होम / बिजनेस / Infosys ने इतने बिलियन की डील की कैंसिल, जानते हैं ठीक इस इस्‍तीफे के बाद आई है ये खबर

Infosys ने इतने बिलियन की डील की कैंसिल, जानते हैं ठीक इस इस्‍तीफे के बाद आई है ये खबर

सबसे दिलचस्‍प बात ये है कि ये खबर तब आई है जब कंपनी के सीएफओ नीलांजन रॉय को इस्‍तीफा दिए दो हफ्ते से भी कम समय हुआ है. कंपनी से इससे पहले भी कई लोग छोड़ चुके हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

Artificial Intelligence तेजी से उभर रहे क्षेत्रों में शामिल वो सेक्‍टर है जिसमें हर कंपनी निवेश कर रही है. लेकिन कई देशों में काम करने वाली कंपनी Infosys ने अब एक ग्‍लोबल टेक कंपनी के साथ किए अपने समझौते को खत्‍म कर दिया है. दोनों कंपनियों के बीच ये डील 1.5 बिलियन डॉलर की थी. इस डील के खत्‍म होने की जानकारी खुद Infosys ने एक्‍सचेंज फाइलिंग में दी है. सबसे दिलचस्‍प बात ये है कि ये खबर तब आ रही है जब हाल ही कंपनी के सीएफओ ने इस्‍तीफा दे दिया है. 

आखिर क्‍या था ये फैसला? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इंफोसिस की ओर से ये समझौता 2023 में किया गया था. इस पूरे समझौते की लागत 1.5 बिलियन डॉलर थी. इस समझौते के तहत Infosys को इस ग्‍लोबल कंपनी को एआई के डिजिटल अनुभव प्रदान करने थे. कंपनी की ओर से कहा गया है कि अब वैश्विक कंपनी ने अपने इस समझौते को समाप्‍त करने का फैसला किया है. ऐसे में दोनों कंपनियां अब मास्‍टर समझौते का पालन नहीं करेंगी. इंफोसिस को एआई के डिजिटल समाधान प्रदान करने थे. 

अहम मौके पर आई है ये खबर 
इंफोसिस की ओर से ये खबर तब आई है जब हाल ही सीएफओ नीलांजन रॉय ने इस्‍तीफा दे दिया था. अभी उनके इस्‍तीफे को दो हफ्ते का ही समय हुआ है और कंपनी के लिए ये खबर निकलकर सामने आ गई है. इंफोसिस से अकेले नीलांजन रॉय का ही इस्‍तीफा नहीं हुआ है बल्कि कई अन्‍य लोगों ने इस्‍तीफा दिया है. इंफोसिस में टॉप लेयर पर लोगों के जाने का सिलसिला लगातार जारी है. इससे पहले कंपनी के पूर्व अध्‍यक्ष रवि कुमार एस और मोहित जोशी ने कंपनी से इस्‍तीफा दे दिया था. उनसे पहले 25 वर्षों से इंफोसिस के साथ काम कर रहे संघराजका ने भी इस्‍तीफा दे दिया था. 

इंफोसिस के दूसरी तिमाही के नतीजे
वहीं इंफोसिस के दूसरी तिमाही के नतीजों पर नजर डालें तो कंपनी का नेट प्रॉफिट 3.2 प्रतिशत और रेवेन्‍यू सालाना आधार पर 7 प्रतिशत तक बढ़ा है. कंपनी ने दूसरी तिमाही के नतीजों के बाद 18 रुपये का प्रति शेयर डिविडेंड देने का भी एलान किया था. कंपनी का नेट प्रॉफिट 3.2 प्रतिशत बढ़कर 6212 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

 

ये भी पढें: ‘Salaar’ की ओपनिंग ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानते हैं क्‍या कर रही है Shahrukh की Dunki


टैग्स
सम्बंधित खबरें

टूल एंड इक्विपमेंट एक्स्पो: हैंड टूल्स से स्मार्ट ऑटोमेशन तक, मैन्युफैक्चरिंग में तकनीक का नया दौर

एक्सपो में एक 'इनोवेशन गैलरी' तैयार की गई है, जिसमें 200 से अधिक प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया गया है. इस गैलरी उद्देश्य मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में उभरती तकनीकों, नए विचारों और इनोवेटिव समाधानों को सामने लाना है.

15 minutes ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

1 hour ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

3 hours ago

सरकार ने वाणिज्यिक कोयला खदानों की 16वीं नीलामी शुरू की, 9 राज्यों के 25 ब्लॉक शामिल

2020 में निजी क्षेत्र की भागीदारी शुरू होने के बाद अब तक 147 कोयला खदानों की नीलामी, छह पहले आवंटित खदानों के लिए विकास एवं उत्पादन समझौते भी हुए.

4 hours ago

टर्म प्लान की बढ़ती मांग, दिल्ली में ICICI प्रूडेंशियल लाइफ का कारोबार 53.89% बढ़ा

31 मार्च 2026 तक दिल्ली में 3.69 लाख लोगों को बीमा सुरक्षा, बीमित राशि ₹1.30 लाख करोड़; कंपनी ने पिछले सात साल में ग्राहकों को ₹6,087 करोड़ के लाभ दिए.

4 hours ago


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

1 hour ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

5 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

3 hours ago

टूल एंड इक्विपमेंट एक्स्पो: हैंड टूल्स से स्मार्ट ऑटोमेशन तक, मैन्युफैक्चरिंग में तकनीक का नया दौर

एक्सपो में एक 'इनोवेशन गैलरी' तैयार की गई है, जिसमें 200 से अधिक प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया गया है. इस गैलरी उद्देश्य मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में उभरती तकनीकों, नए विचारों और इनोवेटिव समाधानों को सामने लाना है.

15 minutes ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

3 hours ago