✕

होम / बिजनेस / INOX इंडिया को Heineken और AB InBev से सवली प्लांट के केग्स के लिए वैश्विक मंजूरी मिली

INOX इंडिया को Heineken और AB InBev से सवली प्लांट के केग्स के लिए वैश्विक मंजूरी मिली

INOX इंडिया को हेनेकेन और एबी इनबेव से मिली मंजूरी उसकी गुणवत्ता, वैश्विक मानकों और उत्पादन क्षमताओं का प्रमाण है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

दुनिया की प्रमुख क्रायोजेनिक तकनीक समाधान प्रदाता और केग्स निर्माता कंपनियों में से एक INOX इंडिया लिमिटेड (INOXCVA) ने अपनी गुजरात के सवली प्लांट में बनाए गए स्टेनलेस स्टील बेवरेज केग्स के लिए दो वैश्विक बीयर ब्रांड्स, हेनेकेन (Heineken) और एबी इनबेव (AB InBev) से मंजूरी प्राप्त होने की आज घोषणा की है. यह उपलब्धि सितंबर 2023 में केग निर्माण क्षेत्र में कंपनी की एंट्री के कुछ ही महीनों बाद मिली है और यह INOXCVA की गुणवत्ता, उत्पादन क्षमता और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूपता का बड़ा प्रमाण है. कंपनी के पास स्टेनलेस स्टील और वेल्डिंग टेक्नोलॉजी में तीन दशकों से अधिक का अनुभव है.

उच्च गुणवत्ता मानकों पर खरी उतरी INOXCVA की सुविधा

सवली स्थित यह नया प्लांट अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों जैसे कि ISO 9001, ISO 14001 और FSSC 22000 के अनुरूप है. प्लांट के ऑडिट में उत्पादन प्रक्रियाएं, साफ-सफाई, कर्मचारी कौशल, गुणवत्ता नियंत्रण प्रणाली और टेस्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे पहलुओं की कड़ी समीक्षा की गई थी. मंजूरी के बाद अब INOXCVA इन अंतरराष्ट्रीय ब्रुअरीज के साथ व्यावसायिक साझेदारियों की दिशा में आगे बढ़ेगी.

दीर्घकालिक साझेदारी की ओर मजबूत कदम

INOX इंडिया लिमिटेड के सीईओ दीपक आचार्य ने इस अवसर पर कहा, “इन दो वैश्विक ब्रुअरीज से मिली मंजूरी हमारे लिए मील का पत्थर है. यह हमारी निर्माण क्षमता और गुणवत्ता पर विश्वास को प्रमाणित करती है. हम भविष्य में और भी गहरे सहयोग की आशा करते हैं और अधिक वैश्विक बाजारों में अपनी पहुंच का विस्तार करेंगे.”

उन्होंने यह भी बताया कि कंपनी ने ब्रांडिंग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए टूलिंग, एम्बॉसिंग और एंग्रेविंग जैसी कस्टमाइज़ेशन क्षमताओं में निवेश किया है. उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में और भी ब्रुअरीज से मंजूरी मिलने की उम्मीद है.

बाजार की जरूरतों के मुताबिक विविध उत्पाद

INOXCVA द्वारा निर्मित केग्स EURO, DIN, SLIM और USA (BBL) स्टैंडर्ड में 10 लीटर से 60 लीटर की रेंज में उपलब्ध हैं. ये केग्स बीयर, वाइन, साइडर, जूस, कॉम्बुचा और कॉफी जैसे पेयों के लिए उपयुक्त हैं. इनमें स्टैकेबल/नॉन-स्टैकेबल डिज़ाइंस, विभिन्न प्रकार के स्पियर्स और नेक विकल्प, अतिरिक्त रिंग मोटाई, और 100% लीक टेस्टिंग जैसी विशेषताएं शामिल हैं.

PSP केग्स (15L–20L), जो पुनर्चक्रित स्टेनलेस स्टील और पॉलीप्रोपाइलीन से बने हैं, हल्के वजन के, स्टैकेबल और कस्टमाइजेबल होते हैं. कॉर्नेलियस (कॉर्नी) केग्स, होमब्रूइंग के लिए उपयुक्त, 2.5 से 5 गैलन वेरिएंट में मिलते हैं, जो हाईजीन सर्टिफिकेशन और डिज़ाइन लचीलापन प्रदान करते हैं.  कंपनी की ओर से लोगो एम्बॉसिंग, सिल्क प्रिंटिंग और RFID टैगिंग जैसी सेवाएं भी दी जा रही हैं.

अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप निर्माण

INOXCVA के सभी केग्स AISI 304/EN 1.4301 ग्रेड स्टेनलेस स्टील से बनाए जाते हैं, जो भारत के प्रमुख स्टील उत्पादकों से प्राप्त होता है. इन्हें प्रमाणित पिकलिंग और पासिवेशन प्रक्रियाओं से तैयार किया जाता है, जिससे यह उत्पाद EU नियमों, US FDA और अन्य क्षेत्रीय खाद्य व पेय पैकेजिंग मानकों के अनुरूप बनते हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

15 minutes ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

4 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

5 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

5 hours ago

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

9 hours ago


बड़ी खबरें

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

1 hour ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

4 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

15 minutes ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

3 hours ago

बीमा बेचने के तरीके में बड़ा बदलाव! एजेंटों के कमीशन से लेकर मिस-सेलिंग तक IRDAI का नया प्लान

IRDAI ने सार्वजनिक बीमा रजिस्ट्री बनाने का प्रस्ताव भी रखा है. इसके जरिए ग्राहक बीमा उत्पाद, बीमा कंपनी और वितरक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक जगह देख सकेंगे.

6 hours ago