✕

होम / बिजनेस / पड़ने वाली है महंगाई की मार, Nestle India कॉफी से लेकर तेल तक के बढ़ा सकती है दाम

पड़ने वाली है महंगाई की मार, Nestle India कॉफी से लेकर तेल तक के बढ़ा सकती है दाम

कंपनी इसके माध्यम से कॉफी, कोको और खाद्य तेलों में महंगाई के प्रभाव को संतुलित करने के प्रयास के साथ-साथ बिक्री को भी बनाए रखने का प्रयास करेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

Nestle India महंगाई से निपटने के लिए अब अपने उत्पादों की कीमतें बढ़ाने पर विचार कर रही है. कंपनी को अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एक साथ दोहरे झटके का सामना करना पड़ा था. बड़े शहरों में महंगाई के कारण लोगों के खर्च करने की क्षमता में कमी और सामान की ऊंची कीमतों की वजह से कंपनी को नुकसान झेलना पड़ा था. इसको देखते हुए Nestle India ने अपने उत्पादों की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है. इसके माध्यम से कंपनी कॉफी, कोको और खाद्य तेलों में महंगाई के प्रभाव को संतुलित करने के प्रयास के साथ-साथ बिक्री को भी बनाए रखने का प्रयास करेगी.

Nestle India के प्रबंध निदेशक ने दिए संकेत

मुंबई में एक सम्मेलन के दौरान Nestle India के प्रबंध निदेशक सुरेश नारायणन ने मीडिया को बताया, “जहां भी कीमत बढ़ाना जरूरी होगा, वहां हम कीमतों में थोड़ा बदलाव करेंगे.” बता दें कि कंपनी Nescafe ब्रांड की इंस्टेंट कॉफी बनाती है, जो काफी पॉपुलर है, इसलिए कंपनी कीमतों में बढ़ोतरी को जितना संभव हो उतना कम रखने की कोशिश करेगी. नारायणन ने कहा, “कीमत बढ़ाना हमारे लिए कोई समाधान नहीं है, क्योंकि इससे वॉल्यूम ग्रोथ प्रभावित होती है.”

उपभोक्ता खर्च में हो सकती है बढ़ोतरी

भारत की सरकार द्वारा हाल ही में 2026 के लिए व्यक्तिगत आयकर दरों में कटौती की योजना से लोगों के हाथों में अधिक डिस्पोजेबल इनकम (खर्च करने योग्य आय) आने की उम्मीद है, जिससे उपभोक्ता खर्च बढ़ सकता है. अधिकतर कंपनियां इस उम्मीद में बैठी हैं. हालांकि, भारत में संपन्न उपभोक्ता खर्च करने में पहले से ही कोई कमी नहीं दिखा रहे हैं. वे Swiggy Instamart, Zomato Blinkit और Zepto जैसी हाइपरफास्ट डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स पर जमकर खर्च कर रहे हैं.

Nestle India के मुनाफे में आई है कमी

इन प्लेटफॉर्म्स ने बड़े शहरों में पारंपरिक बिक्री चैनल्स के मार्केट के हिस्से को कम किया है, लेकिन नारायणन का मानना है कि इनका लंबे समय तक अच्छा प्रदर्शन इस बात पर निर्भर करेगा कि उनका बिजनेस मॉडल भविष्य में कितनी अच्छी तरह टिकता है, क्योंकि ये अभी भी घाटे में चल रहे हैं. पिछले महीने, स्विट्जरलैंड की इस कंपनी Nestle के भारतीय शाखा Nestle India ने अपनी तिमाही रिपोर्ट में उम्मीद से कम मुनाफा दर्ज किया. कंपनी को बड़े शहरों में उपभोक्ता खर्च में कमी और उत्पादों की उच्च कीमतों के कारण नुकसान झेलना पड़ा था.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

21 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

1 day ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

1 day ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

1 day ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

3 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

16 minutes ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

3 hours ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 day ago

HDFC बैंक को मिला नया नेतृत्व, अनूप बागची 27 अक्टूबर से संभालेंगे MD-CEO की जिम्मेदारी

अब बागची के नेतृत्व में एचडीएफसी बैंक की आगे की रणनीति और कारोबार की दिशा पर बाजार की नजर रहेगी. खासतौर पर बैंक के रिटेल कारोबार, जमा वृद्धि और मार्जिन से जुड़े प्रदर्शन को लेकर नए नेतृत्व की रणनीति महत्वपूर्ण होगी. 

4 hours ago