✕

होम / बिजनेस / इंफोसिस का 18,000 करोड़ रुपये का सबसे बड़ा शेयर बायबैक: जानें कैसे और कब करें आवेदन

इंफोसिस का 18,000 करोड़ रुपये का सबसे बड़ा शेयर बायबैक: जानें कैसे और कब करें आवेदन

1,800 रुपये के प्रीमियम मूल्य पर बायबैक बाजार की मौजूदा कीमत से ऊपर है, जिससे भाग लेने वाले निवेशकों को संभावित लाभ मिल सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

भारत की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस अपने अब तक के सबसे बड़े शेयर बायबैक की शुरुआत 20 नवंबर से करने जा रही है. कंपनी ने 18,000 करोड़ रुपये के बायबैक का ऐलान किया है जिसे लेकर शेयरधारकों में बड़ा उत्साह देखा जा रहा है. यह इंफोसिस का पांचवां बायबैक है और इसमें निवेशकों को 1,800 रुपये प्रति शेयर की आकर्षक कीमत पर अपने शेयर बेचने का मौका मिलेगा.

बायबैक की शुरुआती जानकारी

इंफोसिस का बायबैक 20 नवंबर से 26 नवंबर के बीच खुलेगा. कंपनी ने 6 नवंबर को 10 करोड़ इक्विटी शेयर वापस खरीदने की मंजूरी ली थी. बायबैक टेंडर ऑफर के माध्यम से किया जाएगा, जिसमें केवल वही शेयरधारक भाग ले सकेंगे जिनके पास 14 नवंबर की रिकॉर्ड डेट तक शेयर मौजूद थे. इस प्रक्रिया के लिए कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी को मैनेजर और केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड को रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है.

किस भाव पर खरीदे जाएंगे शेयर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी अपने शेयर 1,800 रुपये प्रति शेयर के तय मूल्य पर खरीदेगी. यह मौजूदा बाजार भाव की तुलना में निवेशकों को प्रीमियम पर एग्जिट का मौका देता है. मंगलवार को बाजार बंद होने पर इंफोसिस का शेयर एनएसई पर 1,486.80 रुपये पर बंद हुआ था.

बायबैक में भाग लेने के नियम

1. 26 नवंबर शाम 5 बजे तक पूरी तरह भरा हुआ फॉर्म और जरूरी दस्तावेज रजिस्ट्रार को भेजने होंगे.

2. छोटे शेयरधारक हर 11 शेयर पर 2 शेयर टेंडर कर सकते हैं और जनरल कैटेगरी हर 706 शेयर पर 17 शेयर टेंडर किए जा सकेंगे.

कैसे करें आवेदन

निवेशक केवल बीएसई या एनएसई में रजिस्टर्ड किसी स्टॉक ब्रोकर के जरिए ही शेयर टेंडर कर पाएंगे. शेयर टेंडर करने के बाद ब्रोकर की ओर से ट्रांजैक्शन रजिस्ट्रेशन स्लिप (TRS) या ऑनलाइन आवेदन पर एकनॉलेजमेंट मिलना जरूरी है.

फिजिकल शेयर रखने वालों के लिए

फिजिकल शेयर वाले निवेशकों को टेंडर फॉर्म, TRS और अन्य दस्तावेज निर्धारित समय तक रजिस्ट्रार को भेजने होंगे. डीमैट होल्डर्स को अलग से फॉर्म जमा करने की जरूरत नहीं है.

बाजार में शेयर का प्रदर्शन

बायबैक की घोषणा बाजार बंद होने के बाद की गई थी. इसके पहले सत्र में कंपनी का शेयर 1.38% गिरकर 1,486.80 रुपये पर बंद हुआ था. विश्लेषकों का मानना है कि बायबैक से अल्पकालिक रूप से स्टॉक में समर्थन मिल सकता है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

53 minutes ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

1 hour ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

3 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

6 hours ago

भारत-CARICOM बैठक में व्यापार और जलवायु सहयोग पर चर्चा, UNSC की 2028-29 अवधि के लिए भारत को समर्थन

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में राजनीतिक संबंधों के साथ व्यापार और निवेश, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा, डिजिटल गवर्नेंस, जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता और ऊर्जा सहयोग जैसे मुद्दे प्रमुख रहे.

8 hours ago


बड़ी खबरें

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

3 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

1 hour ago

होम लोन तक महिलाओं की पहुंच बढ़ाने की पहल, IIFL होम फाइनेंस और JICA के बीच 15 करोड़ डॉलर की डील

कंपनी के अनुसार, भारत में वर्ष 2030 तक करीब 2.2 करोड़ अतिरिक्त घरों की मांग बढ़ने का अनुमान है. वहीं, मौजूदा समय में देश में आवास ऋण लेने वालों में महिलाओं की हिस्सेदारी करीब 30 फीसदी है.

3 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

53 minutes ago

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

8 hours ago