✕

होम / बिजनेस / इस कंपनी से जुड़ने वाला है Adani का नाम, खबर आम होते ही शेयरों में तूफानी तेजी

इस कंपनी से जुड़ने वाला है Adani का नाम, खबर आम होते ही शेयरों में तूफानी तेजी

गौतम अडानी का नाम ही काफी है. जैसे ही यह खबर आम हुई कि अडानी एक कंपनी में हिस्सेदारी खरीदने वाले हैं, उसके शेयर तेजी से भागने लगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अरबपति कारोबारी गौतम अडानी (Gautam Adani) के नेतृत्व वाला अडानी समूह (Adani Group) एक और कंपनी खरीदने जा रहा है. एक रिपोर्ट के अनुसार, अडानी समूह ने आईटीडी सीमेंटेशन इंडिया (ITD Cementation India) में 46.64% हिस्सेदारी खरीदने की योजना बनाई है. इस हिस्सेदारी को कंपनी के प्रमोटर से खरीदा जाएगा. इस खबर के सामने आते ही ITD के शेयरों में तूफानी तेजी देखने को मिली है. 

आएगा ओपन ऑफर
रिपोर्ट में बताया गया है कि अडानी समूह करीब  5,888.57 करोड़ रुपए में आईटीडी सीमेंटेशन इंडिया में हिस्सेदारी खरीदने वाला है. इसके बाद ग्रुप कंपनी के माइनॉरिटी शेयरधारकों के लिए एक ओपन ऑफर भी ला सकता है. इस अधिग्रहण का उद्देश्य अडानी समूह की सिविल इंजीनियरिंग क्षमताओं को मजबूत करना है. बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में डील को लेकर सहमति बन गई है और जल्द ही इसका औपचारिक ऐलान हो सकता है.

प्रमोटर की हिस्सेदारी 
जून तिमाही तक के आंकड़ों के अनुसार, ITD सीमेंटेशन की 46.64% हिस्सेदारी उसकी प्रमोटर इटैलियन-थाई डेवलपमेंट पब्लिक कंपनी के पास थी. कंपनी ने कुछ समय स्टॉक एक्सचेंज को बताया था कि ITD सीमेंटेशन के प्रमोटर शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचने पर विचार कर रहे हैं. यदि प्रमोटर हिस्सेदारी बेचने का फैसला लेते हैं, तो कंपनी के 26% अतिरिक्त शेयरों के लिए एक ओपन ऑफर भी लाया जाएगा. 

क्या करती है कंपनी?
ITD सीमेंटेशन की स्थापना 1931 में हुई थी. यह देश की लीडिंग इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन कंपनी है. इसे Maritime Structures, Mass Rapid Transit Systems, Airports और Hydro-Electric Power में विशेषज्ञता हासिल है. ITD सीमेंटेशन का मौजूदा मार्केट कैपिटलाइजेशन 8,097 करोड़ रुपए है. आज सुबह से ही कंपनी के शेयरों में उछाल देखने को मिल रहा है. दोपहर करीब 1 बजे तक यह 19 प्रतिशत से अधिक की छलांग के साथ 562.60 रुपए पर पहुंच गए थे. इस साल अब तक ये शेयर 93.90% का शानदार रिटर्न दे चुका है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

9 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

12 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

14 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

15 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

15 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

11 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

9 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित