होम / बिजनेस / Wipro ने फ्रेशर्स पर गिराई गाज, लेकिन साथ ही दी ये 'राहत' 

Wipro ने फ्रेशर्स पर गिराई गाज, लेकिन साथ ही दी ये 'राहत' 

विप्रो ने इंटरनल टेस्ट में खराब प्रदर्शन का हवाला देते हुए अपने कई कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दिग्गज IT कंपनी विप्रो (Wipro) भी छंटनी करने वालों की दौड़ में शामिल हो गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Wipro ने अपने 452 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है. निकाले गए सभी कर्मचारी फ्रेशर्स थे और इन्हें इंटरनल टेस्ट में खराब प्रदर्शन के चलते टर्मिनेट किया गया है. कंपनी की तरफ से कहा गया है कि हमें 452 फ्रेशर्स को नौकरी से निकालना पड़ा, क्योंकि उन्होंने ट्रेनिंग के बाद भी बार-बार टेस्ट में खराब प्रदर्शन किया. 

ट्रेनिंग का खर्चा माफ
Wipro ने सभी प्रभावित कर्मचारियों को टर्मिनेशन लेटर भेज दिया है. हालांकि, कंपनी ने निकाले गए कर्मचारियों को कुछ राहत दी है. दरअसल, एंप्लॉययी की ट्रेनिंग पर जो खर्चा होता है, उसे टेस्ट में फेल होने पर कर्मचारी को चुकाना होता है. विप्रो ने निकाले गए कर्मचारियों की ट्रेनिंग पर 75,000 रुपए खर्च किए थे, जिसे उसने माफ कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स ने अनुसार, प्रभावित कर्मचारियों को भेजे गए लेटर में इसका जिक्र है.

ऐसी होती है प्रक्रिया
विप्रो ने एक बयान में कहा कि हमने खुद के लिए उच्चतम मानक बनाए हैं, जिन पर हम गर्व महसूस करते हैं. अपने लिए निर्धारित इन मानकों के अनुरुप, हम कंपनी में आने वाले सभी नए कर्मचारी से यह उम्मीद करते हैं वह निर्धारित कार्य क्षेत्र में निश्चित दक्षता हासिल करें. इसके लिए हम उन्हें ट्रेनिंग भी देते हैं. इसके बाद कर्मचारियों को एक मूल्यांकन प्रक्रिया से गुजरना होता है, जिसमें संगठन के उद्देश्यों और हमारे क्लाइंट्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए असेसमेंट होता है. परफॉर्मेंस मूल्याकांन की प्रक्रिया के बाद कई कदम उठाए जाते हैं. जिसमें कर्मचारियों को जाने के लिए कहना भी शामिल है.

कंपनी के शेयर का हाल
शेयर बाजार में विप्रो के प्रदर्शन की बात करें, तो शुक्रवार यानी 20 जनवरी को कंपनी का शेयर मामूली गिरावट के साथ 403 रुपए पर बंद हुआ था. पिछले 5 दिनों में इसने करीब 2 फीसदी और एक महीने में 3.47% का रिटर्न दिया है. जबकि एक साल में यह 33.39% नीचे भी आया है. कंपनी ने हाल ही में अपने तिमाही नतीजे जारी किए थे. वित्त वर्ष 2023 की दिसंबर को समाप्त तिमाही के लिए कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 15% बढ़कर 3,053 करोड़ रुपए रहा. वहीं कंपनी की आय तिमाही आधार पर 3.1% की बढ़ोत्तरी के साथ 23,055.7 करोड़ रुपए रही.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

4 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

5 hours ago

BitDelta India ने लॉन्च किया CrypTution, क्रिप्टो निवेशकों को मिलेगी लर्निंग, सिमुलेशन और सर्टिफिकेशन की सुविधा

कंपनी के अनुसार, देश के लगभग 40% क्रिप्टो यूजर्स टियर-2 और टियर-3 शहरों से आते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए इस प्लेटफॉर्म को अलग-अलग भाषाओं और विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों के लिए सुलभ बनाया गया है.

5 hours ago

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

6 hours ago

ईरान संकट का असर: HPCL-BPCL को हजारों करोड़ का घाटा, पहली तिमाही में भारी नुकसान

वेस्ट एशिया तनाव और महंगे कच्चे तेल ने बिगाड़ा तेल कंपनियों का गणित, HPCL को ₹12,265 करोड़ और BPCL को ₹3,962 करोड़ का नुकसान

7 hours ago

बड़ी खबरें

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

6 hours ago

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

2 hours ago

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

4 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

5 hours ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

11 hours ago