✕

होम / बिजनेस / Tata की एक और कंपनी का आएगा IPO, कितना होगा साइज, जानें हर डिटेल

Tata की एक और कंपनी का आएगा IPO, कितना होगा साइज, जानें हर डिटेल

टाटा कैपिटल के प्रस्तावित IPO में 2.3 करोड़ इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू और कुछ मौजूदा शेयरधारकों द्वारा बिक्री की पेशकश (OFS) शामिल होने की उम्मीद है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

टाटा ग्रुप की एक और कंपनी शेयर मार्केट में एंट्री के लिए तैयार है. टाटा कैपिटल 15000 करोड़ रुपये का आईपीओ लेकर आ रही है. इसके लिए कंपनी ने सेबी के पास जरूरी डॉक्यूमेंट जमा कर दिए हैं. इसमें नए शेयर भी जारी किए जाएंगे और टाटा संस (Tata Sons) भी अपनी हिस्सेदारी बेचेगी. टाटा संस के पास टाटा कैपिटल की 93% हिस्सेदारी है. कंपनी ने पहले ही IPO लाने के लिए बोर्ड से मंजूरी ले ली है. 

सेबी के पास की है सीक्रेट फाइलिंग

कंपनी ने सेबी के पास सीक्रेट फाइलिंग की है. रिपोर्ट के मुताबिक, टाटा कैपिटल 15 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा जुटाना चाहती है. कंपनी का आईपीओ सितंबर 2025 तक मार्केट में लिस्ट होगा. टाटा कैपिटल ने एन. चंद्रशेखरन के नेतृत्व में टाटा ग्रुप ने बाजार नियामक सेबी के पास टाटा कैपिटल का 15,000 करोड़ रुपये से अधिक का आईपीओ गोपनीय प्री-फाइलिंग रूट के जरिए दाखिल कर दिया है.

RBI ने माना है अपर लेयर NBFC

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से अपर-लेयर नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) के तौर पर रजिस्टर कंपनी टाटा कैपिटल को IPO लाने की मंजूरी मिल गई है, जिसमें नए इश्यू और कुछ मौजूदा शेयरधारकों की ओर ऑफर ऑफ सेल (OFS) के माध्यम से 2.3 करोड़ इक्विटी शेयर शामिल हो सकते हैं. RBI के नियमों के अनुसार, टाटा संस और टाटा कैपिटल को अपर लेयर NBFC माना जाता है.

कंपनी का रेवेन्यू

वित्त वर्ष 2024 में टाटा कैपिटल ने 18,178 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया है. जो वित्त वर्ष 2023 की तुलना में 34% अधिक है. कंपनी की लोन बुक 40% सालाना वृद्धि के साथ 1 लाख करोड़ रुपये को पार कर गई और प्रॉफिट 3,150 करोड़ रुपये थी. चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में लाभ 21% बढ़कर 1,825 करोड़ रुपये हो गया है.

क्या करती है कंपनी

टाटा कैपिटल, टाटा समूह की एक प्रमुख वित्तीय सेवा कंपनी और टाटा संस की एक सहायक कंपनी है, जो एक गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी के रूप में कारोबार करती है. कंपनी के सितंबर 2025 तक शेयर मार्केट में लिस्ट होने की संभावना है. हालांकि, फाइलिंग को लेकर कंपनी की ओर से अभी कोई साफ तौर पर जानकारी नहीं दी गई है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

15 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

17 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

17 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

18 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

19 hours ago


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

21 minutes ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

4 minutes ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

17 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.

15 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

15 hours ago