होम / बिजनेस / Voda-Idea के FPO समेत इन कंपनियों के IPO आ रहे हैं बाजार में, जानिए किसमें क्‍या है खास?

Voda-Idea के FPO समेत इन कंपनियों के IPO आ रहे हैं बाजार में, जानिए किसमें क्‍या है खास?

इश्‍यू साइज की बात करें तो वोडा आईडिया का एफपीओ 18000 करोड़ रुपये का है जबकि बाकी दो आईपीओ का साइज 50 करोड़ और 16 करोड़ है.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश के तेजी से आगे बढ़ रहे आईपीओ बाजार में इस हफ्ते एक एफपीओ और दो नए आईपीओ आने जा रहे हैं. इनमें घाटे में पहले से चल रही वोडाफोन आईडिया का एफपीओ है जो 18000 करोड़ रुपये का है. वहीं SME (Small And Medium Enterprises) रामदेवबाबा सॉल्‍वेंट और ग्रिल स्‍प्‍लेंडर सर्विसेज शामिल है. इस हफ्ते आने वाले सबसे बड़े एफपीओ (फॉलो ऑन पब्लिक ऑफर) में वोडा आईडिया (Voda-Idea) हैं.

15 अप्रैल को खुल रहा है वोडा आईडिया का एफपीओ

वोडाफोन आईडिया का एफपीओ 18 अप्रैल को खुलने वाला है और ये 22 तारीख को बंद हो जाएगा. इसका मतलब ये है कि आप इस एफपीओ में 22 तारीख तक ही पैसा लगा सकते हैं. इसके लिए कंपनी की ओर से 10 रुपये से लेकर 11 रुपये का प्राइस तय किया गया है. इस एफपीओ के फंड को मैनेज करने वालों में एक्सिस कैपिटल लिमिटेड, जेफरीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, एसबीआई कैपिटल जैसे बड़े नाम बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं. वहीं लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड इस एफपीओ के रजिस्‍ट्रार हैं.

ये भी पढ़ें: Tata और Tesla के बीच हुई डील, इस क्षेत्र में दोनों मिलकर करेंगे काम

लगातार कम हो रहे हैं वोडा आईडिया के यूजर

वोडा आईडिया भले ही एफपीओ के जरिए पैसा जुटाने की कोशिश कर रहे हों लेकिन कंपनी की स्थिति बहुत अच्‍छी नहीं है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वोडाफोन आईडिया के यूजरों की स्थिति पर नजर डालें तो जहां जियो (Jio) ने 35 लाख और एयरटेल (Airtel) ने 18 लाख नए यूजर जोड़े हैं तो वहीं वोडा आईडिया के 10 लाख यूजर कम हो गए हैं. किसी समय में सबसे बड़े यूजर वाली कंपनी के पास आज सिर्फ 23 लाख यूजर जुड़े हुए हैं. जियो(Jio) के पास 47 करोड़ यूजर हैं वहीं एयरटेल के पास 38 करोड़ यूजर हैं. कंपनी को अगले साल एक बड़ी रकम चुकानी भी है.

इन दो कंपनियों के आने वाले हैं आईपीओ

वोडा आईडिया से परे इस हफ्ते रामदेव बाबा सॉल्‍वेंट और ग्रिल स्‍प्‍लेंडर सर्विसेज कंपनी का आईपीओ आने जा रहा है. रामदेव बाबा सॉल्‍वेंट का आईपीओ 15 अप्रैल यानी आज से खुलने जा रहा है जबकि 18 अप्रैल तक निवेशक इसमें पैसा लगा पाएंगे. ये एसएमई आईपीओ 50 करोड़ का बुक बिल्‍ट इश्‍यू (इसमें बोलियों को मांग और बोली के दौरान ऑनलाइन देखा जा सकता है) है. इसमें 59.14 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर शामिल हैं.  इसी तरह ग्रिड स्‍प्‍लेंडर सर्विसेज का आईपीओ 15 अप्रैल को खुलेगा और 18 को बंद हो जाएगा. ये 16.47 करोड़ का फिक्‍स प्राइस इश्‍यू है. इसका ऑफर प्राइस 120 रुपये प्रति शेयर है.   


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

3 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

4 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

5 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

5 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

6 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

14 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

3 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

3 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

4 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

5 hours ago