✕

होम / बिजनेस / नवंबर में औद्योगिक गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, 25 महीनों की सबसे तेज ग्रोथ दर्ज

नवंबर में औद्योगिक गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, 25 महीनों की सबसे तेज ग्रोथ दर्ज

विनिर्माण और खनन क्षेत्रों में आई मजबूती से यह साफ है कि औद्योगिक गतिविधियों में रफ्तार लौट रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 8 months ago

देश की औद्योगिक अर्थव्यवस्था के लिए नवंबर महीना बेहद सकारात्मक रहा. खनन और विनिर्माण क्षेत्रों के मजबूत प्रदर्शन के चलते औद्योगिक उत्पादन में 25 महीनों की सबसे तेज वृद्धि दर्ज की गई. ताजा सरकारी आंकड़े संकेत देते हैं कि मांग में सुधार और नीतिगत समर्थन का असर उद्योगों पर साफ नजर आने लगा है.

औद्योगिक उत्पादन में 6.7 फीसदी की मजबूत बढ़त

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार नवंबर 2025 में औद्योगिक उत्पादन 6.7 फीसदी बढ़ा. इससे पहले अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन की संशोधित वृद्धि दर 0.5 फीसदी रही थी. पिछले साल नवंबर में औद्योगिक उत्पादन में 5 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई थी.

विनिर्माण और खनन बने ग्रोथ के मुख्य आधार

औद्योगिक उत्पादन में लगभग 78 फीसदी हिस्सेदारी रखने वाले विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन नवंबर में 8 फीसदी बढ़ा, जबकि एक साल पहले इसी महीने यह 5.5 फीसदी था. खनन क्षेत्र का उत्पादन भी नवंबर में 5.4 फीसदी बढ़ा, जो पिछले साल इसी अवधि में 1.9 फीसदी रहा था. इन दोनों क्षेत्रों ने कुल औद्योगिक वृद्धि को मजबूत आधार दिया.

बिजली क्षेत्र का प्रदर्शन रहा कमजोर

जहां विनिर्माण और खनन क्षेत्रों ने अच्छा प्रदर्शन किया, वहीं बिजली क्षेत्र नवंबर में कमजोर नजर आया. इस दौरान बिजली उत्पादन में 1.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. पिछले वर्ष की समान अवधि में बिजली उत्पादन 4.4 फीसदी बढ़ा था.

जीएसटी कटौती और त्योहारी मांग का दिखा असर

त्योहारी सीजन से पहले कई उपभोक्ता वस्तुओं पर जीएसटी दरों में कटौती की गई थी. इसका सीधा असर विनिर्माण ऑर्डरों में तेजी के रूप में देखने को मिला. बढ़ी हुई मांग और खपत ने उद्योगों को उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया.

चालू वित्त वर्ष में औद्योगिक प्रदर्शन

वित्त वर्ष 2025-26 के अप्रैल से नवंबर के दौरान देश का औद्योगिक उत्पादन 3.3 फीसदी की दर से बढ़ा. हालांकि यह पिछले वर्ष की समान अवधि में दर्ज 4.1 फीसदी से कम है, लेकिन नवंबर के मजबूत आंकड़े आगे सुधार के संकेत दे रहे हैं. विनिर्माण क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 23 में से 20 उद्योग समूहों में नवंबर में सालाना आधार पर सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई.

आगे के महीनों को लेकर विशेषज्ञों का अनुमान

इक्रा की मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर के अनुसार अमेरिकी शुल्क और जुर्माने का असर कुछ विनिर्माण क्षेत्रों पर देखने को मिल सकता है. इससे जीएसटी कटौती के सकारात्मक प्रभाव का असर सीमित हो सकता है. उनका मानना है कि दिसंबर 2025 में औद्योगिक उत्पादन वृद्धि 3.5 से 5 फीसदी के दायरे में रह सकती है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

11 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

15 hours ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

18 hours ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

18 hours ago

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

18 hours ago

बड़ी खबरें

FD कराने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम; जानें आपकी जमा पर क्या होगा असर

नए नियमों में 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा राशि वाली बल्क डिपॉजिट को भी शामिल किया गया है. ऐसे डिपॉजिट के लिए बैंक को हर दिन अपनी वेबसाइट पर लागू ब्याज दर अपडेट करनी होगी.

14 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

11 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

15 hours ago

3BHK और प्रीमियम घरों की बढ़ी मांग, क्या बदल रही है होमबायर्स की पसंद? डेवलपर्स ने बताया नया ट्रेंड

एनारॉक के एक सर्वे के अनुसार, सिर्फ घर का आकार ही नहीं, खरीदारों का बजट भी ऊपर जा रहा है. सर्वे में 90 लाख से 1.5 करोड़ रुपये का प्राइस बैंड सबसे लोकप्रिय रहा. वहीं 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाले घरों की ओर भी खरीदारों का झुकाव बढ़ा है.