✕

होम / बिजनेस / जिंदल ग्रुप की बड़ी डील: JSW Paints खरीदेगी Akzo Nobel India, 9000 करोड़ में डील तय

जिंदल ग्रुप की बड़ी डील: JSW Paints खरीदेगी Akzo Nobel India, 9000 करोड़ में डील तय

JSW Paints द्वारा Akzo Nobel India का अधिग्रहण न केवल कंपनी की बाजार स्थिति को मजबूत करेगा, बल्कि भारतीय पेंट उद्योग में प्रतिस्पर्धा को भी नई दिशा देगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

जिंदल ग्रुप की कंपनी जेएसडब्ल्यू पेंट्स (JSW Paints) अब देश के पेंट उद्योग में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने जा रही है. कंपनी ने Akzo Nobel India में 74.76% हिस्सेदारी खरीदने की योजना बनाई है, जिसकी डील लगभग 9,000 करोड़ रुपए (1.1 बिलियन डॉलर) में तय होने की उम्मीद है. यह कदम उद्योग में गौतम अडानी के आक्रामक विस्तार की रणनीति की झलक देता है.

Akzo Nobel India की स्थिति
Akzo Nobel India वर्तमान में भारत की चौथी सबसे बड़ी पेंट कंपनी है जिसकी बाजार हिस्सेदारी करीब 7% है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 3,582 रुपए पर बंद हुआ था और सोमवार को लगभग 1.50% की गिरावट के साथ 3,542.10 रुपए पर ट्रेड कर रहा था. कंपनी का मौजूदा मार्केट कैपिटलाइजेशन 16,380 करोड़ रुपए है. बीते एक साल में इसके शेयर में 37.71% और पिछले पांच वर्षों में 96.93% की बढ़त दर्ज की गई है.

डील के बाद JSW Paints की स्थिति
अगर यह डील पूरी होती है, तो JSW Paints सजावटी पेंट्स में देश की चौथी और औद्योगिक पेंट्स में दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन जाएगी. साथ ही कंपनी का राजस्व लगभग 10,000 करोड़ रुपए तक पहुंच सकता है, जिससे वह IPO लाने की दिशा में आगे बढ़ सकती है.

75% हिस्सेदारी से अधिक नहीं खरीदेगी JSW Paints
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, JSW Paints इस अधिग्रहण में 75% हिस्सेदारी की सीमा से आगे नहीं जाएगी. इसके साथ ही डील के बाद 26% हिस्सेदारी के लिए ओपन ऑफर की भी संभावना जताई जा रही है. बताया जा रहा है कि इस फंडिंग के लिए JSW ग्रुप ने KKR, Ares Capital और Goldman Sachs जैसे अंतरराष्ट्रीय फंड्स से बातचीत की है.

पेंट उद्योग में बढ़ती प्रतिस्पर्धा
वित्त वर्ष 2025 भारत के पेंट उद्योग के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा है. पिछले तीन दशकों में यह साल सबसे खराब वर्षों में से एक माना गया है. मांग में लगभग 4-5% की गिरावट देखी गई, जिसका एक बड़ा कारण बिड़ला ओपस जैसी नई कंपनियों की एंट्री और उद्योग में बढ़ती प्रतिस्पर्धा रहा है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

10 minutes ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

3 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

5 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

5 hours ago

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

8 hours ago


बड़ी खबरें

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

1 hour ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

3 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

10 minutes ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

3 hours ago

बीमा बेचने के तरीके में बड़ा बदलाव! एजेंटों के कमीशन से लेकर मिस-सेलिंग तक IRDAI का नया प्लान

IRDAI ने सार्वजनिक बीमा रजिस्ट्री बनाने का प्रस्ताव भी रखा है. इसके जरिए ग्राहक बीमा उत्पाद, बीमा कंपनी और वितरक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक जगह देख सकेंगे.

6 hours ago