होम / बिजनेस / शेयर बाजार में IPO की धूम, इस हफ्ते खुलेंगे 7 नए इश्यू; ₹1,400 करोड़ से ज्यादा जुटाने की तैयारी

शेयर बाजार में IPO की धूम, इस हफ्ते खुलेंगे 7 नए इश्यू; ₹1,400 करोड़ से ज्यादा जुटाने की तैयारी

इस सप्ताह आने वाले मेनबोर्ड IPO में पर्पल स्टाइल लैब्स का इश्यू सबसे बड़ा है. कंपनी IPO के जरिए करीब ₹680 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 45 minutes ago

प्राइमरी मार्केट में इस हफ्ते भी जबरदस्त हलचल रहने वाली है. पिछले हफ्ते कई बड़े इश्यू आने के बाद अब नए सप्ताह में भी निवेशकों के लिए प्राइमरी मार्केट में कई मौके खुलने जा रहे हैं. 31 अगस्त से शुरू हो रहे इस सप्ताह में कुल 7 कंपनियां IPO के जरिए बाजार से पूंजी जुटाने की तैयारी में हैं. इनमें 3 मेनबोर्ड और 4 SME IPO शामिल हैं.  इन सातों कंपनियों के इश्यू से कुल ₹1,400 करोड़ से ज्यादा रकम जुटने की उम्मीद है. मेनबोर्ड सेगमेंट में पर्पल स्टाइल लैब्स सबसे बड़ा IPO होगा, जबकि दीपा ज्वैलर्स और रेज ऑफ बिलीफ भी निवेशकों के लिए बाजार में उतरेंगी.

पर्पल स्टाइल लैब्स का IPO सबसे बड़ा

इस सप्ताह आने वाले मेनबोर्ड IPO में पर्पल स्टाइल लैब्स का इश्यू सबसे बड़ा है. कंपनी IPO के जरिए करीब ₹680 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है. इसका IPO 31 अगस्त से 2 सितंबर तक खुला रहेगा. इसके बाद दीपा ज्वैलर्स का नंबर है, जिसका इश्यू 1 सितंबर से 3 सितंबर तक खुला रहेगा. कंपनी करीब ₹459.7 करोड़ जुटाने की तैयारी में है. वहीं रेज ऑफ बिलीफ का IPO भी 1 से 3 सितंबर के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा और इसके जरिए करीब ₹125 करोड़ जुटाने की योजना है. तीनों मेनबोर्ड IPO से कुल करीब ₹1,264.7 करोड़ जुटाने की योजना है.

SME सेगमेंट में 4 कंपनियां उतरेंगी

SME सेगमेंट में भी इस सप्ताह चार कंपनियां IPO लेकर आ रही हैं. फाइकेम टेक्नोलॉजीज, शांति इनऑर्गेनिक्स और आशुतोष फाइबर के IPO 31 अगस्त से 2 सितंबर तक खुले रहेंगे. वहीं फार्म पीस का इश्यू 1 सितंबर से 3 सितंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए उपलब्ध रहेगा.

चारों SME IPO के जरिए कुल करीब ₹142.6 करोड़ जुटाने की योजना है.

इस हफ्ते खुलने वाले IPO पर नजर

 कंपनी                     सेगमेंट              IPO की अवधि               जुटाई जाने वाली रकम 
पर्पल स्टाइल लैब्स      मेनबोर्ड             31 अगस्त-2 सितंबर           ₹680 करोड़ 
दीपा ज्वैलर्स               मेनबोर्ड            1-3 सितंबर                       ₹459.7 करोड़ 
रेज ऑफ बिलीफ        मेनबोर्ड            1-3 सितंबर                       ₹125 करोड़ 
फाइकेम टेक्नोलॉजीज  SME              31 अगस्त-2 सितंबर           ₹13.8 करोड़ 
शांति इनऑर्गेनिक्स      SME              31 अगस्त-2 सितंबर           ₹44.9 करोड़ 
आशुतोष फाइबर        SME               31 अगस्त-2 सितंबर           ₹53.5 करोड़ 
फार्म पीस                   SME              1-3 सितंबर                       ₹30.4 करोड़ 

मेनबोर्ड और SME सेगमेंट को मिलाकर इन सात IPO के जरिए करीब ₹1,407 करोड़ जुटाने की योजना है.

पिछले हफ्ते भी रहा IPO का जलवा

इससे पहले पिछले सप्ताह प्राइमरी मार्केट में 6 मेनबोर्ड और 7 SME IPO आए थे. इन इश्यू के जरिए कंपनियों ने कुल मिलाकर ₹4,447 करोड़ से ज्यादा जुटाए थे. इससे साफ है कि 2026 में IPO बाजार में कंपनियों की दिलचस्पी लगातार बनी हुई है.

इस सप्ताह इन IPO की होगी क्लोजिंग और लिस्टिंग

पिछले सप्ताह खुले तीन मेनबोर्ड IPO-प्रायोरिटी ज्वैल्स, ESDS सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस और ल्यूमिनो इंडस्ट्रीज-इस सप्ताह बंद होंगे. वहीं, ऑगमॉन्ट एंटरप्राइजेज, हाई-टेक इंजीनियर्स, स्काईवेज एयर सर्विसेज, सिम्बायोटेक फार्मालैब और अन्नू प्रोजेक्ट्स के IPO पिछले सप्ताह पूरे हो चुके हैं. इन कंपनियों के शेयरों की लिस्टिंग इस सप्ताह होने की उम्मीद है.

SME सेगमेंट में पलक टेक्नोलॉजीज, कम्प्लीट स्पोर्ट्स एंड मैनेजमेंट इंडिया और क्विक फोरेंसिक सॉल्यूशंस के IPO इस सप्ताह बंद होंगे. वहीं सुमैक्स इंजीनियरिंग, ABH हेल्थकेयर और मधुर निट क्राफ्ट्स की लिस्टिंग भी इसी सप्ताह होनी है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अगस्त में ब्लॉक डील का महा-रिकॉर्ड! शेयर बाजार में ₹80,000 करोड़ के बड़े सौदे

ऊंचे वैल्यूएशन पर प्रमोटर्स और PE निवेशकों ने बेची हिस्सेदारी, म्यूचुअल फंड और इंश्योरेंस कंपनियों ने बढ़ी सप्लाई को खरीदा

1 hour ago

सी राज कुमार: संस्थान बनाने से लेकर भविष्य की पीढ़ी तैयार करने तक का सफर

सी राज कुमार की यात्रा केवल एक विश्वविद्यालय के निर्माण की कहानी नहीं है, बल्कि यह भारत में उच्च शिक्षा को वैश्विक स्तर पर ले जाने की सोच और प्रयासों की कहानी भी है.

3 hours ago

बैंकिंग की विरासत पर पुनर्विचार: HDFC बैंक के उत्तराधिकार का सवाल

डॉ. अन्नुराग बत्रा ने बताया है कि HDFC Bank के अगले CEO के लिए बैंकिंग का लंबा अनुभव ज्यादा जरूरी है या मजबूत नेतृत्व क्षमता, टेक्नोलॉजी की समझ और लोगों को साथ लेकर चलने की काबिलियत अधिक महत्वपूर्ण होगी.

3 hours ago

मिल में सस्ती हुई चीनी, फिर भी बाजार में महंगी! ₹74 किलो तक पहुंचा भाव, महीनेभर में 30% उछाल

मिल स्तर पर कीमतें करीब 20% घटीं, फिर भी खुदरा बाजार में राहत नहीं; उत्पादन घटने और सप्लाई को लेकर बढ़ी चिंता

5 hours ago

₹4,262 करोड़ के कर्ज दावों पर सुभाष चंद्रा की सफाई, बोले- उधार लेने वाली संस्थाएं करेंगी भुगतान

सुभाष चंद्रा के कार्यालय ने कहा- व्यक्तिगत तौर पर कोई कर्ज नहीं लिया; विभिन्न संस्थाओं की उधारी के लिए दी थी ₹22,000 करोड़ की गारंटी, ₹1,049 करोड़ के दावों का हो चुका है निपटारा

5 hours ago

बड़ी खबरें

शेयर बाजार में IPO की धूम, इस हफ्ते खुलेंगे 7 नए इश्यू; ₹1,400 करोड़ से ज्यादा जुटाने की तैयारी

इस सप्ताह आने वाले मेनबोर्ड IPO में पर्पल स्टाइल लैब्स का इश्यू सबसे बड़ा है. कंपनी IPO के जरिए करीब ₹680 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है.

45 minutes ago

बैंकिंग की विरासत पर पुनर्विचार: HDFC बैंक के उत्तराधिकार का सवाल

डॉ. अन्नुराग बत्रा ने बताया है कि HDFC Bank के अगले CEO के लिए बैंकिंग का लंबा अनुभव ज्यादा जरूरी है या मजबूत नेतृत्व क्षमता, टेक्नोलॉजी की समझ और लोगों को साथ लेकर चलने की काबिलियत अधिक महत्वपूर्ण होगी.

3 hours ago

अगस्त में ब्लॉक डील का महा-रिकॉर्ड! शेयर बाजार में ₹80,000 करोड़ के बड़े सौदे

ऊंचे वैल्यूएशन पर प्रमोटर्स और PE निवेशकों ने बेची हिस्सेदारी, म्यूचुअल फंड और इंश्योरेंस कंपनियों ने बढ़ी सप्लाई को खरीदा

1 hour ago

टाटा के पास वापसी: नोएल टाटा और बॉम्बे हाउस में उत्तराधिकार की नई तस्वीर

एन. चंद्रशेखरन का Tata Sons में कार्यकाल समाप्ति की ओर बढ़ने के साथ, नोएल टाटा का बढ़ता प्रभाव परिवार के नेतृत्व में वापसी की संभावना को मजबूत करता है. अगली पीढ़ी समूह के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है.

2 hours ago