✕

होम / बिजनेस / Lebanon: वॉकी-टॉकी में हुए धमाकों से यह जापानी कंपनी क्यों आई चर्चा में, क्या है कनेक्शन?

Lebanon: वॉकी-टॉकी में हुए धमाकों से यह जापानी कंपनी क्यों आई चर्चा में, क्या है कनेक्शन?

लेबनान में हिजबुल्लाह के लड़ाकों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है. पहले पेजर और उसके बाद वॉकी-टॉकी में हुए धमाकों में कई की जान गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लेबनान में हिजबुल्लाह (Hezbollah) के लड़ाकों के वॉकी-टॉकी (Walkie Talkies) में हुए विस्फोट को लेकर एक जापानी कंपनी चर्चा में आ गई है. दरअसल, वॉकी-टॉकी की जो तस्वीरें मीडिया में वायरल हुई हैं, उन पर मॉडल IC-V82 दिखाई दे रहा है. इस मॉडल के वॉकी-टॉकी की निर्माता कंपनी जापान की Icom है. इसलिए वह चर्चा में आ गई है. 

इजरायल को ठहराया जिम्मेदार 
लेबनान में बुधवार को वॉकी-टॉकी में विस्फोट हुए थे. इन धमाकों में करीब 14 लोग मारे गए और 450 से ज्यादा के घायल हुए. वॉकी-टॉकी में विस्फोट से एक दिन पहले लेबनान में पेजर में धमाके हुए थे. हिजबुल्लाह ने इन हमलों के लिए इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है.  इस बीच, Icom का बयान भी सामने आ गया है. न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, Icom का कहना है कि उसने इन डिवाइस को बनाना एक दशक पहले ही बंद कर दिया था.

मामले की जांच कर रही कंपनी
जापानी कंपनी ने कहा है कि वो जांच कर रही है कि आखिर वॉकी-टॉकी में धमाके कैसे हुए. कंपनी के अनुसार, उसने लगभग एक दशक से जापान के वाकायामा स्थित अपने प्लांट से IC-V82 मॉडल का एक भी वॉकी-टॉकी नहीं बेचा है. उसने 2004 से अक्टूबर 2014 तक मध्य पूर्व सहित कई देशों में IC-V82 मॉडल भेजे थे. Icom का कहना है कि उसके पास IC-V82 मॉडल की कोई इन्वेंट्री नहीं है.

बाजार में मौजूद हैं नकली उत्पाद
जापानी कंपनी ने आशंका जाहिर की है कि ऐसा नकली प्रोडक्ट के माध्यम से किया गया हो सकता है. कंपनी ने अपने बयान में कहा कि काफी लंबे समय से Icom के नकली उत्पाद मार्केट में बिक रहे हैं और उसने इस बारे में पहले ही चेतवानी दी थी. कंपनी ने उसके उत्पादों की नकल करने वाले कुछ निर्माताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की है.  

नियमों के पालन का हवाला
कंपनी ने आगे कहा है कि लेबनान में जिन वॉकी-टॉकी में विस्फोट हुआ, उनमें ऐसा कोई स्टीकर नहीं था जिनमें नकली उत्पादों के इस्तेमाल की रोकथाम के बारे में जानकारी दी गई हो. लिहाजा, इसकी आशंका बढ़ जाती है कि नकली उत्पादों के माध्यम से ऐसा किया गया हो. जापानी कंपनी ने यह कहते हुए भी अपना बचाव किया कि वो केवल अधिकृत वितरकों को ही प्रोडक्ट बेचती है और इसके लिए कंपनी जापानी सरकार के नियमों का पालन करती है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

9 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

12 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

14 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

15 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

15 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

11 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

9 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित