होम / बिजनेस / Inox India की लिस्टिंग हुई पूरी 44% प्रीमियम के साथ NSE पर लिस्ट हुआ स्टॉक!

Inox India की लिस्टिंग हुई पूरी 44% प्रीमियम के साथ NSE पर लिस्ट हुआ स्टॉक!

इस IPO को 18 दिसंबर को बंद कर दिया गया था और 19 दिसंबर को IPO का आवंटन भी कर दिया गया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पिछले कुछ समय के दौरान शेयर मार्केट (Share Market) में एक के बाद एक कई अच्छी कंपनियों के IPO, यानी इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग, देखने को मिले हैं. जहां कल DOMS इंडस्ट्रीज (DOMS Industries) का IPO 77% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ था, वहीं आज Inox इंडिया (Inox India) की लिस्टिंग पूरी हो चुकी है और यह स्टॉक 44% प्रीमियम के साथ राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट हुआ है. 

Inox India का IPO
Inox इंडिया (Inox India) के IPO को सब्सक्रिप्शन के लिए 14 दिसंबर को खोला गया था और इस IPO को 18 दिसंबर को बंद कर दिया गया था और 19 दिसंबर को IPO का आवंटन भी कर दिया गया था. Inox इंडिया को Inox CVA के नाम से भी जाना जाता है और इस IPO को इन्वेस्टर्स से काफी अच्छा रिस्पॉन्स प्राप्त हुआ था. इस IPO को इन्वेस्टर्स के द्वारा लगभग 61.28 गुना बार सबस्क्राइब किया गया था. ग्रे-मार्केट में मौजूद ट्रेंड्स के अनुसार Inox इंडिया के स्टॉक की लिस्टिंग काफी बड़े प्रीमियम पर होनी चाहिए थी. आज शेयर मार्केट में कंपनी के शेयरों ने 949.65 रुपए प्रति शेयर की कीमत से शुरुआत की थी.

क्या करती है Inox इंडिया?
Inox इंडिया (Inox India) क्रायोजेनिक टैंकों का निर्माण करती है और क्रायोजेनिक टैंक बनाने वाली इतनी बड़ी कंपनी भारत तो क्या, पूरी दुनिया में और कहीं भी नहीं हैं. यह भी एक वजह है कि Inox इंडिया का IPO ज्यादा महत्त्वपूर्ण हो जाता है. Inox इंडिया के IPO में शेयरों के लिए 627-660 रुपए प्रति शेयर का प्राइस-बैंड निर्धारित किया गया था. अगर लॉट साइज की बात करें तो कंपनी के IPO के एक लॉट में 22 शेयर मौजूद थे और इसके बाद इन्वेस्टर्स 22 के गुणांकों यानी मल्टीपल्स में ही शेयर खरीद सकते थे. 

एक्सपर्ट्स की राय
कंपनी को होने वाली कुल कमाई में 62% की हिस्सेदारी कंपनी द्वारा एक्सपोर्ट किये जाने वाले उपकरणों की है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि Inox इंडिया का स्टॉक आपके पोर्टफोलियो के लिए एक अच्छा चुनाव साबित हो सकता है और अगर आप मीडियम-टर्म या फिर लॉन्ग-टर्म के बारे में विचार कर रहे हैं तो यह शेयर आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है. NSE पर कंपनी के शेयर ने 949.65 रुपए प्रति शेयर की कीमत से शुरुआत की थी और यह कंपनी के IPO से 43.88% अधिक है, जिसका मतलब ये है कि कंपनी का स्टॉक लगभग 44% अधिक प्रीमियम के साथ शेयर मार्किट में लिस्ट हुआ है.
 

यह भी पढ़ें: IPO के कद्रदानों के लिए अच्छी खबर, इन 3 कंपनियों को भी SEBI से मिल गई मंजूरी

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

56 minutes ago

सरकार ने वाणिज्यिक कोयला खदानों की 16वीं नीलामी शुरू की, 9 राज्यों के 25 ब्लॉक शामिल

2020 में निजी क्षेत्र की भागीदारी शुरू होने के बाद अब तक 147 कोयला खदानों की नीलामी, छह पहले आवंटित खदानों के लिए विकास एवं उत्पादन समझौते भी हुए.

1 hour ago

ICICI प्रूडेंशियल लाइफ के टर्म प्लान कारोबार में 53.89% की वृद्धि, दावा निपटान अनुपात 99.3%: रिपोर्ट

31 मार्च 2026 तक दिल्ली में 3.69 लाख लोगों को बीमा सुरक्षा, बीमित राशि ₹1.30 लाख करोड़; कंपनी ने पिछले सात साल में ग्राहकों को ₹6,087 करोड़ के लाभ दिए.

1 hour ago

टाटा संस लिस्टिंग पर टाटा ट्रस्ट्स की असहमति, दूसरे विकल्प तलाशने का फैसला

17 सितंबर को हुई टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक में टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल एन. टाटा ने समूह की एक सदी से अधिक पुरानी संरचना को बनाए रखने के पक्ष में ट्रस्ट्स का रुख दोहराया.

1 hour ago

SP ग्रुप को राहत देने के लिए ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव पर टाटा ट्रस्ट्स की पहल, 18 महीने में पूरा हो सकता है सौदा

NCLT के जरिए चुनिंदा कैपिटल रिडक्शन की योजना, टाटा संस के शेयरों की इनकम टैक्स फेयर वैल्यू के आधार पर होगी गणना

2 hours ago


बड़ी खबरें

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

2 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

56 minutes ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

1 hour ago

सरकार ने वाणिज्यिक कोयला खदानों की 16वीं नीलामी शुरू की, 9 राज्यों के 25 ब्लॉक शामिल

2020 में निजी क्षेत्र की भागीदारी शुरू होने के बाद अब तक 147 कोयला खदानों की नीलामी, छह पहले आवंटित खदानों के लिए विकास एवं उत्पादन समझौते भी हुए.

1 hour ago

टाटा संस लिस्टिंग पर टाटा ट्रस्ट्स की असहमति, दूसरे विकल्प तलाशने का फैसला

17 सितंबर को हुई टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक में टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल एन. टाटा ने समूह की एक सदी से अधिक पुरानी संरचना को बनाए रखने के पक्ष में ट्रस्ट्स का रुख दोहराया.

1 hour ago