✕

होम / बिजनेस / क्या Yes Bank को मिलने वाला है नया मालिक? सामने आई ये बड़ी खबर

क्या Yes Bank को मिलने वाला है नया मालिक? सामने आई ये बड़ी खबर

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की अगुवाई में बना कंसोर्टियम यस बैंक में अपनी हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

क्या प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक (Yes Bank) को नया मालिक मिलने वाला है? एक मीडिया रिपोर्ट की मानें, तो दो विदेशी संस्थाएं यस बैंक पर दांव लगाने की तैयारी में हैं. इनकी दिलचस्पी इस बैंक में बहुमत हिस्सेदारी खरीदने की है. यदि ऐसा होता है, तो Yes Bank विदेशी हो जाएगा. बता दें कि पिछले कुछ वक्त में प्राइवेट सेक्टर के इस बैंक की आर्थिक सेहत में सुधार आया है.

इन्होंने दिखाई दिलचस्पी

रिपोर्ट में बताया गया है कि जापान के मित्सुबिसी यूएफजी फाइनेंशियल ग्रुप (MUFJ) और सुमिटोमो मित्सुई बैंकिंग कॉरपोरेशन (SMBC) यस बैंक में बहुमत हिस्सेदारी खरीदना चाहते हैं. इसके अलावा मिडिल ईस्ट की कुछ कंपनियां भी भारत के इस प्राइवेट बैंक में दिलचस्पी दिखा रही हैं. दरअसल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की अगुवाई में बना कंसोर्टियम यस बैंक में अपनी हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रहा है. करीब 4 साल पहले जब Yes Bank बर्बादी की कगार पर पहुंच गया था, तब इसी कंसोर्टियम ने उसे बचाया था.

इसलिए है बैंक पर नजर

भारत का बैंकिंग सेक्टर दूसरे देशों के मुकाबले काफी मजबूत है और यहां विकास की काफी संभावनाएं भी मौजूद हैं. यही वजह है कि MUFG और SMBC यस बैंक के रास्ते भारत में अपनी उपस्थिति बढ़ाना चाहते हैं. यस बैंक की मार्केट वैल्यू अभी 69,762 करोड़ रुपए है. ऐसे में यदि MUFG और SMBC 51 फीसदी की बहुमत हिस्सेदारी खरीदना चाहते हैं, तो उन्हें करीब 35,578 करोड़ रुपए का भुगतान करना होगा. वहीं, यस बैंक के शेयरों की बात करें, तो इस साल अब तक इसमें 7.28% की तेजी आ चुकी है.

किसके, पास कितनी हिस्सेदारी

इस बैंक के शेयर होल्डिंग पैटर्न की बात करें, SBI, Yes Bank की सबसे बड़ी शेयरहोल्डर है. उसके बाद इस बैंक में 26.13% हिस्सेदारी है. इसी तरह, LIC, HDFC बैंक, ICICI बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक और IDFC फर्स्ट बैंक की इसमें कुल मिलाकर 13.84 प्रतिशत हिस्सेदारी है. MUFJ यानी Mitsubishi UFJ Financial Group जापान का सबसे बड़ा वित्तीय समूह और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी बैंक होल्डिंग कंपनी है. इसकी स्थापना 1 अक्टूबर, 2005 को हुई थी. SMBC यानी Sumitomo Mitsui Banking Corporation एक जापानी बहुराष्ट्रीय बैंकिंग वित्तीय सेवा संस्थान है, जिसका स्वामित्व सुमितोमो मित्सुई फाइनेंशियल ग्रुप, के पास है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

6 hours ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

6 hours ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

7 hours ago

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

9 hours ago

AAAI ने गठित की मीडिया काउंसिल, ओम्निकॉम मीडिया इंडिया के कार्तिक शर्मा करेंगे अध्यक्षता

ऑडियंस मेजरमेंट, मीडिया ट्रेडिंग में बदलाव और कनेक्टेड टीवी जैसे मुद्दों पर होगा फोकस, विज्ञापन एजेंसियों और इंडस्ट्री के अन्य हितधारकों के बीच सहयोग बढ़ाने की पहल

10 hours ago

बड़ी खबरें

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

9 hours ago

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

6 hours ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

6 hours ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

7 hours ago

शहान सूद ने साढ़े तीन साल बाद JAFCO Asia को छोड़ा, बिजनेस एडवाइजरी पर करेंगे ध्यान केंद्रित

शहान ने कहा कि मुनाफे में चल रहे स्टार्ट-अप्स के लिए वेंचर कैपिटल जुटाना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि उन्हें निवेशकों की अपेक्षाओं के अनुरूप अपने मौजूदा परिचालन ढांचे में बदलाव करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

10 hours ago