होम / बिजनेस / भारत-कनाडा संबंधों को नई रफ्तार देने पर सहमत जयशंकर और अनीता आनंद, US-कनाडा ट्रेड टेंशन के बीच हुई बातचीत

भारत-कनाडा संबंधों को नई रफ्तार देने पर सहमत जयशंकर और अनीता आनंद, US-कनाडा ट्रेड टेंशन के बीच हुई बातचीत

ऐसे वैश्विक व्यापार तनाव के माहौल में भारत और कनाडा के बीच बढ़ता संवाद यह संकेत देता है कि दोनों देश अपने द्विपक्षीय संबंधों को नई मजबूती देने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं और रणनीतिक सहयोग को और विस्तार देने के इच्छुक हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 7 months ago

विदेश मंत्री एस जयशंकर और कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद के बीच सोमवार को द्विपक्षीय संबंधों को लेकर अहम बातचीत हुई. दोनों नेताओं ने भारत-कनाडा सहयोग को आगे बढ़ाने और उच्चस्तरीय संवाद की गति बनाए रखने पर जोर दिया.

द्विपक्षीय सहयोग मजबूत करने पर फोकस

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बातचीत की जानकारी साझा करते हुए बताया कि चर्चा का मुख्य फोकस भारत और कनाडा के रिश्तों को आगे बढ़ाने और दोनों देशों के बीच सहयोग को और मजबूत करने पर रहा. उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष साझा हितों के क्षेत्रों में आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

उच्चस्तरीय संवाद को बनाए रखने पर सहमति

जयशंकर ने इस बातचीत को “उपयोगी और सकारात्मक” बताया. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच लगातार उच्चस्तरीय संपर्क बने रहना जरूरी है ताकि द्विपक्षीय रिश्तों में स्थिरता और गति बनी रहे.

US-कनाडा ट्रेड टेंशन की पृष्ठभूमि में हुई बैठक

यह बातचीत ऐसे समय पर हुई है जब अमेरिका और कनाडा के बीच व्यापार को लेकर तनाव बना हुआ है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा से आने वाले सामान पर भारी टैरिफ लगाने की चेतावनी दी है, जिससे दोनों देशों के रिश्तों में तल्खी देखने को मिल रही है.

चीन के साथ फ्री ट्रेड डील से कनाडा का इनकार

इस बीच कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने साफ कर दिया है कि उनका देश चीन के साथ कोई फ्री ट्रेड एग्रीमेंट करने का इरादा नहीं रखता. उन्होंने यह बयान उन अटकलों के जवाब में दिया, जिनमें कहा जा रहा था कि कनाडा बीजिंग के साथ नजदीकी बढ़ा सकता है.

ट्रंप की चेतावनी के बाद आया बयान

दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि अगर कनाडा चीन के साथ कोई व्यापार समझौता करता है तो वह कनाडाई सामान पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगा सकते हैं. इसके बाद मार्क कार्नी ने स्थिति साफ करते हुए कहा कि चीन के साथ हालिया संपर्क केवल पुराने टैरिफ विवादों को सुलझाने तक सीमित है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

1 hour ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

1 hour ago

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

2 hours ago

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

17 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

18 hours ago

बड़ी खबरें

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

2 hours ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

1 hour ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

1 hour ago

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.