक्ट मिला है. Escorts Kubota ने नई पीढ़ी के राइस ट्रांसप्लांटर्स लॉन्च किए, Azad Engineering ने Pratt & Whitney Canada के साथ अहम साझेदारी की है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

1 hour ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

2 hours ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

4 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

6 hours ago

भारत-CARICOM बैठक में व्यापार और जलवायु सहयोग पर चर्चा, UNSC की 2028-29 अवधि के लिए भारत को समर्थन

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में राजनीतिक संबंधों के साथ व्यापार और निवेश, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा, डिजिटल गवर्नेंस, जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता और ऊर्जा सहयोग जैसे मुद्दे प्रमुख रहे.

9 hours ago


बड़ी खबरें

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

4 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

2 hours ago

होम लोन तक महिलाओं की पहुंच बढ़ाने की पहल, IIFL होम फाइनेंस और JICA के बीच 15 करोड़ डॉलर की डील

कंपनी के अनुसार, भारत में वर्ष 2030 तक करीब 2.2 करोड़ अतिरिक्त घरों की मांग बढ़ने का अनुमान है. वहीं, मौजूदा समय में देश में आवास ऋण लेने वालों में महिलाओं की हिस्सेदारी करीब 30 फीसदी है.

4 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

1 hour ago

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

9 hours ago