होम / बिजनेस / 2000 के नोट स्वीकार कर रहे हैं Jewellers, लेकिन इन शर्तों के साथ

2000 के नोट स्वीकार कर रहे हैं Jewellers, लेकिन इन शर्तों के साथ

रिजर्व बैंक ने 2000 रुपए के नोट बंद करने की घोषणा की है. 30 सितंबर तक इन नोटों से बैंकों से बदला जा सकेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नोटबंदी 1.0 के दौरान कई तरह की परेशानियों का सामना करने वाले ज्वैलर्स (Jewellers) अब नोटबंदी 2.0 के दौरान काफी फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं. 2000 रुपए के नोट से पेमेंट करने वाले ग्राहकों के लिए उन्होंने Pan Card या आधार कार्ड की कॉपी सबमिट करना अनिवार्य कर दिया है. ताकि भविष्य में उन्हें किसी तरह की दिक्कत से दो-चार न होने पड़े. 

2016 वाली स्थिति
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बीते शुक्रवार को 2000 के नोट वापस लेने की घोषणा की. हालांकि, जिन लोगों के पास दो हजार के नोट हैं, वो 30 सितंबर तक उसे बैंक से बदल सकते हैं या डिपॉजिट कर सकते हैं. एक बार में केवल 20,000 यानी दो हजार से 10 नोट ही बदले जा सकते हैं. ये स्थिति बिल्कुल 2016 की नोटबंदी जैसी है, जब ज्वैलर्स को 500 और 1000 के अमान्य करार दिए गए नोटों को स्वीकार करने के लिए टैक्स स्क्रूटनी का सामना करना पड़ा था. इसलिए ज्वैलर्स एहतियात के तौर पर ऐसे खरीदारों से Pan Card या आधार कार्ड की कॉपी भी ले रहे हैं, जो 2000 के नोट में भुगतान कर रहे हैं. 

ग्राहकों की हो रही KYC
अधिकांश ज्वैलर्स का कहना है कि 2000 रुपए के नोट से पेमेंट करने वाले ग्राहकों की KYC की जा रही है, ताकि जब वो बंद हो चुके 2 हजार के नोटों को बैंक में जमा कराएं तो उनके पास भी पूरा रिकॉर्ड हो. उन्होंने इस तरह की खबरों को पूरी तरह गलत बताया कि दो हजार के नोट स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं. बता दें कि KYC का मतलब Know Your Customer है और इस प्रक्रिया में सम्बंधित व्यक्ति को Pan और Aadhaar card की कॉपी जमा करनी होती हैं. 

ये भी पढ़ें: IDFC First Bank के CEO ने कहा - देश को 500 रुपए से बड़े नोट की जरूरत नहीं

पहले से बरत रहे सतर्कता 
पुणे स्थित एक फेमस ज्वैलर ने कहा कि उनके सभी स्टोर्स पर 2 हजार के नोट स्वीकार किए जा रहे हैं. हालांकि, इस हाईएस्ट डिनॉमिनेशन करेंसी से पेमेंट करने वालों से एक हस्ताक्षरित घोषणा पत्र, पैन और आधार कार्ड की कॉपी ली जा रही है. वहीं, एक अन्य आभूषण विक्रेता ने कहा कि उनके स्टोर्स पर पहले से ही 50 हजार से ऊपर की खरीदारी पर PAN और Aadhaar card की कॉपी देना अनिवार्य किया गया है. दो हजार के नोट भी उसी सूरत में स्वीकार किए जा रहे हैं, यदि ग्राहक पैन या आधार कार्ड देने के लिए राजी है. 

क्या कहता है कानून?
बता दें कि Prevention of Money Laundering Act या PMLA के तहत प्रति व्यक्ति ₹50,000 तक की बिक्री KYC फ्री है. यानी इसके लिए KYC की जरूरत नहीं है. लेकिन 50 हजार से लेकर 2 लाख तक की बिक्री के लिए आधार कार्ड जैसे व्यक्तिगत पहचान प्रमाण की आवश्यकता होती है, और इस मूल्य से अधिक की खरीद या बिक्री के लिए पैन कार्ड अनिवार्य है. ज्वैलर्स को 2016 की नोटबंदी के बाद टैक्स संबंधी जांच का सामना करना पड़ा था, इसलिए वो अब कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं हैं. 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

3 hours ago

स्टारबक्स का डबल दांव, लॉन्च किया नया Rewards प्रोग्राम; NCR में खुला तीसरा प्रीमियम रिजर्व स्टोर

कंपनी का कहना है कि इन पहलों का मकसद ग्राहकों को बेहतर रिवॉर्ड्स, प्रीमियम कॉफी एक्सपीरियंस और पर्सनलाइज्ड सुविधाएं उपलब्ध कराना है.

3 hours ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

6 hours ago

नंद किशोर गोयनका के विचार सदैव जीवित रहेंगे, उनकी सेवा की विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करेगी: मनोहर लाल खट्टर

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, कई मंत्री, उद्योगपति, संत और हजारों लोगों ने नंद किशोर गोयनका को श्रद्धांजलि अर्पित की.

7 hours ago

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

8 hours ago


बड़ी खबरें

प्रॉपर्टी और सोना बेचने वालों को राहत, CBDT ने बढ़ाया कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स; ऐसे घटेगा LTCG टैक्स

CBDT आयकर अधिनियम, 1961 के तहत हर साल कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स अधिसूचित करता है. इसका उद्देश्य महंगाई के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए पूंजीगत लाभ (Capital Gain) की सही गणना करना है.

4 hours ago

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

3 hours ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

6 hours ago

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

7 hours ago

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

8 hours ago