✕

होम / बिजनेस / इसरो प्रमुख बोले, भारत के पहले स्‍पेस प्रोग्राम के तहत अंतरिक्ष जा सकते हैं ये शख्‍स

इसरो प्रमुख बोले, भारत के पहले स्‍पेस प्रोग्राम के तहत अंतरिक्ष जा सकते हैं ये शख्‍स

भारत के इस महत्‍वाकांक्षी प्रोजेक्‍ट के लिए इस साल की शुरुआत में चार लोगों का चयन किया जा चुका है. सबसे खास बात ये है कि ये चारों वायु सेना से हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पीएम मोदी ने अपने 10 सालों के कार्यकाल में अब तक कई ऐसे काम किए हैं जो इससे पहले किसी पीएम ने नहीं किए. अब वो भले ही फाइटर प्‍लेन में सफर करने की बात हो या समुद्र में स्‍कूबा ड्राइविंग की बात हो. पीएम हमेशा ही ऐसे काम करते रहे हैं जो अलग रहे हैं. इसी कड़ी में अब इसरो प्रमुख के हवाले से कहा गया है कि पीएम मोदी भारत के पहले अंतरिक्ष मिशन के जरिए स्‍पेस में जा सकते हैं. उन्‍होंने कहा कि अगर हम ऐसा कर पाने में कामयाब होते हैं तो ये हमारे लिए बड़े गर्व की बात होगी. 

इस प्रोजेक्‍ट के तहत जा सकते हैं पीएम मोदी
मीडिया हाउस को दिए इंटरव्‍यू के दौरान इसरो प्रमुख ने बताया है कि पीएम मोदी भारत के पहले मानव मिशन के तहत अंतरिक्ष में जा सकते हैं. इसरो प्रमुख टी सोमनाथ ने कहा कि हम मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम को विकसित करना चाहते हैं. उन्‍होंने इस मिशन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि भारत का गगनयान अंतरिक्ष कार्यक्रम अंतराष्‍र्ट्रीय अंतरिक्ष स्‍टेशन के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम में योगदान देने का है. उन्‍होंने ये भी कहा कि इससे जो भी अनुभव प्राप्‍त होगा वो हमारे इस कार्यक्रम के अनुभव को बढ़ाएगा. 

ये भी पढ़ें:  भ्रामक दावों के साथ बेचे जा रहे दर्जनों प्रोटीन सप्लीमेंट्स, FSSAI कसेगा नकेल

क्‍या है इस अंतरिक्ष यात्रा में खास? 
साल 2028 में संभावित पहली अंतरिक्ष यात्रा 1 दिन की होगी. इसमें जो अंतरिक्ष यात्री जाएगा वो धरती के 16 चक्‍कर लगाएगा. उन्‍होंने कहा अगर ये सबकुछ वैसा ही होता है जैसा हमने प्‍लान किया है तो इस सुविधा का फायदा ये होगा कि पर्यावरण जीवन समर्थन और नियंत्रण प्रणालियों का सही तरीके से आंकलन किया जा सकेगा. उन्‍होंने कहा इस पूरे प्रोजेक्‍ट को हमने तीन चरणों में बांटा है. पहला चरण ये है कि किसी अंतरिक्ष यात्री का वहां जाना, वहां समय बिताना और उसके बाद वापस आना. इसके बाद दूसरा चरण एल्‍गोरिदम के बारे में परीक्षण है और तीसरा चरण लॉन्‍च पैड की जांच करने के लिए एक परीक्षण है. 

कब तक हो सकती है पहली उड़ान? 
इसरो प्रमुख ने अपने इस इंटरव्‍यू के दौरान बताया कि अगर सबकुछ योजनाबद्ध तरीके से चला तो गगनयान मिशन की पहली अगले साल के आखिरी तक इसकी पहली उड़ान हो सकती है. इसरो प्रमुख ने ये भी कहा लेकिन ये इस बात पर निर्भर करता है कि हम कितनी ग्रोथ करने जा रहे हैं. गौरतलब है कि इस साल भारत के इस महत्‍वाकांक्षी प्रोजेक्‍ट के लिए 4 लोगों की तलाश की जा चुकी है. ये सभी चारों लोग भारतीय वायु सेना से जुड़े हुए हैं. इनमें ग्रुप कैप्‍टन प्रशांत बालकृष्‍णन, ग्रुप कैप्‍टन अजीत कृष्‍णन, ग्रुप कैप्‍टन आनंद प्रताप और विंग कमांडर शुभांशु शुक्‍ला शामिल थे. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

20 minutes ago

ट्रंप का दावा- रूस और यूक्रेन ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने को सहमत, जेलेंस्की ने मांगी स्पष्टता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन ऊर्जा ढांचे पर हमले रोकने के लिए ‘एनर्जी सीजफायर’ पर सहमत हो गए हैं. हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि वह इन बातचीत में शामिल नहीं थे.

34 minutes ago

वेदांता, TCS और आनंद राठी वेल्थ देंगे अंतरिम डिविडेंड, जानें रिकॉर्ड डेट और कितना मिलेगा पैसा

शेयर बाजार में इस हफ्ते तीन कंपनियों के निवेशकों को डिविडेंड से कमाई का मौका मिलेगा. वेदांता, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और आनंद राठी वेल्थ ने अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है.

46 minutes ago

दिवाली से पहले ऑनलाइन शॉपिंग में तेजी, दो दिन में 24,200 करोड़ रुपये की बिक्री; मोबाइल की सबसे ज्यादा मांग

रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती दिनों में खरीदारी करने वालों में करीब एक-तिहाई हिस्सेदारी जेनरेशन जेड यानी युवा पीढ़ी की रही. यह आंकड़ा त्योहारी ऑनलाइन खरीदारी में युवाओं की भागीदारी को दिखाता है.

2 hours ago

अक्टूबर में खुलेंगे 12 कंपनियों के IPO, जियो प्लेटफॉर्म्स के 30,000 करोड़ रुपये से बड़े इश्यू पर नजर

इन कंपनियों का संबंध टेक्नोलॉजी, विनिर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं, रक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा और जल उपचार जैसे क्षेत्रों से है, जिनमें जियो प्लेटफॉर्म्स का प्रस्तावित आईपीओ सबसे बड़ा आकर्षण है.

3 hours ago

बड़ी खबरें

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

20 minutes ago

ट्रंप का दावा- रूस और यूक्रेन ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने को सहमत, जेलेंस्की ने मांगी स्पष्टता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन ऊर्जा ढांचे पर हमले रोकने के लिए ‘एनर्जी सीजफायर’ पर सहमत हो गए हैं. हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि वह इन बातचीत में शामिल नहीं थे.

34 minutes ago

दिल्ली में ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी, 30 जगहों पर डायवर्जन की चेतावनी; गैर-जरूरी यात्रा से बचें

सेंट्रल दिल्ली, कनॉट प्लेस और प्रमुख सड़कों पर पाबंदियों के चलते यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है.

28 minutes ago