✕

होम / बिजनेस / म्यूचुअल फंड में निवेशकों का भरोसा कायम, अगस्त में ₹41,354 करोड़ का नेट इनफ्लो

म्यूचुअल फंड में निवेशकों का भरोसा कायम, अगस्त में ₹41,354 करोड़ का नेट इनफ्लो

SIP निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, AUM बढ़कर ₹87.08 लाख करोड़ पहुंचा; स्मॉलकैप और मिडकैप फंडों में रहा मजबूत निवेश

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 month ago

बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद म्यूचुअल फंड निवेशकों का भरोसा बना हुआ है. अगस्त में म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में कुल 41,353.60 करोड़ रुपये का नेट इनफ्लो दर्ज किया गया. इस दौरान SIP के जरिए निवेश रिकॉर्ड 32,297 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. वहीं, इंडस्ट्री का कुल असेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) बढ़कर 87.08 लाख करोड़ रुपये हो गया. एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) ने 10 सितंबर को अगस्त के आंकड़े जारी किए.

अगस्त में ₹14.09 लाख करोड़ जुटाए, ₹13.68 लाख करोड़ निकले

AMFI के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त में सभी म्यूचुअल फंड स्कीम्स के जरिए 14.09 लाख करोड़ रुपये जुटाए गए, जबकि निवेशकों ने 13.68 लाख करोड़ रुपये निकाले. इस तरह महीने में 41,353.60 करोड़ रुपये का नेट इनफ्लो रहा. बजाज ब्रोकिंग के फंडामेंटल एनालिस्ट शाश्वत सिंह के मुताबिक, आमतौर पर बाजार में गिरावट के दौरान म्यूचुअल फंड में निवेश की रफ्तार कम हो जाती है. हालांकि, अगस्त में ऐसा नहीं हुआ. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बाजार की कमजोरी को घबराकर पैसा निकालने के बजाय निवेश के अवसर के तौर पर देखा.

स्मॉलकैप और मिडकैप फंड निवेशकों की पसंद

अगस्त में स्मॉलकैप फंड्स में सबसे ज्यादा 7,973.33 करोड़ रुपये का नेट इनफ्लो आया. इसके बाद मिडकैप फंड्स में 6,989.40 करोड़ रुपये, फ्लेक्सी कैप फंड्स में 5,059.42 करोड़ रुपये, लार्ज एंड मिडकैप फंड्स में 3,872.79 करोड़ रुपये और मल्टीकैप फंड्स में 3,732.77 करोड़ रुपये का निवेश हुआ.

इसके विपरीत, लार्जकैप फंड्स से 1,147.36 करोड़ रुपये और ELSS स्कीम्स से 1,078.32 करोड़ रुपये की नेट निकासी हुई. डिविडेंड यील्ड फंड्स से 133.57 करोड़ रुपये और सेक्टोरल फंड्स से 53.19 करोड़ रुपये निकाले गए.

इक्विटी फंड्स में ₹29,329 करोड़ का निवेश

अगस्त में ओपन एंडेड इक्विटी स्कीम्स में 73,614.07 करोड़ रुपये का निवेश हुआ, जबकि 44,285.45 करोड़ रुपये की निकासी हुई. इस तरह इक्विटी फंड्स में 29,328.62 करोड़ रुपये का नेट इनफ्लो रहा. अगस्त के अंत में इक्विटी म्यूचुअल फंड्स का कुल AUM 39.21 लाख करोड़ रुपये था. इस कैटेगरी में 579 स्कीम्स और करीब 18.92 करोड़ फोलियो थे.

एविसा वेल्थ क्रिएटर्स के चीफ इनवेस्टमेंट ऑफिसर आदित्य अग्रवाल ने कहा कि इक्विटी फंड्स में पिछले महीने की तुलना में 19 फीसदी अधिक रकम आई. उन्होंने कहा कि अकेले स्मॉलकैप फंड्स में आया 7,973 करोड़ रुपये का निवेश इक्विटी फंड्स के कुल निवेश का 27 फीसदी से अधिक रहा.

SIP निवेश रिकॉर्ड ₹32,297 करोड़ पर

अगस्त में SIP के जरिए 32,297 करोड़ रुपये का निवेश हुआ, जो जुलाई के 31,961 करोड़ रुपये से अधिक है. अगस्त 2025 में SIP के जरिए 28,265 करोड़ रुपये का निवेश हुआ था. इस लिहाज से सालाना आधार पर SIP निवेश करीब 14 फीसदी बढ़ा है.

चालू वित्त वर्ष के पहले पांच महीनों में SIP के जरिए कुल निवेश 1.58 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है. शाश्वत सिंह के मुताबिक, केवल रिकॉर्ड SIP आंकड़ा ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि यह भी अहम है कि SIP के जरिए निवेश कई महीनों से लगातार एक सीमित दायरे में बढ़ रहा है.

ओपन एंडेड स्कीम्स में ₹42,466 करोड़ का नेट इनफ्लो

अगस्त के अंत में देश में कुल 1,935 ओपन एंडेड स्कीम्स थीं. इनका कुल AUM 86.92 लाख करोड़ रुपये और फोलियो की संख्या करीब 28.31 करोड़ रही. ओपन एंडेड स्कीम्स में अगस्त के दौरान 42,466.09 करोड़ रुपये का नेट इनफ्लो हुआ. इसके मुकाबले क्लोज एंडेड स्कीम्स से 1,112.38 करोड़ रुपये और इंटरवल स्कीम्स से 11 लाख रुपये की नेट निकासी हुई.

डेट फंड्स से ₹8,127 करोड़ की निकासी

अगस्त में ओपन एंडेड डेट स्कीम्स से 8,127.32 करोड़ रुपये का नेट आउटफ्लो रहा. इस कैटेगरी का कुल AUM 19.33 लाख करोड़ रुपये था. डेट फंड्स में सबसे ज्यादा निकासी ओवरनाइट फंड्स से हुई, जहां से 30,654.25 करोड़ रुपये निकाले गए. शॉर्ट टर्म फंड्स से 4,258.56 करोड़ रुपये और कॉरपोरेट बॉन्ड फंड्स से 3,190.17 करोड़ रुपये की निकासी हुई. हालांकि, कुछ डेट कैटेगरी में निवेश भी बढ़ा. लिक्विड फंड्स में 19,934.29 करोड़ रुपये, मनी मार्केट फंड्स में 11,734.71 करोड़ रुपये और अल्ट्रा शॉर्ट टर्म फंड्स में 4,256.55 करोड़ रुपये का नेट इनफ्लो रहा.

हाइब्रिड फंड्स में ₹10,045 करोड़ का निवेश

अगस्त में हाइब्रिड म्यूचुअल फंड्स में 10,045.34 करोड़ रुपये का नेट इनफ्लो रहा. इसके साथ इस कैटेगरी का कुल AUM 11.86 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया. ऑर्बिट्राज फंड्स में 3,789.02 करोड़ रुपये और मल्टी एसेट एलोकेशन फंड्स में 3,670.97 करोड़ रुपये का निवेश आया. इसके अलावा बैलेंस्ड हाइब्रिड फंड्स में 835.50 करोड़ रुपये और एग्रेसिव हाइब्रिड फंड्स में 1,322.79 करोड़ रुपये का नेट इनफ्लो रहा.

ETF में ₹10,161 करोड़ आए

अगस्त में एक्सचेंज ट्रेडेड फंड यानी ETF में 10,160.87 करोड़ रुपये का नेट इनफ्लो दर्ज किया गया. इस कैटेगरी का कुल AUM 11.97 लाख करोड़ रुपये रहा और फोलियो की संख्या करीब 3.97 करोड़ थी. इक्विटी ETF में 7,237.49 करोड़ रुपये, गोल्ड ETF में 2,596.70 करोड़ रुपये और सिल्वर ETF में 1,270.63 करोड़ रुपये का निवेश हुआ. वहीं, डेट ETF से 944.97 करोड़ रुपये निकाले गए.

इंडेक्स फंड्स में 787.49 करोड़ रुपये का नेट इनफ्लो रहा. इक्विटी इंडेक्स फंड्स में 2,392.87 करोड़ रुपये आए, जबकि डेट इंडेक्स फंड्स से 1,609.58 करोड़ रुपये की निकासी हुई.

NFO से जुटाए ₹7,110 करोड़

अगस्त में 26 नई म्यूचुअल फंड स्कीम्स ने कुल 7,110 करोड़ रुपये जुटाए. इनमें छह नई इक्विटी स्कीम्स ने 3,051 करोड़ रुपये और दो हाइब्रिड स्कीम्स ने 848 करोड़ रुपये जुटाए. तीन नई डेट स्कीम्स में 1,647 करोड़ रुपये आए. चार इंडेक्स फंड्स ने 355 करोड़ रुपये और 11 नए ETF ने 209 करोड़ रुपये जुटाए.

नई स्कीम्स में SBI बैलेंस्ड हाइब्रिड फंड ने 1,818 करोड़ रुपये और बंधन कॉन्ट्रा फंड ने 1,711 करोड़ रुपये जुटाए. इसके अलावा DSP फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टोरल डेट फंड में 563 करोड़ रुपये और बारोडा BNP पारिबा सर्विसेज फंड में 592 करोड़ रुपये का निवेश आया.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विदेशी और MF निवेशकों को मिल सकती है टैक्स राहत, सेबी ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

इस प्रस्ताव का उद्देश्य निवेशकों को म्यूचुअल फंड में निवेश बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है. मौजूदा व्यवस्था में एक स्कीम से दूसरी स्कीम में स्विच करने को यूनिट्स की बिक्री माना जाता है और इस पर लागू नियमों के अनुसार कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ता है.

8 hours ago

हरियाणा में 500 करोड़ रुपये के निवेश की योजना, स्टीमहाउस इंडिया ने सरकार के साथ किया समझौता

इस समझौते के तहत राज्य के औद्योगिक क्लस्टर में सामुदायिक बॉयलर इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने पर विचार किया जाएगा.

10 hours ago

IDBI को खरीदने के लिए IDBI की पूंजी का इस्तेमाल करेगी फेयरफैक्स?

फेयरफैक्स, IDBI बैंक का नियंत्रण हासिल करने के लिए 52,878 करोड़ रुपये का भुगतान कर रहा है. लेकिन इसके चेयरमैन प्रेम वत्सा ने निवेशकों से कहा है कि IDBI खुद फेयरफैक्स के बीमा और वित्तीय सेवा कारोबार को खरीदने के लिए नकद भुगतान करेगा. फेयरफैक्स ने इस रकम को उन स्रोतों में भी शामिल किया है, जिनसे वह अधिग्रहण के लिए भुगतान करेगी.

10 hours ago

मार्च 2027 तक 6.75-7% तक आ सकती है 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड: SBI रिसर्च

SBI रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, अगर RBI रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर इसे 6 फीसदी तक पहुंचा देता है, तब भी 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.75 से 7 फीसदी के दायरे में रह सकती है.

11 hours ago

REI एक्सपो में बायोगैस और CBG सेक्टर के लिए 3,200 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव, नई तकनीकों पर रहा जोर

22 से 24 अक्टूबर तक ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट एंड सेंटर में आयोजित इस प्रदर्शनी में ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े उद्योगों, निवेशकों और अन्य हितधारकों ने हिस्सा लिया.

11 hours ago


बड़ी खबरें

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,233 अंक उछला; निवेशकों की दौलत में ₹8 लाख करोड़ का इजाफा

सोमवार, 2 नवंबर को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 75,692 और निफ्टी 23,440 के स्तर को पार कर गए. दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए.

5 hours ago

कैंसर की 543 दवाएं होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें; मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

इस व्यवस्था के तहत कई प्रमुख कैंसर दवाओं की कीमतों में कमी की गई है. इनमें 20 से अधिक प्रकार के कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इम्यूनोथेरेपी दवाएं शामिल हैं.

6 hours ago

विदेशी और MF निवेशकों को मिल सकती है टैक्स राहत, सेबी ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

इस प्रस्ताव का उद्देश्य निवेशकों को म्यूचुअल फंड में निवेश बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है. मौजूदा व्यवस्था में एक स्कीम से दूसरी स्कीम में स्विच करने को यूनिट्स की बिक्री माना जाता है और इस पर लागू नियमों के अनुसार कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ता है.

8 hours ago

AAAI ने बनाई मीडिया काउंसिल, WPP, ओमनीकॉम, पब्लिसिस, हवास और मैडिसन के वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

भारतीय विज्ञापन एजेंसियों का संगठन AAAI मीडिया इंडस्ट्री के सामने उभरती चुनौतियों पर चर्चा और आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए नई मीडिया काउंसिल बनाएगा. ओमनीकॉम मीडिया के कार्तिक शर्मा को काउंसिल का अध्यक्ष बनाया गया है.

10 hours ago

मार्च 2027 तक 6.75-7% तक आ सकती है 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड: SBI रिसर्च

SBI रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, अगर RBI रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर इसे 6 फीसदी तक पहुंचा देता है, तब भी 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.75 से 7 फीसदी के दायरे में रह सकती है.

11 hours ago