✕

होम / बिजनेस / अक्टूबर-नवंबर में IPO मचाएंगे धमाल, 2 महीने में ₹60,000 करोड़ जुटाएंगी ये कंपनियां

अक्टूबर-नवंबर में IPO मचाएंगे धमाल, 2 महीने में ₹60,000 करोड़ जुटाएंगी ये कंपनियां

आईपीओ लाने वाली बड़ी कंपनियों में हुंडई, स्विगी, एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी, एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर, वारी एनर्जीस, निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस, मोबीक्विक और गरुड़ कंस्ट्रक्शन शामिल हैं

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

साल 2024 में स्टॉक मार्केट आईपीओ से गुलजार रहा है. इस दौरान हमने बजाज हाउसिंग फाइनेंस (Bajaj Housing Finance) और ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) समेत कई बड़े आईपीओ की मार्केट पर एंट्री देखी. मगर, अभी आईपीओ मार्केट का असली रोमांच बाकी है. अब अक्टूबर और नवंबर में कई दिग्गज कंपनियों के आईपीओ स्टॉक मार्केट पर एंट्री लेने वाले हैं. इनके जरिए करीब 60 हजार करोड़ रुपये मार्केट से उठाने की कोशिश की जाएगी. आईपीओ लाने वाली बड़ी कंपनियों में हुंडई मोटर इंडिया (Hyundai Motor India), स्विगी (Swiggy) और एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी (NTPC Green Energy) शामिल हैं.

ये है कुछ बड़ी कंपनियों के आईपीओ

•    हुंडई मोटर इंडिया (Hyundai Motor India IPO)- ये कंपनी दक्षिण कोरिया की Hyundai Motor Company की सब्सिडियरी है. Hyundai Motor India के IPO की तारीखों का फिलहाल एलान नहीं हुआ. लेकिन, IPO के जरिए यह कंपनी करीब ₹25,000 करोड़ जुटा रही है. इसके पहले 2022 में LIC ने कुल ₹21,000 करोड़ जुटाया था, जोकि देश का सबसे बड़ा IPO था. Hyundai Motor India का IPO पूरी तरह से OFS होगा, जिसमें Hyundai Motor Company 14,21,94,700 शेयर बेचेगी. इस IPO को कोई भी फ्रेश इश्यू नहीं होगा.

•    स्विगी (Swiggy IPO)- फूड एंड ग्रॉसरी कंपनी Swiggy का भी IPO आने वाला है. ये कंपनी फ्रेश इश्यू और OFS मिलाकर कुल ₹10,414 करोड़ का फंड जुटाएगी. इसमें ₹3,750 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹6,664 करोड़ का OFS होगा. OFS के जरिए 18.52 करोड़ शेयर बेचे जाएंगे.

•    एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी (NTPC Green Energy IPO)- सरकारी कंपनी NTPC की रिन्युएबल ईकाई NTPC Green Energy का IPO भी नवंबर के पहले हफ्ते में लॉन्च होने का अनुमान है. ये कंपनी ₹10,000 करोड़ का फंड जुटाएगी.

अन्य कंपनियों के IPO भी लॉन्च होंगे

Shapoorji Pallonji Group की Afcons Infrastructure ₹7,000 करोड़, Waaree Energies ₹3,000 करोड़ का फंड IPO के जरिए जुटाएंगी. इसके अलावा Niva Bupa Health Insurance ₹3,000 करोड़, One Mobikwik Systems ₹700 करोड़ IPO के जरिए जुटाएंगी. इस साल अब तक Bajaj Housing Finance और Ola Electric Mobility समेत 62 कंपनियों ने IPO के जरिए कुल ₹64,000 करोड़ जुटा चुकी हैं.

अगले साल प्राइमरी मार्केट में रहेगा एक्शन?

अगले साल यानी 2025 के लिए भी प्राइमरी मार्केट के लिए आउटलुक पॉजिटिव ही नजर आ रहा है. सेबी ने 22 IPOs की मंजूरी दी है, जो करीब ₹25,000 करोड़ जुटाएंगी. इसके अलावा करीब 50 अन्य कंपनियों ने सेबी के पास आवेदन किया है और मंजूरी के इंतजार में हैं. कुल मिलाकर ये कंपनियां करीब ₹1 लाख करोड़ प्राइमरी मार्केट से जुटाने की तैयारी में हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

20 minutes ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

2 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

5 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

5 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

6 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

2 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

20 minutes ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित