होम / बिजनेस / बाजार की उतार चढ़ाव के बीच आज इन कंपनियों के शेयर भर सकती हैं झोली!
बाजार की उतार चढ़ाव के बीच आज इन कंपनियों के शेयर भर सकती हैं झोली!
शेयर बाजार में आज उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिल सकता है. हालांकि, कुछ कंपनियों के शेयरों में तेजी के संकेत मिले हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
शेयर बाजार के लिए मंगलवार उतार-चढ़ाव वाला रहा. BSE सेंसेक्स जहां 37 अंकों की मामूली तेजी के साथ 60,978 अंकों पर बंद हुआ, वहीं NSE का निफ्टी 14 अंकों की गिरावट के साथ 18,104 अंकों पर बंद हुआ. कल के कारोबारी सत्र में ऑटो, IT, FMCG, फाइनेंशियल सर्विसेज, मीडिया, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स जैसे सेक्टर के शेयरों में तेजी रही. जबकि बैंकिंग, मेटल्स, एनर्जी जैसे सेक्टर के शेयरों में गिरावट देखने को मिली. आज यानी बुधवार को भी बाजार में उतार-चढ़ाव का माहौल बना रह सकता है.
तेजी और मंदी वाले शेयर
मार्केट में आज किन शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है, मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने बता दिया है. MACD ने Nureca, Sona BLW Precision, GAIL और Crompton Greaves में तेजी के संकेत दिए हैं. वहीं, MTNL, Jindal Saw, Ircon International और NMDC में गिरावट आ सकती है. अब जानते हैं कि जिन शेयरों में तेजी के संकेत मिले हैं, उनका पिछले कारोबारी दिनों में कैसा प्रदर्शन रहा है. न्यूरेका का शेयर कल एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ 452.10 रुपए पर बंद हुआ था. हालांकि, बीते 5 दिनों में इसने 21.06% का रिटर्न दिया है.
लगाई करीब 4% की छलांग
Sona BLW Precision के शेयर मंगलवार को करीब 4 फीसदी चढ़कर 434 रुपए पर बंद हुए. पिछले 5 दिनों में इसने 3.96% का रिटर्न दिया है. ये शेयर अपने 52 वीक के हाई लेवल 706.60 रुपए से काफी नीचे ट्रेड कर रहा है. बता दें कि ये एक लीडिंग Automotive Technology कंपनी है. GAIL के शेयर कल जरूर 0.24 की गिरावट के साथ बंद हुए. 102 रुपए के भाव पर मिल रहा ये शेयर पिछले पांच दिनों में अपने इन्वेस्टर्स को 4.35% का रिटर्न दे चुका है. जबकि क्रॉम्पटन ग्रीव्स 338.90 रुपए पर ट्रेड कर रहा है और पिछले कारोबारी सत्र में इसने 3.39% की छलांग लगाई थी.
ये हैं खबरों वाले शेयर
इसके अलावा, TVS Motors, Nazara Technologies और रियल एस्टेट कंपनी मैक्रोटेक डेवलपर्स के शेयरों पर भी आज नजर रखें. दरअसल, टीवीएस मोटर का दिसंबर तिमाही में प्रॉफिट 22 परसेंट उछलकर 352.8 करोड़ रुपए पहुंच गया है. साथ ही कंपनी के रिवेन्यु में भी 14.7 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है. इसी तरह, राकेश झुनझुनवाला के निवेश वाली कंपनी नजारा टेक्नोलॉजीज का दिसंबर तिमाही में प्रॉफिट 76 फीसदी ऊपर चढ़ गया है. जबकि मैक्रोटेक डेवलपर्स का तीसरी तिमाही में प्रॉफिट 41.7 फीसदी बढ़कर 404.5 करोड़ रुपए रहा है. इसका कंपनियों के शेयरों पर असर देखने को मिल सकता है.
टैग्स