होम / बिजनेस / क्या Wipro के शेयरों के उड़ान भरने का समय आ गया है?

क्या Wipro के शेयरों के उड़ान भरने का समय आ गया है?

कंपनी के तीसरी तिमाही में जारी किए गए नतीजों के बाद ये लग रहा है कि अब कंपनी के शेयरों में आने वाले दिनों में बढ़ोत्‍तरी हो सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

क्या दिग्गज IT कंपनी विप्रो (Wipro) के शेयरों के उड़ान भरने का समय आ गया है? यह सवाल इसलिए लाजमी है क्योंकि कंपनी की बैलेंसशीट मजबूत हुई है. दरअसल, विप्रो ने तीसरी तिमाही का अपना रिजल्ट (Wipro Q3 Results) जारी कर दिया है. दिसंबर तिमाही में कंपनी के मुनाफे में डबल डिजिट की ग्रोथ हुई है. कंपनी का समेकित PAT (टैक्स के बाद मुनाफा) तिमाही आधार पर 15% की दर से बढ़ा है. वहीं, कंपनी के राजस्व में भी बढ़ोतरी हुई है.

डिविडेंड की घोषणा

तिमाही नतीजों से खुश Wipro ने अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड की भी घोषणा की है. कंपनी 1 रुपए प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड देगी. साल-दर साल के हिसाब से देखें तो विप्रो का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 2.8 फीसदी की दर से बढ़ा है. कंपनी को दिसंबर तिमाही में 3,053 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है. कंपनी को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2023 में उसकी आईटी सर्विस बिजनेस से रिवेन्यु ग्रोथ 11.5 से 12 फीसदी रहेगी.  

तेजी के साथ हुआ था बंद

विप्रो का शेयर इस समय 395.50 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. शुक्रवार को इसमें मामूली बढ़ोत्तरी दर्ज की गई थी. बीते 5 दिनों में कंपनी के शेयर महज 1.83% की रफ्तार से ऊपर चढ़े हैं. जबकि एक महीने में इनमें 1.14% की गिरावट आई है. विप्रो के शेयर का 52-वीक का हाई लेवल 666 रुपए है. यानी इस लिहाज से शेयर काफी गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं. अब कंपनी के अच्छे तिमाही नतीजों के बाद इनमें तेजी का रुख देखने को मिल सकता है.

73 कर्मचारियों का प्रमोशन

बेहतर तिमाही नतीजों से निवेशकों में विप्रो के प्रति विश्वास बढ़ेगा, उसके शेयरों में मजबूती आ सकती है. बता दें कि कंपनी टैलेंट रोकने के लिए भी कदम उठा रही है. विप्रो ने 73 कर्मचारियों का प्रमोशन किया है. कंपनी ने अपनी लीडरशिप को मजबूत करने और टैलेंट को अपने यहां बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया है. 12 सीनियर अधिकारियों को सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के पद पर प्रमोट किया. वहीं, 61 अधिकारियों को वाइस प्रेसिडेंट बनाया गया है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

8 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

9 hours ago

BitDelta India ने लॉन्च किया CrypTution, क्रिप्टो निवेशकों को मिलेगी लर्निंग, सिमुलेशन और सर्टिफिकेशन की सुविधा

कंपनी के अनुसार, देश के लगभग 40% क्रिप्टो यूजर्स टियर-2 और टियर-3 शहरों से आते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए इस प्लेटफॉर्म को अलग-अलग भाषाओं और विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों के लिए सुलभ बनाया गया है.

9 hours ago

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

10 hours ago

ईरान संकट का असर: HPCL-BPCL को हजारों करोड़ का घाटा, पहली तिमाही में भारी नुकसान

वेस्ट एशिया तनाव और महंगे कच्चे तेल ने बिगाड़ा तेल कंपनियों का गणित, HPCL को ₹12,265 करोड़ और BPCL को ₹3,962 करोड़ का नुकसान

11 hours ago

बड़ी खबरें

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

10 hours ago

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

5 hours ago

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

8 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

9 hours ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

14 hours ago