होम / बिजनेस / Startup में नौकरी सेफ नहीं? जानिए, अब तक किन कंपनियों ने कितनी छंटनी की

Startup में नौकरी सेफ नहीं? जानिए, अब तक किन कंपनियों ने कितनी छंटनी की

एडटेक कंपनी बायजूस (Byju's) 2,500 कर्मचारियों की छंटनी करने वाली है. आइए, अब जानते हैं कि बायजूस के अलावा और किन स्टार्टअप्स में कितनी छंटनी हुई है....

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: आर्थिक मंदी धीरे-धीरे पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले रही, हालांकि ऐसा दावा किया जा रहा है कि भारत में आर्थिक मंदी नहीं आएगी, बावजूद इसके कंपनियों ने छंटनी की शुरुआत कर दी है. भारत में अभी जिन कंपनियों में छंटनी हो रही है, उनमें ज्यादातर स्टार्टअप हैं.

विदेशी निवेशक खींच रहे पैसे
इसके पीछे का यह भी कारण है कि इन स्टार्टअप में कई विदेशी निवेशकों के भी पैसे लगे हुए हैं. भारत में भले ही असर न दिखे, लेकिन बाकी देशों में आर्थिक मंदी के हो रहे असर के कारण निवेशक पैसा वापस खींच रहे हैं, इसलिए स्टार्टअप्स को फंड की दिक्कत होने लगी है. यही कारण है कि वे अब कॉस्ट कटिंग कर फोकस कर रहे हैं. इसी कारण उन्होंने छंटनी शुरू कर दी है.

Byju's में 2,500 कर्मचारियों की छंटनी
ताजा रिपोर्ट के अनुसार एडटेक कंपनी बायजूस (Byju's) 2,500 कर्मचारियों की छंटनी करने वाली है. कंपनी का कहना है कि वह अपनी मार्केटिंग एवं ऑपरेशनल कॉस्ट को ऑप्टिमाइज करेगी और इसके लिए छंटनी की जाएगी. कंपनी कर्मचारियों की छंटनी करके मुनाफा कमाने का प्लान बना रही है. ये तो रही बायजूस की बात. आइए, अब जानते हैं कि बायजूस के अलावा और किन स्टार्टअप्स में कितनी छंटनी हुई है....

1. Blinkit : 1600 कर्मचारियों की छंटनी
2. Unacademy : 1,000 कर्मचारियों की छंटनी
3. Vedantu : 724 कर्मचारियों की छंटनी
4. Cars24 : 600 कर्मचारियों की छंटनी
5. Ola : 500 कर्मचारियों की छंटनी
6. Mfin : 500 कर्मचारियों की छंटनी
7. Trail : 300 कर्मचारियों की छंटनी
8. Meesho : 300 कर्मचारियों की छंटनी
9. FarEye : 250 कर्मचारियों की छंटनी
10. Rupeek : 230 कर्मचारियों की छंटनी
11. Citymall : 191 कर्मचारियों की छंटनी
12. Udaan : 180 कर्मचारियों की छंटनी
13. Furlenco : 180 कर्मचारियों की छंटनी
14. Yaari  : 150 कर्मचारियों की छंटनी
15. Udayy : 120 कर्मचारियों की छंटनी
16. Mobile Premier League : 100 कर्मचारियों की छंटनी

फेसबुक में 12,000 कर्मचारियों की होगी छंटनी
पश्चिमी देशों की बात करें तो वहां बड़ी-बड़ी स्टैबलिश कंपनियां कर्मचारियों की छंटनी कर रही हैं. फेसबुक भी कॉस्ट कटिंग के नाम पर 12,000 कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है. अधिकारियों को ऐसे कर्मचारियों की लिस्ट तैयार करने के लिए आदेश दे दिया गया है, जिनका परफॉर्मेंस कंपनी की उम्मीद के अनुसार नहीं रहा है.

VIDEO : आखिर दिवाली पर कैसा है बाज़ार का हाल, क्या खुश है कारोबारी?
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

2 days ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

1 day ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago