✕

होम / बिजनेस / LIC के अपने ही हुए उससे नाराज़, देशभर में आंदोलन की दे डाली चेतावनी; क्या है माजरा?

LIC के अपने ही हुए उससे नाराज़, देशभर में आंदोलन की दे डाली चेतावनी; क्या है माजरा?

भारतीय जीवन बीमा निगम यानी LIC मुश्किल में फंस गई है. LIC एजेंट्स ने उसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी के खिलाफ उसके ही एजेंट्स ने मोर्चा खोल दिया है. दरअसल, भारतीय जीवन बीमा निगम यानी LIC ने बीमा एजेंट कमीशन में बदलाव किया है, जिससे एजेंट नाखुश हैं. उन्होंने LIC के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन की चेतावनी भी दी है. एलआईसी को सरेंडर वैल्यू नियमों में हुए बदलाव के मद्देनजर अपने  कई पॉलिसी नियम बदलने पड़े हैं. इसकी वजह से कमीशन को भी रीस्ट्रक्चर किया गया है. एजेंटों का कहना है कि उनका कमीशन पहले से कम कर दिया गया है और इस संबंध में उनसे कोई सलाह-मशविरा भी नहीं किया गया.

क्या है सरेंडर वैल्यू नियम?
LIC से जुड़ी एजेंट एसोसिएशन (Agents Associations) ने काम बंद करके एलआईसी की ब्रांचों के सामने धरना -प्रदर्शन की चेतावनी दी है. सरेंडर वैल्यू के नए नियम 1 अक्टूबर से लागू हुए हैं, जिनके तहत अब पहला प्रीमियम देने के बाद पॉलिसी सरेंडर करने पर भी लोगों का पूरा पैसा नहीं डूबेगा. उन्हें प्रीमियम का कुछ हिस्सा वापस मिल जाएगा. इस वजह से एलआईसी ने कई पॉलिसी के नियमों में बदलाव किया है और एजेंटों का कमीशन घटा दिया है. 

'दबाव बनायें एजेंट'
LIC के इस कदम से एजेंट बेहद नाराज हैं और देशव्यापी आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं. लाइफ इंश्योरेंस एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (Life Insurance Agents’ Federation of India) ने अपने सदस्यों को लिखे पत्र में कहा है कि वे एलआईसी पर नए नियमों को वापस लेने का दबाव डालें. एजेंट्स फेडरेशन का दावा है कि LIC ने यह निर्णय लेने से पहले उससे विमर्श नहीं किया. फेडरेशन का कहना है कि नए नियम न तो एजेंट के हित में हैं और न ही पॉलिसीधारकों के.

30 तक धरने की तैयारी 
एजेंट्स फेडरेशन ने 30 अक्टूबर तक कई जगहों पर LIC के कार्यालयों के सामने धरना देने की योजना बनाई है. एजेंट्स दावा है कि नए नियमों के तहत भी उन्हें मिलने वाला कमीशन एलआईसी रिकवर कर लेगी. ऐसे में उनका कमीशन काटे जाने की कोई आवश्यकता नहीं है. बता दें कि स्पेशल सरेंडर वैल्यू के नियम इंश्योरेंस रेगुलेटर इरडा (IRDAI) ने मार्च में जारी किए थे, जो एक अक्टूबर से लागू हो गए हैं. आशंका जताई जा रही है कि अब पॉलिसी सरेंडर करने के मामले बढ़ जाएंगे.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

9 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

9 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

10 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

13 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

15 hours ago

बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

15 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

10 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

9 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.