होम / बिजनेस / क्या अमीरों से ज्यादा टैक्स वसूलने वाली है मोदी सरकार? मिल गया इसका जवाब

क्या अमीरों से ज्यादा टैक्स वसूलने वाली है मोदी सरकार? मिल गया इसका जवाब

कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया है कि मोदी सरकार डायरेक्ट टैक्स कानून में बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

क्या मोदी सरकार अमीरों से ज्यादा कैपिटल गेन टैक्स वसूलने की तैयारी कर रही है? इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने इस सवाल का जवाब दे दिया है. विभाग की तरफ से बताया गया है कि सरकार के पास इस तरह का कोई प्रस्ताव नहीं है. दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ब्लूमबर्ग के हवाले से बताया गया था कि यदि भाजपा पुन: केंद्र की सत्ता में लौटती है, तो बढ़ती आय असमानता को कम करने के लिए यह कदम उठा सकती है. बता दें कि अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं. 

बड़े बदलाव की तैयारी?
आयकर विभाग ने इस तरह की खबरों पर ट्वीट करके सफाई दी है. IT विभाग ने कहा है, 'यह स्पष्ट किया जा रहा है कि सरकार का कैपिटल गेन टैक्स पर इस तरह का कोई प्रस्ताव नहीं है'. ब्लूमबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि मोदी सरकार डायरेक्ट टैक्स कानून (Direct Tax Laws) में बड़ा बदलाव लाने की तैयारी कर रही है. इस बदलाव का मकसद आर्थिक असामनता में कमी लाना है. यदि नरेंद्र मोदी अगले साल सत्ता में वापस लौटते हैं, तो आर्थिक असमानता में कमी लाने पर फोकस बढ़ा सकते हैं. इसके तहत अमीरों पर Capital Gains Tax बढ़ाया जा सकता है. 

क्या है मौजूदा व्यवस्था?
मौजूदा व्यवस्था के तहत देश में ज्यादा कमाई वालों पर टैक्स की दर 30 फीसदी है, लेकिन कुछ परिसंपत्ति वर्गों जैसे कि इक्विटी फंड और शेयर से कमाई पर टैक्स की दरें काफी कम हैं. कई एक्सपर्ट्स इसे प्रगतिशील नहीं मानते और उनकी नजर में यह इक्विटी के सिद्धांत के खिलाफ हैं. इस सिद्धांत को 2024 में लागू करने के लिए 2019 में वित्त मंत्रालय को दिए गए प्रस्तावों के निर्माण के लिए एक पैनल की भी नियुक्ति हो सकती है. हालांकि, इस पर अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है.

दुनियाभर में सुधार
कई इकोनॉमिस्ट्स मानते हैं कि भारत में सरकार की निर्भरता डायरेक्ट टैक्स की जगह इनडायरेक्ट टैक्सेज पर रही है. इनडायरेक्ट टैक्सेज कंजम्प्शन पर लगाया जाता है. यह देश में गरीबों के और ज्यादा गरीब होने की मुख्य वजह है. बता दें कि देश में 2018 और 2022 के बीच प्रत्येक दिन 70 नए करोड़पति बने हैं. वहीं, ऑक्सफैम इंटरनेशनल का अनुमान है भारत की टॉप 10 फीसदी आबादी के पास 77 फीसदी संपत्ति है. लगभग छह फीसदी लोग आयकर का भुगतान करते हैं. गौरतलब है कि दुनियाभर में सरकारें आय असमानता दूर करने की कोशिश कर रही हैं. चीन में राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कॉमन प्रॉस्पेरिटी प्रोग्राम शुरू किया है. वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अमीरों पर ज्यादा टैक्स लगाने का प्रस्ताव पेश किया है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

ग्रीन एनर्जी में भारत की बड़ी छलांग, पहली छमाही में 25% बढ़ी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता

केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि इस उपलब्धि में सबसे बड़ा योगदान सौर ऊर्जा क्षेत्र का रहा.

10 hours ago

Skyroot का 'विक्रम-1' ऑर्बिट में पहुंचा, ISRO के साथ अब निजी कंपनियां भी भरेंगी अंतरिक्ष की उड़ान

विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए मील का पत्थर मानी जा रही है. अब तक देश में सैटेलाइट लॉन्चिंग की जिम्मेदारी मुख्य रूप से ISRO निभाता था, लेकिन निजी कंपनियों की सक्रिय भागीदारी से इस क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा और क्षमता दोनों बढ़ेंगी.

10 hours ago

अमेरिका-ईरान संघर्ष तेज, होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ा खतरा; कच्चे तेल की कीमतों में उछाल की आशंका

अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है. इस घटनाक्रम ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति की सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं.

12 hours ago

ऑटो सेक्टर में नई रफ्तार: पहली छमाही में यात्री वाहनों की थोक बिक्री रिकॉर्ड स्तर पर, 4 लाख यूनिट के पार आंकड़ा

ऑटो उद्योग का मानना है कि SUV और यूटिलिटी व्हीकल की बढ़ती मांग, बेहतर मॉडल लॉन्च और ग्राहकों की बदलती प्राथमिकताओं के चलते यात्री वाहन बाजार में आगे भी तेजी बनी रह सकती है.

12 hours ago

निवेश के लिहाज से गुजरात नंबर-1, महाराष्ट्र और तमिलनाडु दूसरे-तीसरे स्थान पर: नीति आयोग

नीति आयोग का कहना है कि राज्यों में निवेश के लिए बेहतर माहौल तैयार होने से घरेलू और विदेशी निवेश में बढ़ोतरी होगी. इससे औद्योगिकीकरण को गति मिलेगी, नवाचार को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.

16 hours ago

बड़ी खबरें

Skyroot का 'विक्रम-1' ऑर्बिट में पहुंचा, ISRO के साथ अब निजी कंपनियां भी भरेंगी अंतरिक्ष की उड़ान

विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए मील का पत्थर मानी जा रही है. अब तक देश में सैटेलाइट लॉन्चिंग की जिम्मेदारी मुख्य रूप से ISRO निभाता था, लेकिन निजी कंपनियों की सक्रिय भागीदारी से इस क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा और क्षमता दोनों बढ़ेंगी.

10 hours ago

ग्रीन एनर्जी में भारत की बड़ी छलांग, पहली छमाही में 25% बढ़ी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता

केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि इस उपलब्धि में सबसे बड़ा योगदान सौर ऊर्जा क्षेत्र का रहा.

10 hours ago

अमेरिका-ईरान संघर्ष तेज, होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ा खतरा; कच्चे तेल की कीमतों में उछाल की आशंका

अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है. इस घटनाक्रम ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति की सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं.

12 hours ago

अब म्यूचुअल फंड से हर महीने पैसा निकालना होगा आसान, SEBI ने डीमैट निवेशकों को दी बड़ी सुविधा

इस कदम से निवेशकों को अपने निवेश को मैनेज करना आसान होगा और वे तय समय पर पैसे निकालने या एक स्कीम से दूसरी स्कीम में ट्रांसफर करने की सुविधा हासिल कर सकेंगे.

13 hours ago