✕

होम / बिजनेस / पैसा है न तैयार? एक-दो नहीं, अगले हफ्ते आ रहे हैं पूरे 10 आईपीओ, अभी देख लें पूरी लिस्ट

पैसा है न तैयार? एक-दो नहीं, अगले हफ्ते आ रहे हैं पूरे 10 आईपीओ, अभी देख लें पूरी लिस्ट

शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता भी आईपीओ से गुलजार रहने वाला है. छोटी-बड़ी कुल 10 कंपनियों के IPO अगले हफ्ते खुलेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

यदि आप हाल में आए आईपीओ में निवेश का मौका चूक गए, तो परेशान होने की कोई बात नहीं है. क्योंकि अगले हफ्ते फिर आईपीओ की बारिश होने वाली है. एक रिपोर्ट की मानें तो अगले हफ्ते एक-दो नहीं बल्कि पूरे 10 आईपीओ खुलने जा रहे हैं. इसमें 2 मेनबोर्ड और 8 एसएमई बोर्ड के आईपीओ हैं. इन आईपीओ के जरिए कंपनियों की योजना करीब 900 करोड़ रुपए जुटाने की है.

फायदा उठाने की चाहत 
इस साल आईपीओ का बाजार काफी हॉट बना हुआ है. दरअसल, शेयर मार्केट का मिजाज अच्छा चल रहा है. इसलिए कंपनियां जल्द से जल्द आईपीओ लाकर इसका फायदा उठाना चाहती हैं. 2024 में अब तक आए अधिकांश आईपीओ हिट रहे हैं. बजाज हाउसिंग और पीएन गाडगिल इसके उदाहरण हैं. बजाज हाउसिंग के IPO की जहां 100% से ज्यादा प्रीमियम पर लिस्टिंग हुई. वहीं पीएम गाडगिल की लिस्टिंग 74% से अधिक पर हुई.

ये हैं मेनबोर्ड आईपीओ 
अगले हफ्ते मेनबोर्ड के जो दो आईपीओ आ रहे हैं. इसमें Manba Finance और KRN Heat Exchanger का नाम शामिल है. Manba Finance का आईपीओ 151 करोड़ रुपए का होगा. इसके तहत कंपनी 1.26 करोड़ शेयर के फ्रेश इश्यू जारी करेगी. यह IPO 23 सितंबर को खुलेगा और 25 सितंबर को बंद हो जाएगा. यानी इसमें निवेश के लिए तीन मिलेंगे. आईपीओ की लिस्टिंग 30 सितंबर को होगी. Manba Finance के आईपीओ के एक लॉट में 125 शेयर हैं. निवेशकों को दांव लगाने के लिए कम से कम 15 हजार रुपए खर्च करने होंगे.

इतना है आईपीओ साइज़  
KRN Heat Exchanger का आईपीओ करीब 342 करोड़ रुपए का है. कंपनी 1.55 करोड़ फ्रेश शेयर जारी करेगी. यह आईपीओ 25 सितंबर को निवेश के लिए खुलेगा और 27 सितंबर को बंद हो जाएगा. इसकी लिस्टिंग के लिए 3 अक्टूबर का दिन निर्धारित किया गया है. आईपीओ के एक लॉट में 65 शेयर हैं, जिसके लिए निवेशक को 14,300 रुपए खर्च करने होंगे. कंपनी ने बताया है कि आईपीओ से मिली राशि का इस्तेमाल राजस्थान में नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने में किया जाएगा.

इनके नाम भी शामिल
अगले हफ्ते 8 एसएमई बोर्ड के आईपीओ भी खुलेंगे. इस लिस्ट में Unilex Colours and Chemicals, Rappid Valves (India), TechEra Engineering, WOL 3D, Thinking Hats Entertainment Solutions, Sahasra Electronics Solutions, Forge Auto International और Divyadhan Recycling Industries का नाम शामिल है. BW हिंदी आपको सलाह देता है कि आईपीओ में निवेश से पहले कंपनी के बारे में पूरी जांच -पड़ताल और जानकारी हासिल कर लें. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

7 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

9 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

12 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

12 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

12 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

9 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

7 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित