✕

होम / बिजनेस / KEC इंटरनेशनल के प्रॉफिट में 76 % की उछाल, निवेशकों के लिए डिविडेंड की घोषणा

KEC इंटरनेशनल के प्रॉफिट में 76 % की उछाल, निवेशकों के लिए डिविडेंड की घोषणा

KEC इंटरनेशनल ने वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मुनाफे और आय में मजबूत वृद्धि दर्ज की.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

KEC इंटरनेशनल लिमिटेड ने मार्च 2025 को समाप्त हुई चौथी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. कंपनी का शुद्ध मुनाफा ₹268 करोड़ रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही के ₹152 करोड़ की तुलना में 76% अधिक है. कंपनी की कुल आय भी 11.46% बढ़कर ₹6,872 करोड़ पर पहुंच गई.

EBITDA और मार्जिन में उल्लेखनीय सुधार
चौथी तिमाही में KEC का EBITDA ₹539 करोड़ रहा, जबकि पिछले साल यह ₹388 करोड़ था. यानी कंपनी की ऑपरेशनल कमाई में 39% की वृद्धि हुई है. वहीं EBITDA मार्जिन 6.3% से बढ़कर 7.8% हो गया है, जो बेहतर प्रबंधन और ऑपरेशनल एफिशिएंसी को दर्शाता है.

ऑर्डर बुक हुई और मजबूत
वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने ₹24,689 करोड़ का ऑर्डर इनटेक दर्ज किया, जो साल दर साल 36% की वृद्धि है. वित्त वर्ष 2026 की शुरुआत में ही KEC इंटरनेशनल को ₹2,000 करोड़ से अधिक के नए ऑर्डर मिल चुके हैं. 31 मार्च 2025 तक कंपनी की ऑर्डर बुक ₹33,398 करोड़ की थी, और अगर L1 पोजिशन वाले ऑर्डर जोड़ें तो कुल ऑर्डर वैल्यू ₹40,000 करोड़ से ज्यादा हो जाती है.

शेयरहोल्डर्स के लिए डिविडेंड का तोहफा
कंपनी ने FY25 के लिए ₹5.50 प्रति शेयर का डिविडेंड घोषित किया है. यह डिविडेंड ₹2 के फेस वैल्यू पर 275% के हिसाब से है, जो सालाना आमसभा (AGM) में शेयरधारकों की मंजूरी के बाद दिया जाएगा.

केईसी इंटरनेशनल लिमिटेड के एमडी और सीईओ श्री विमल केजरीवाल ने कहा, “हम राजस्व, लाभप्रदता और ऑर्डर इनटेक के मामलों में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन देने पर प्रसन्न हैं. हमारी EBITDA मार्जिन में लगातार सुधार हो रहा है, जहां चौथी तिमाही (FY25) में यह बढ़कर 7.8% हो गई है, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में 6.3% थी, यानी 150 बेसिस प्वाइंट की सराहनीय वृद्धि हुई. वहीं, मजबूत ऑर्डर बुक और स्वस्थ टेंडर पाइपलाइन के आधार पर, हम आने वाले तिमाहियों में स्थिर और लाभकारी वृद्धि के लिए अच्छी स्थिति में हैं.” 

शेयर प्राइस में आया उछाल
नतीजों के बाद मंगलवार और बुधवार को KEC इंटरनेशनल के शेयरों में तेजी देखी गई. मंगलवार को शेयर में  7% से ज्यादा की तेजी आई. वहीं, बुधवार को शेयर 1.61% की तेजी के साथ 875.60 रुपये पर कारोबार करता दिखा.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

2 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

4 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

4 hours ago

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

7 hours ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

8 hours ago


बड़ी खबरें

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

5 minutes ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

2 hours ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

2 hours ago

बीमा बेचने के तरीके में बड़ा बदलाव! एजेंटों के कमीशन से लेकर मिस-सेलिंग तक IRDAI का नया प्लान

IRDAI ने सार्वजनिक बीमा रजिस्ट्री बनाने का प्रस्ताव भी रखा है. इसके जरिए ग्राहक बीमा उत्पाद, बीमा कंपनी और वितरक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक जगह देख सकेंगे.

5 hours ago

MRUCI ने काकोन सेठी को बनाया CEO, 8 अक्टूबर से संभालेंगी पद

काकोन सेठी को मीडिया, मनोरंजन, खेल, सामग्री और विपणन क्षेत्र में 35 वर्षों से अधिक का नेतृत्व अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रमुख एजेंसियों के साथ मीडिया योजना और खरीद के क्षेत्र में की थी.

3 hours ago