होम / बिजनेस / 'Make In India' से प्रेरित राहुल प्रसाद ने इस जापानी ब्रैंड को भारत में उतारा

'Make In India' से प्रेरित राहुल प्रसाद ने इस जापानी ब्रैंड को भारत में उतारा

इशू होन्जोजो को गोवा के अलावा जल्द ही कर्नाटक, दमन और दीव, महाराष्ट्र, लेह, लद्दाख और राजस्थान में लॉन्च किया जा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

युवा उद्यमी राहुल प्रसाद ने जापान के लोकप्रिय पेय पदार्थ 'साके' को भारतीय बाजार में लांच किया है. साके चावल से बनाई जाने वाली मदिरा है, जो जापान में काफी लोकप्रिय है. मूल रूप से बिहार के रहने वाले प्रसाद पेशे से कंपनी सेकेटरी हैं और इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया के फेलो सदस्य हैं. राहुल चार्टर्ड गवर्नेंस इंस्टीट्यूट, यूके और आयरलैंड के फेलो सदस्य भी हैं, साथ ही उन्होंने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से स्नातक किया है. 

बेटे के नाम से शुरुआत  
राहुल प्रसाद स्पार्कलिंग एन साके इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के एमडी एवं सीईओ हैं. प्रसाद ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'मेक इन इंडिया' पहल से प्रेरित होकर उन्होंने नया व्यवसाय चुना है. भारतीय बाजार में यह ब्रैंड इशू होन्जोजो साके के नाम से उपलब्ध होगा. इशू प्रसाद के बेटे का नाम है और इसी नाम को एक ब्रैंड के रूप में प्रचारित एवं प्रसारित कर रहे हैं, भारत में साके की बॉटलिंग करने वाले राहुल प्रसाद ने बताया कि भारत में बॉटलिंग का सबसे बड़ा फायदा यह है कि गुणवत्ता से समझौता किए बिना उचित मूल्य पर जापानी ब्रैंड उपलब्ध है. 

बहुत कम है अल्कोहल
प्रसाद बताते हैं कि इसमें अल्कोहल की मात्रा बिल्कुल कम होती है और यह ब्रैंड दिल्ली सहित कई शहरों में ड्यूटी फ्री शॉप में उपलब्ध है. प्रसाद के अनुसार, इशू होन्जोजो को गोवा के अलावा जल्द ही कर्नाटक, दमन और दीव, महाराष्ट्र, लेह, लद्दाख और राजस्थान में लॉन्च किया जा रहा है. स्पार्कलिंग एन साके इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के एमडी प्रसाद का कहना है कि सच्ची सफलता के लिए बाजार पर केंद्रित एक स्पष्ट, दीर्घकालिक दृष्टि, एक कार्य दर्शन और जुनून की आवश्यकता होती है. वह भारत में लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए रोजगार सृजित करने के लिए उत्सुक हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

4 hours ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

4 hours ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

5 hours ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

7 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

8 hours ago

बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह