होम / बिजनेस / इस Bank के प्रॉफिट में आया उछाल, क्या शेयरों की भी तेज होगी रफ्तार?

इस Bank के प्रॉफिट में आया उछाल, क्या शेयरों की भी तेज होगी रफ्तार?

शेयर बाजार से प्रॉफिट की आस के लिए यह जरूरी है कि उन शेयरों पर दांव लगाया जाए, जिनके कारोबार और मुनाफे में अच्छी तेजी दर्ज किए जाने की उम्मीद हो.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) की बैलेंसशीट मजबूत हो गई है. इस प्राइवेट बैंक ने जून तिमाही में अच्छा-खासा प्रॉफिट दर्ज किया है. इसके शुद्ध मुनाफे में 32.5 फीसदी का इजाफा हुआ है और यह बढ़कर 2124 करोड़ रुपए पहुंच गया है. इसी तरह, इंडसइंड बैंक की पहली तिमाही में कुल आय साल-दर-साल 28% बढ़कर 12,939 करोड़ रुपए रही है. इसके अलावा, बैंक की शुद्ध ब्याज आय 18% चढ़कर 4,867 करोड़ रुपए पहुंच गई. वहीं, प्रोविजंस और आकस्मिक खर्च से पूर्व बैंक के ऑपरेटिंग प्रॉफिट में भी 13% उछाल आया है. ऐसे में यह सवाल लाजमी हो जाता है कि क्या बैंक के शेयरों में भी और उछाल देखने को मिलेगा?

ऐसा है स्टॉक का हाल
इस प्राइवेट बैंक का शेयर मंगलवार को गिरावट के साथ 1,387.75 रुपए पर बंद हुआ था. हालांकि, पिछले 5 दिनों में इसमें 2.12% और 1 महीने में 6.64% बढ़त हासिल की है. इसी तरह, बीते छह महीने में ये शेयर 15.59% और एक साल में 59.86% रिटर्न अपने निवेशकों को दे चुका है. इसका 52 वीक का हाई लेवल 1,413.10 रुपए है और लगता है कि इस आंकड़े को यह जल्द ही पार कर लेगा. शेयर बाजार में किसी कंपनी के स्टॉक की चाल उसकी वित्तीय स्थिति और आर्थिक गतिविधियों पर निर्भर करती है. IndusInd Bank के तिमाही नतीजे अच्छे रहे हैं, ऐसे में इसका बैंक के शेयरों पर पॉजिटिव असर देखने को मिल सकता है.

ग्रॉस NPA रेश्यो घटा
इंडसइंड बैंक जून तिमाही के नतीजे बताते हैं कि इस दौरान बिक्री के प्रतिशत के रूप में ग्रॉस NPA (Non-Performing Assets) रेश्यो 1.94 फीसदी रहा, जो इससे पिछली तिमाही में 1.98 फीसदी था. इसी तरह, शुद्ध NPA रेश्यो जून तिमाही में 0.58 फीसदी रहा, जो पिछली तिमाही में 0.59 फीसदी था. बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) सुधरकर 4.29 प्रतिशत हो गया है. यह एक साल पहले की समान अवधि में 4.21 फीसदी था. वहीं, बैंक की कंसोलिडेटेड शुद्ध ब्याज आय 18% उछाल के साथ 4867 करोड़ रुपए रही है. इन आंकड़ों में बैंक की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी भारत फाइनेंशियल इनक्लूजन के वित्तीय आंकड़ों को भी शामिल किया गया है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

13 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

15 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

17 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

19 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

21 hours ago

बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

15 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

10 hours ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.