✕

होम / बिजनेस / फिर आने वाला है बजाज हाउसिंग फाइनेंस जैसा IPO, ग्रे मार्केट में मिल रहा ₹1,400 का एक शेयर

फिर आने वाला है बजाज हाउसिंग फाइनेंस जैसा IPO, ग्रे मार्केट में मिल रहा ₹1,400 का एक शेयर

हाल ही में बजाज हाउसिंग फाइनेंस के IPO को शानदार रिस्पॉन्स मिला था, जो 67 गुना सब्सक्राइब हुआ था. यह आईपीओ लिस्टिंग के दिन निवेशकों के लिए प्रॉफिटेबल साबित हुआ

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

यदि आप बजाज हाउसिंग फाइनेंस और टाटा टेक जैसे सफल आईपीओ का इंतजार कर रहे हैं, तो आपकी प्रतीक्षा समाप्त होने वाली है. एचडीएफसी बैंक ने एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज (HDB Financial) के आईपीओ को मंजूरी दे दी है. इस आईपीओ के तहत कंपनी 2500 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी करेगी. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस इश्यू का वैल्युएशन 7-8 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की संभावना है, और यह दिसंबर तक लिस्ट हो सकता है.

क्या करती है कंपनी?

एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज (HDB Financial) एक प्रमुख एनबीएफसी कंपनी है, जो मुख्य रूप से रिटेल और सेक्टर में सिक्योर्ड और अनसिक्योर्ड लोन के विभिन्न प्रोडक्ट्स प्रदान करती है. आईपीओ के लिए भारतीय रिजर्व बैंक की मंजूरी आवश्यक है, खासकर अक्टूबर 2022 के सर्कुलर के बाद, जब यह कंपनी अपर लेयर एनबीएफसी कैटेगरी में आई थी.

एचडीएफसी बैंक के पास एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज (HDB Financial) में 94.64 प्रतिशत हिस्सेदारी है. वर्तमान में आईपीओ के लिए बैंकरों का चयन किया जा रहा है. सितंबर की मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि इस प्रक्रिया में मॉर्गन स्टेनली, बैंक ऑफ अमेरिका और नोमुरा जैसे विदेशी संस्थानों को शामिल किया गया है, साथ ही आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, एक्सिस कैपिटल और आईआईएफएल जैसी घरेलू कंपनियां भी इसमें हैं.

ग्रे मार्केट में मिल रहा ₹1,400 का एक शेयर

HDFC बैंक के बोर्ड ने HDB फाइनेंशियल सर्विस का IPO लाने की मंजूरी दे दी है. इस IPO में ₹2,500 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे. इसके अलावा, मौजूदा शेयरधारक भी इस IPO के जरिए अपने शेयर बेच सकते हैं. HDFC बैंक की इस कंपनी में करीब 94.6 फीसदी हिस्सेदारी है. ऐसे में इस IPO का असर HDFC बैंक के वैल्यूएशन पर भी देखने को मिल सकता है. ग्रे मार्केट में तो अभी से इस शेयर की काफी मांग दिख रही है. इसका एक शेयर अनलिस्टेड मार्केट में 1,375 से 1,450 रुपये के भाव पर मिल रहा है. इस भाव पर कंपनी का मार्केट कैप करीब 1,08,800 से 1,14,000 करोड़ रुपये के बीच आ रहा है.

इस कंपनी के आईपीओ ने मचाया था धमाका

हाल ही में बजाज हाउसिंग फाइनेंस के आईपीओ को शानदार रिस्पॉन्स मिला था, जो 67 गुना सब्सक्राइब हुआ था. यह आईपीओ लिस्टिंग के दिन निवेशकों के लिए प्रॉफिटेबल साबित हुआ, क्योंकि इसके शेयर इश्यू प्राइस से 135 फीसदी की बढ़त के साथ लिस्ट हुए थे. इस सफलता के बाद एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज के आईपीओ को लेकर निवेशकों में काफी उम्मीदें है.

विशेषज्ञों का मानना है कि एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज (HDB Financial) का आईपीओ बाजार में सकारात्मक प्रभाव डालेगा. यदि आप इस आईपीओ में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो जल्द ही आपके पास एक शानदार अवसर होगा. इस प्रकार, एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज का आईपीओ न केवल एक निवेश का अवसर है, बल्कि यह बाजार में स्थिरता और विकास का संकेत भी है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

4 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

7 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

9 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

10 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

10 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

6 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

4 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित