होम / बिजनेस / आज किन शेयरों में बन रहा है मुनाफा कमाने का मौका, फटाफट जानें यहां 

आज किन शेयरों में बन रहा है मुनाफा कमाने का मौका, फटाफट जानें यहां 

शेयर बाजार में आज भी उतार-चढ़ाव का दौर बना रह सकता है. हालांकि, हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन में कुछ शेयरों में मजबूती के संकेत मिले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी है. गुरुवार को भी मार्केट लाल निशान पर बंद हुआ. इसमें विदेशी संस्थागत निवेशकों द्वारा बाजार से पैसा खींचना भी एक बड़ी वजह रहा. कल BSE सेंसेक्स 59,958.03 और NSE निफ्टी 17,858.20 अंक पर बंद हुए. आज भी बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिल सकता है. हालांकि, कुछ कंपनियों के शेयरों में तेजी के संकेत मिल रहे हैं.

इनमें तेजी के संकेत
आज यानी इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन में RVNL, Railtel Corporation, Mahindra CIE और Brightcom Group के शेयरों में मजबूती देखने को मिल सकती है. मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने इनमें तेजी के संकेत दिए हैं. RVNL - रेल विकास निगम का शेयर गुरुवार को करीब 5 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ है. 75.80 रुपए पर ट्रेड कर रहे कस शेयर ने बीते 5 दिनों में भी 4 फीसदी का रिटर्न दिया है. यह तेजी से अपने 52-वीक के हाई लेवल 84.10 रुपए की तरफ जा रहा है.

इनमें भी आई मजबूती
Railtel Corporation के टेलीकॉम कंपनी है और गुरुवार को गिरावट के बीच भी यह शेयर 2.49% की मजबूती के साथ बंद हुआ. यह फिलहाल 127.60 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. इसका पिछले 5 दिनों का प्रदर्शन भले ही खास अच्छा न रहा हो, लेकिन आज इसमें तेजी की संभावना दिखाई दे रही है. Mahindra CIE Automotive Ltd भी उन शेयरों में शामिल रहा, जिसने गुरुवार को उछाल मारी. 356 रुपए के भाव पर मिल रहा ये शेयर पिछले 5 दिनों में 3.32% ऊपर चढ़ चुका है. Brightcom Group एक डिजिटल मार्केटिंग कंपनी है और इसका शेयर 28.20 रुपए के भाव पर उपलब्ध है.

ये शेयर हैं खबरों में 
इसके अलावा, Infosys, HCL Technologies और V-Guard Industries के शेयरों पर भी आज नजर बनाए रखें. Infosys और HCL ने जहां अच्छा मुनाफा दर्ज किया है. वहीं, V-Guard ने Sunflame Enterprises में बड़ी हिस्सेदारी खरीदी है. साथ ही, Wipro, L&T Finance Holdings, Aditya Birla Money, Just Dial, The Anup Engineering, Choice International, Ganesh Housing Corporation, और Rajnish Wellness भी खबरों में हैं, क्योंकि इनकी Quarterly Earnings के नतीजे आने वाले हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

9 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

9 hours ago

BitDelta India ने लॉन्च किया CrypTution, क्रिप्टो निवेशकों को मिलेगी लर्निंग, सिमुलेशन और सर्टिफिकेशन की सुविधा

कंपनी के अनुसार, देश के लगभग 40% क्रिप्टो यूजर्स टियर-2 और टियर-3 शहरों से आते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए इस प्लेटफॉर्म को अलग-अलग भाषाओं और विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों के लिए सुलभ बनाया गया है.

10 hours ago

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

11 hours ago

ईरान संकट का असर: HPCL-BPCL को हजारों करोड़ का घाटा, पहली तिमाही में भारी नुकसान

वेस्ट एशिया तनाव और महंगे कच्चे तेल ने बिगाड़ा तेल कंपनियों का गणित, HPCL को ₹12,265 करोड़ और BPCL को ₹3,962 करोड़ का नुकसान

12 hours ago

बड़ी खबरें

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

11 hours ago

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

6 hours ago

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

9 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

9 hours ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

15 hours ago