✕

होम / बिजनेस / सुलझने की बजाय उलझती जा रही है जा रही है NEET परीक्षा की कड़ी, SC में दाखिल हुई नई याचिका 

सुलझने की बजाय उलझती जा रही है जा रही है NEET परीक्षा की कड़ी, SC में दाखिल हुई नई याचिका 

नेट परीक्षा से जुड़े मामलों में अब तक सुप्रीम कोर्ट में कई याचिकाएं दायर हो चुकी हैं. इस मामले में अब कहा गया है कि इस मामले की जांच एसआईसी से करवाई जानी चाहिए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

नीट परीक्षा में हुई अनियमित्‍ताओं को लेकर भले ही NTA (National Testing Agency) ने एक हाई प्रोफाइल कमिटी बनाकर इसकी जांच बिठा दी हो लेकिन हर रोज इसमें नया मामला सामने आ रहा है. सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में इस मामले में एक नई याचिका दायर हुई है जिसमें कहा गया है कि इसकी जांच एसआईटी से होनी चाहिए और जांच होने तक काउंसिलिंग पर रोक लगाई जानी चाहिए. इस बीच लखनऊ की एक स्‍टूडेंट ने एनटीए पर गंभीर आरोप लगाए हैं. 

सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुई नई याचिका 
नीट परीक्षा को लेकर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका दायर हुई है. इस NEET प्रवेश परीक्षा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका तेलंगाना और आंध्रप्रदेश के रहने वाले अब्दुल्ला मोहम्मद फैज और उनके सहयोगियों ने दाखिल की हैं. मोहम्‍मद फैज ने अपनी इस याचिका में कहा है कि पूरे मामले की जांच SIT से कराई जानी चाहिए. उन्‍होंने अपनी इस याचिका में 5 मई को हुई NEET परीक्षा रद्द करने की मांग भी की है. उन्‍होंने NEET परीक्षा को दोबारा कराने की भी मांग की गई है. उन्‍होंने 4 जून को आए NEET के नतीजों के आधार पर होने वाली काउंसिलिंग पर रोक की मांग की है. 

ये भी पढ़ें: मोदी सरकार के सबसे अमीर मंत्री के बारे में कितना जानते हैं आप?

आयुषी की ओएमआर शीट फटने का क्‍या है रहस्‍य? 
नीट परीक्षा के नतीजे आने के बाद लखनऊ की आयुषी के साथ अजीबो गरीब मामला सामने आया है. आयुषी का कहना है कि 5 तारीख को रिजल्‍ट आने के बाद जब उन्‍हें उनका रिजल्‍ट नहीं मिला तो उन्‍हें एनटीए की ओर से एक मेल मिला. इसमें उन्‍हें बताया गया था कि आपका रिजल्‍ट जारी नहीं किया जा सकता है क्‍योंकि आपकी ओएमआर शीट फटी हुई है. इस पर उन्‍होंने एनटीए पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि फटी हुई ओएमआर शीट से उनका कोई संबंध नहीं है. उन्‍होंने इस मामले में लखनऊ हाईकोर्ट में एक याचिका भी दायर कर दी है. उनका कहना है कि जब फटी हुई ओएमआर शीट में उनके द्वारा दिए गए जवाब साफ देखे जा सकते हैं तो उनका रिजल्‍ट जारी किया जाना चाहिए. उनका कहना है कि उनके द्वारा दिए गए जवाबों में सिर्फ एक सवाल गलत है ऐसे में उनके 720 में से 715 नंबर आ रहे हैं. 

एनटीए की ओर से बनाई गई है हाई पॉवर्ड कमिटी 
इस पूरे मामले की जांच करने के लिए एनटीए की ओर से एक हाई पॉवर्ड कमिटि बनाई गई है. यूपीएससी चेयरपर्सन की अध्‍यक्षता में बनाई गई ये समिति एक हफ्ते में इन अनियमित्‍ताओं पर अपनी रिपोर्ट देगी. एनटीए की ओर से कहा गया है कि ये मामला उन 6 सेंटरों से जुड़ा हुआ है जहां देरी से पेपर दिया गया. ये मामला सिर्फ 1600 स्‍टूडेंट से जुड़ा हुआ है. एनटीए का कहना है कि समिति इस मामले में जो भी सिफारिश करेगी उस पर कार्रवाई की जाएगी. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

2 hours ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

2 hours ago

सेंसेक्स में 547 अंक की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन शेयरों में दिखेगी हलचल

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी बिकवाली देखने को मिली. सेंसेक्स 547 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में भी 157 अंकों की गिरावट दर्ज की गई.

3 hours ago

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

13 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

18 hours ago

बड़ी खबरें

सेंसेक्स में 547 अंक की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन शेयरों में दिखेगी हलचल

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी बिकवाली देखने को मिली. सेंसेक्स 547 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में भी 157 अंकों की गिरावट दर्ज की गई.

3 hours ago

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

2 hours ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

2 hours ago

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

13 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

18 hours ago