होम / बिजनेस / एक्‍सपेंड मॉय बिजनेस के समिट में इन दो अहम मामलों पर हुई चर्चा ..जानिए क्‍या हैं ये?  

एक्‍सपेंड मॉय बिजनेस के समिट में इन दो अहम मामलों पर हुई चर्चा ..जानिए क्‍या हैं ये?  

दो दिन चली इस कांफ्रेंस में कई तरह तकनीक को कारोबार में आसानी से कैसे लाया जाए इसे लेकर आए हुए लोगों को विस्‍तार से बताया गया. इस कार्यक्रम में 7000 से ज्‍यादा लोगों ने शिरकत की है.

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

देश की राजधानी दिल्‍ली में एकसपेंड मॉय बिजनेस के दो दिवसीय समिट का आयोजन किया गया. ये समिट दो दिन तक चला. दो दिनों तक चले इस समिट में नेटवर्किंग और नवाचार जैसे मामलों को लेकर चर्चा हुई. इस कार्यक्रम में कई उद्मियों ने भाग लिया. इस सम्‍मेलन में एचआर टेक कांफ्रेंस का भी आयोजन किया गया. 

क्‍या है इस कांफ्रेंस का मकसद 
एक्‍सपेंड मॉय बिजनेस एक बी2बी आईटीसेवा मार्केटप्‍लेस कंपनी है. ये कंपनी देश में उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के लिए काम करती है. इस कांफ्रेंस में CODE कन्‍वेंशन ऑफ डिजिटल आंत्रप्रिनियोर की शुरूआत की गई. इस कार्यक्रम के पहले दिन आंत्रप्रिनियोर क्षेत्र के कई नामी लोगों ने नवाचार और नेटवर्किंग करने को लेकर अपनी बात कही. इस कन्‍वेंशन की शुरुआत बहुत ही शानदार रही, जब मुख्‍य अतिथि और ओएनडीसी के सीबीओ शिरीष जोशी ने भारत में वाणिज्‍य के भविष्‍य पर अपनी बात रखी.

इसके बाद मारटेक कॉन्‍फ्रेंस में मार्केटिंग और ग्रोथ के जानेमाने लीडर्स ने मार्केटिंग के नये ट्रेंड्स पर रोचक चर्चाएं करते हुए कई दिलचस्‍प जानकारियों को रखा.  नील पटेल ने द ‘फ्यूचर ऑफ सर्च’ विषय पर अपनी जानकारियाँ दीं और फिर ‘एआई एण्‍ड इमर्जेंस ऑफ कन्‍वर्सेशनल कॉमर्स’ पर एक जोरदार पैनल चर्चा में आए हुए मेहमानों से टेक्‍नोलॉजी से चलने वाली मार्केटिंग के भविष्‍य पर गहन जानकारियाँ दी. 

एचआर टेक कांफ्रेस में क्‍या रहा खास 
एचआर टेक कॉन्‍फ्रेंस में ब्‍लूटेक टैलेंट प्‍लस के संस्‍थापक वासुदेवन नरसिम्‍हा, कार्स24 में ह्यूमन रिसोर्सेस की एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट पूजा डुडानी और इंटर्नशाला में रिक्रूटमेंट के बिजनेस हेड शेखर हलदर जैसे लीडर्स ने कार्यस्‍थल में टेक्‍नोलॉजी की बदलाव लाने वाली ताकत पर व्‍यावहारिक जानकारियाँ दीं. कन्‍वेंशन के पहले दिन 7000 से ज्‍यादा विजिटरों ने शिरकत की, जोकि एक उल्‍लेखनीय उपलब्धि थी. एक्‍सपो फ्लोर पर उस वक्‍त जबर्दस्‍त जोश देखने को मिला, जब पूरे भारत के डिजिटल उद्यमियों ने आपस में जुड़कर अपने अभिनव आइडियाज और सॉल्‍यूशन प्रस्‍तुत किये.

एक्‍सपैंड माय बिजनेस की कोड टीम के एक सदस्‍य ने कहा, हम कोड के समूचे कार्यक्रम के दौरान मिले शानदार रिस्‍पॉन्‍स और सफलता से उत्‍साहित हैं. हमारे वक्‍ताओं, आगंतुकों और भागीदारों की उल्‍लेखनीय संलग्‍नता एक ऐसा मंच प्रदान करने के लिये हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत बनाती है, जहाँ उद्यमी सशक्‍त हों और सार्थक बातचीत को बढ़ावा मिले. कन्‍वेंशन के दूसरे दिन भविष्‍य की कामयाबी के लिये डिजिटल उद्यमियों को प्रेरित और सशक्‍त करने को लेकर कई वक्‍ताओं ने अपनी बात कही. 

क्‍या है एक्‍सपेंड मॉय बिजनेस 
एक्‍सपैंड माय बिजनेस एशिया का सबसे बड़ा डिजिटल सॉल्‍यूशंस प्‍लेटफॉर्म है, जो आंत्रप्रिनियोर और नवाचार को बढ़ावा देने के लिये समर्पित है। ईएमबी उद्यमियों को सशक्‍त करने का प्रयास करता है और अपनी सेवाओं तथा पहलों के माध्‍यम से वैश्विक बाजार में सफल होने में उनकी मदद करता है। कोड के माध्‍यम से, इसका मकसद नवाचार और रचनात्‍मकता की संस्‍कृति को बढ़ावा देना और सभी आकारों तथा सेक्‍टर्स के बिजनेस की वृद्धि तथा विकास में सहयोग देना है।
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

पेटीएम में ₹2,038 करोड़ का सौदा, दो बड़े निवेशकों ने बेची 2.33% हिस्सेदारी

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के ब्लॉक डील डेटा के अनुसार, दोनों निवेशकों ने कुल 1.49 करोड़ (1,49,00,000) शेयर बेचे हैं.

40 minutes ago

होर्मुज समझौते से संभले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट क्रूड फिर 80 डॉलर के करीब

ईरान और ओमान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों के लिए एक अस्थायी शिपिंग रूट पर सहमति बनाई है. यह व्यवस्था अगले दो से चार महीने तक लागू रह सकती है.

2 hours ago

Voda-Idea की FY27 पर बड़ी रणनीति, नेटवर्क विस्तार से कमाई बढ़ाने तक इन 3 मोर्चों पर रहेगा फोकस

कंपनी को उम्मीद है कि नेटवर्क में निवेश, बेहतर ग्राहक अनुभव और मजबूत वित्तीय स्थिति के दम पर वह आने वाले वर्षों में अपनी प्रतिस्पर्धी स्थिति और बाजार हिस्सेदारी को मजबूत कर सकेगी.

2 hours ago

शेयर बाजार में फिर बढ़ेगा विदेशी निवेश? HSBC ने जताई 25 अरब डॉलर के निवेश की उम्मीद

ग्लोबल बैंक HSBC ने भारत की रेटिंग को 'न्यूट्रल' किया है और घरेलू मांग पर आधारित उच्च गुणवत्ता वाली कंपनियों को प्राथमिकता दी है.

2 hours ago

RBI के फैसले के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन शेयरों और ट्रिगर्स पर रखें नजर

बुधवार को BSE सेंसेक्स 152.05 अंक यानी 0.19% की बढ़त के साथ 78,581 पर बंद हुआ था, जबकि NSE एनएसई निफ्टी 9.75 अंक की मामूली तेजी के साथ 24,624.65 के स्तर पर बंद हुआ.

2 hours ago

बड़ी खबरें